Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

तकनीकीबिलासपुरहिमाचल प्रदेश
Home›तकनीकी›AIIMS Bilaspur: ऑपरेशन के दूसरे दिन चलने लगी मरीज

AIIMS Bilaspur: ऑपरेशन के दूसरे दिन चलने लगी मरीज

By hinditvnews
September 7, 2023
569
0
Bilaspur AIIMS

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर एम्स के न्यूरो सर्जन ने आठ घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज की जान बचा दी है। सरकाघाट की महिला मरीज डीजेनेरेटिव सर्वाइकल स्पोंडिलोटिक मायलोपैथी(सीएसएम) से ग्रसित थी। इस कारण वह छह माह से बिस्तर से हिल भी नहीं पा रही थी। मरीज के पति उसे दिल्ली और चंडीगढ़ के नामी अस्पतालों के सर्जन को भी चेक कराया। उन्होंने बताया कि मरीज का स्वस्थ होना मुश्किल है। इसके चलते किसी ने उसका ऑपरेशन नहीं किया। इसके बाद मरीज को एम्स के न्यूरो सर्जन के पास लाया गया।

यहां विशेषज्ञ ने कहा कि वो मरीज का इलाज करेंगे और ठीक भी करेंगे। न्यूरो सर्जरी विभाग के सर्जन डॉक्टर अर्जुन धर ने मरीज की सर्जरी करने का निर्णय लिया। सर्जरी करीब आठ घंटे तक चली। ऑपरेशन के बाद महिला ठीक हो गई। इतना ही नहीं छह माह से जहां महिला मरीज के शरीर के अंग काम नहीं कर रहे थे, वो ऑपरेशन के बाद दूसरे ही दिन वॉकर के सहारे चलने लगी। महिला के पति ने कहा कि उनकी पत्नी अब वॉकर के सहारे चल रही है। यह सब एम्स के सर्जन की मेहनत का ही नतीजा है।

ये हैं बीमारी के कारण
शरीर में पानी के मात्रा की कमी, शुगर, रक्तचाप, नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों, शरीर का भारी वजन होना, व्यायाम न करना इसके मुख्य कारण हैं। अहम बात यह है कि 30 वर्ष से ज्यादा की आयु के लोगों में यह बीमारी ज्यादा होती है। अगर नियमित व्यायाम, वजन सामान्य रखा जाए, नशीले पदार्थों का सेवन न करें तो इससे बचाव किया जा सकता है। इसके बाद भी अगर इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं तो समय पर विशेषज्ञ की सलाह और इलाज लें।

क्या है डीजेनेरेटिव सर्वाइकल मायलोपैथी

डीजेनेरेटिव सर्वाइकल मायलोपैथी ऑस्टियोफाइट्स गठन, लिगामेंटम फ्लेवम हाइपरट्रॉफी और उभरी हुई डिस्क होती है। इस कारण एकल या एकाधिक रीढ़ की हड्डी के स्तर की ऊंचाई में कमी होती है। इस बीमारी से गर्दन, कंधों और भुजाओं में तेज दर्द होता है। चीज को पकड़ने में कमजोरी, शरीर के कुछ अंगों में अकड़न, हाथों में सुन्नता, झुनझुनी और चलने में समस्या होती है। यदि यह बढ़ती जाए तो क्वाड्रिपैरेसिस और क्वाड्रीप्लेजिया में बदल सकती है।

रीढ़ की हड्डी से जुड़ी है बीमारी

डीजेनेरेटिव सर्वाइकल मायलोपैथी (डीसीएम) गंभीर बीमारी है। इसे क्वाड्रिपेरेसिस की स्थिति में सर्वाइकल स्पॉन्डलाटिक मायलोपैथी (सीएसएम) भी कहा जाता है। यह रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या है। यह ऑपरेशन चमत्कार से कम नहीं हैं। मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया है और जल्द ही वे पूरी तरह से स्वस्थ होंगी।- डॉक्टर अर्जुन धर,न्यूरो सर्जन एम्स बिलासपुर

एम्स को जिस उद्देश्य से केंद्र सरकार ने शुरू किया है, हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डीजेनेरेटिव सर्वाइकल मायलोपैथी जैसी गंभीर बीमारी का सफल ऑपरेशन इसका पहला चरण है।–

डॉ. दिनेश वर्मा, एमएस एम्स बिलासपुर

Share :
Tags#aiims bilaspur #aiims bilaspur himachal #aiims bilaspur news
Previous Article

दिल्ली-शिमला-भुंतर हवाई सेवा पर आपदा

Next Article

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और मिथुन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nirdaliya
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी मौत मामला: CBI जांच की मांग, शिमला में बीजेपी का कैंडल मार्च

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: फर्जी टिकट से 4500 रुपये का गबन करने वाला एचआरटीसी परिचालक नौकरी से बर्खास्त

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Download (53)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: चंडीगढ़-दिल्ली के बीच एचआरटीसी बसों के बदले रूट, सवारियां घटीं

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Images (9)
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जेबीटी शिक्षकों की वेतन वृद्धि वापसी पर रोक

  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Vivad के बीच मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार, PWD की जमीन पर था अवैध निर्माण

  • Snow
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Tourism: बर्फीली वादियों से सैलानियों की बढ़ी होटलों में बुकिंग

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.