Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Tourism: एडवांस बुकिंग शुरू

Himachal Tourism: एडवांस बुकिंग शुरू

By hinditvnews
September 4, 2023
543
0
Shimla Night View

Himachal Tourism: प्रदेश में वीकेंड पर छुट्टियों से रफ्तार पकड़ सकता है पर्यटन कारोबार, एडवांस बुकिंग शुरू

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश का क्रम टूट गया है। सड़कें बहाल हो रही हैं। अगले हफ्ते लांग वीकेंड के चलते सैलानियों की इंक्वायरी शुरू हो गई है।

प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद इस हफ्ते वीकेंड पर छुट्टियों के चलते पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। सितंबर माह के दूसरे वीकेंड के लिए होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एक हफ्ते पहले ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 20 से 30 फीसदी कमरे बुक हो गए हैं। जी-20 सम्म्मेलन चलते इस हफ्ते 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली बंद रहने के कारण भी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।शिमला, नारकंडा, कसौली, चायल, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सैलानियों ने वीकेंड के लिए कमरों की बुकिंग शुरू कर दी है।

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश का क्रम टूट गया है। सड़कें बहाल हो रही हैं। अगले हफ्ते लांग वीकेंड के चलते सैलानियों की इंक्वायरी शुरू हो गई है। टूरिस्ट कमरों की एडवांस बुकिंग भी करवा रहे हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा का कहना है कि वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।

दिल्ली में जी-20 समिट के चलते शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि सितंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है। मौसम खराब होने के कारण लंबे समय से पर्यटक हिमाचल की वादियों का रुख नहीं कर पा रहे थे, लांग वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़ेगी।सितंबर के पहले सप्ताह में 40 फीसदी कमरे बुक 

सितंबर के पहले वीकेंड पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर 35 से 40 फीसदी तक कमरे बुक रहे। शिमला में 25 से 30, चायल में 35, कसौली में 40 से 50 फीसदी कमरे बुक रहे। किन्नौर के और लाहौल-स्पीति में भी कमरों की बुकिंग में इजाफा हुआ है।
पर्यटन कारोबार बचाने के लिए आगे आई एसोसिएशन
प्राकृतिक आपदा के बाद हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए फोहरा (फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन) ने योजना बनाई है। हिमाचल के डूबते पर्यटन को सहारा देने के लिए फोहरा प्रचार-प्रसार पर जोर देगा। इसके लिए देश के नामी ब्लॉगर बुलाए जाएंगे। साथ ही फोहरा की साइट, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हर रोज एक पोस्ट डालकर हिमाचल आने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

जुलाई में आई बाढ़ से हुई तबाही के बाद सोशल मीडिया में नकारात्मक प्रचार भी हुआ है। इससे हिमाचल में पर्यटन कारोबार शून्य हो गया है। कारोबारी भविष्य को लेकर चिंतित है। पर्यटक हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने से डर रहे हैं। फोहरा के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि राज्य भर में व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए फोहरा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से हिमाचल के प्रमुख स्थलों को प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। फोहरा के आधिकारिक पेज पर प्रतिदिन एक पोस्ट प्रकाशित की जाएगी।

जिसमें एक विशिष्ट पर्यटन शहर को फोकस किया जाएगा। इसके अलावा ब्लॉगर भी आमंत्रित किए जाएंगे। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़को के कारण मनाली का पर्यटन कारोबार ठप है। रविवार को मनाली के पर्यटन कारोबार से जुड़े विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक संयुक्त कमेटी विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अगुवाई में उपायुक्त से मिलेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री, मंत्रियों को भी स्थिति से अवगत करवाकर समाधान की मांग की जाएगी।
Share :
Tagshimachal tourism newshimachal tourist newsshimla touristshimla tourist newsshimla weathertourist in shimla
Previous Article

मौसम की मार 6,000 करोड़ के ...

Next Article

Kangra: छोटे वाहनों के लिए नंदरूल सड़क ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Tourism: हिमाचल में सैलानियों की चहलकदमी

    August 29, 2023
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla News
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: वीकेंड के लिए 50 फीसदी बुकिंग

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • shimla news
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: पर्यटन कारोबार ठप, होटलों में महज 10 फीसदी बुकिंग; शिमला आने से कतरा रहे सैलानी

    August 26, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

    December 13, 2025
    By hinditvnews
  • weather alert
    राष्ट्रीयशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चेतावनी: उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, 204.4 मिमी वर्षा का अनुमान; केंद्र की हालात पर नजर

    August 21, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Jairam Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया’, जयराम ठाकुर ने बोला हमला

  • Hrtc
    Chandigarh Newsपंजाबशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमृतसर में टैक्सी चालकों से दुर्व्यवहार, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की मांग

  • Crpf
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के 6 बागी और निर्दलीय MLA के घरों के बाहर केंद्रीय सुरक्षो बलों की तैनाती

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.