Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

  • Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

  • हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूखेलचंबाशिमलासिरमौरसोलनस्वास्थ्यहमीरपुरहरियाणाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›भारतीय भाषाओं से सशक्त होती हिंदी

भारतीय भाषाओं से सशक्त होती हिंदी

By hinditvnews
September 14, 2023
860
0
Hindi divas

रवींद्रनाथ टैगोर ने कहा था, ‘भारतीय भाषाएं नदियां हैं और हिंदी महानदी।’ उन्होंने यह इसलिए कहा था, क्योंकि उन्हें हिंदी के महत्व का बोध था। हिंदी स्वतंत्रता संग्राम के समय स्वाधीनता सेनानियों के बीच संपर्क का प्रमुख माध्यम रही। हिंदी विविधता में एकता का सूत्र है और वह देश के बड़े हिस्से में अधिकांश लोगों द्वारा सबसे अधिक बोली-समझी जाती है। हिंदी देश के सामाजिक, राजनीतिक, सांप्रदायिक एवं भाषाई समन्वय और सौहार्द का प्रतीक है।

भारतीय भाषाओं और हिंदी के संबंध की दृष्टि से संविधान का अनुच्छेद 351 अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें अपेक्षा की गई है, ‘संघ हिंदी को इस प्रकार विकसित करेगा कि वह देश की मिलीजुली संस्कृति को अभिव्यक्त कर सके। संघ से यह भी अपेक्षा है कि जहां तक संभव हो, भारतीय भाषाओं के शब्द, मुहावरे, लोकोक्तियों से हिंदी को समृद्ध किया जाए।

हिंदी विभिन्न भाषाओं के प्रचलित शब्दों को अपने में समाहित करके सही मायनों में भारत की संपर्क भाषा होने की भूमिका निभा रही है। हिंदी ने तेलुगु से कुचीपुड़ी और मोरम शब्दों को ग्रहण किया तो तमिल से पिल्ला और पंडाल जैसे शब्द अपनाए। इसी तरह चाल (छोटा कमरा) मलयालम का शब्द है। छाता बांग्ला का शब्द और हड़ताल गुजराती का है। ये शब्द हिंदी में खूब प्रचलित हैं। हिंदी में श्री, श्रीमती, राष्ट्रपति, मुद्रास्फीति जैसे शब्द मूलतः मराठीभाषी बाबूराव विष्णु पराड़कर के चलाए हुए हैं।

कोई भाषा तभी नीरभरी नदी बनती है जब वह दूसरी भाषाओं से स्रोत ग्रहण करे। इससे वह समृद्ध भी बनती है। हिंदी समेत कई भाषाओं में एक मुहावरा है-तू डाल-डाल, मैं पात-पात। तेलुगु में भी यह मुहावरा है। उसका हिंदी अनुवाद होगा-तू मेघ-मेघ, मैं तारा-तारा। ऐसे मुहावरों के चलन से हिंदी और सशक्त होगी। हिंदी को पूरे देश में राजभाषा के रूप में पूरी तरह स्वीकार्यता तभी मिलेगी, जब हम सभी स्थानीय भाषाओं को भी सम्मान देंगे।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय भाषाओं में शिक्षा पर बल दिया गया है। मातृभाषा की उन्नति के बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है। भाषा राजकीय उत्सवों से नहीं, बल्कि जन सरोकारों और लोक परंपराओं से समृद्ध होती है। हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति इसकी वैज्ञानिकता, मौलिकता, सरलता और स्वीकार्यता है। हिंदी की विशेषता है कि इसमें जो बोला जाता है, वही लिखा जाता है।

हिंदी सर्वसुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा है। उसका स्वरूप समावेशी है और लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से एक है। हिंदी आधुनिक भी है और पुरातन भी। हिंदी के ये गुण ही उसे मात्र एक भाषा के स्तर से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं। राजभाषा हिंदी के माध्यम से देश की जनता की सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक अपेक्षाओं को पूरा करने वाली योजनाओं को आखिरी सिरे तक पहुंचाना सरकारी तंत्र का प्रमुख कर्तव्य है और उसकी सफलता की कसौटी भी।

यदि हम चाहते हैं कि हमारा लोकतंत्र निरंतर प्रगतिशील रहे और अधिक सशक्त बने तो हमें संघ के कामकाज में हिंदी और राज्यों के कामकाज में उनकी प्रांतीय भाषाओं का प्रयोग करना होगा। हिंदी को उसके वर्तमान स्वरूप तक पहुंचाने में सभी प्रदेशों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत की सभी भाषाएं समृद्ध हैं। उनका अपना साहित्य, शब्दावली, अभिव्यक्ति एवं मुहावरे हैं। इन सभी भाषाओं में भारतीयता की एक आंतरिक शक्ति भी है।

हिंदी की सेवा अनेक हिंदीतरभाषियों ने भी की है। केरल के प्रथम हिंदी प्रचारक मलयालम भाषी एमके दामोदरन उण्णि थे। मलयालम भाषी जी. गोपीनाथन, दंद्रहासन, एन चंद्रशेखरन नायर, एनई विश्वनाथ अय्यर और केसी अजय कुमार की हिंदी सेवा को हम भूल नहीं सकते। इसी कड़ी में सुब्रह्मण्य भारती, सुमति अय्यर और पी. जयरामन जैसे तमिलभाषियों, बीवी कारंत और नारायण दत्त जैसे कन्नड़भाषियों, मोटूरि सत्यनारायण, भीमसेन निर्मल, बाल शौरि रेड्डी और यार्लगड्डा लक्ष्मी प्रसाद जैसे तेलुगुभाषियों ने भी हिंदी की जो सेवा की उसे याद रखना चाहिए।

अनेक मराठी भाषियों जैसे सखाराम गणेश देउस्कर, लक्ष्मण नारायण गर्दे, माधव राव सप्रे, बाबूराव विष्णु पराड़कर, प्रभाकर माचवे, चंद्रकांत वांडिवडेकर, राहुल बारपुते ने हिंदी की अनन्य सेवा की। राजा राममोहन राय, श्याम सुंदर सेन, अमृतलाल चक्रवर्ती, चिंतामणि घोष, क्षितिंद्र मोहन मित्र, शारदा चरण मित्र, रामानंद चट्टोपाध्याय, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, नलिनी मोहन सान्याल, सुनीति कुमार और रवींद्रनाथ टैगोर जैसे बांग्लाभाषियों ने भी हिंदी की खूब सेवा की। टैगोर ने तो विश्वभारती में हिंदी भवन की स्थापना कर हजारी प्रसाद द्विवेदी को हिंदी शिक्षक नियुक्त किया। महात्मा गांधी ने हिंदी को भारतीय चिंतन-धारा का स्वाभाविक विकास क्रम माना था। हिंदी भाषा का प्रश्न उनके लिए स्वराज्य का प्रश्न था। हिंदी का महत्व हमारे संविधान निर्माताओं ने प्रारंभ में ही स्वीकार किया और उसकी सर्वग्राह्यता को ध्यान में रखते हुए ही संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया।

हिंदी ने राष्ट्रीय एकता का मार्ग तो प्रशस्त किया ही, उसे यह भी बोध रहा है कि भारत का विकास और राष्ट्रीय एकता की रक्षा प्रादेशिक भाषाओं के पूर्ण विकास से ही संभव है। सहयोग और सहकार के लक्ष्य की प्राप्ति हिंदी के माध्यम से ही संभव होती रही है। विविधता और बहुभाषिकता भारत की विशेषता है। विभिन्न भाषाओं के साथ हिंदी का सहज संबंध विकसित हुआ है। हिंदी और भारतीय भाषाओं का पारस्परिक आदान-प्रदान संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाने की आवश्यकता है।

हिंदी और भारतीय भाषाओं के बीच पारस्परिक साझेदारी विकसित होने पर देशवासियों के बीच तालमेल बेहतर होगा। हमें हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी और भारतीय भाषाओं के बीच सुगम संबंध की समझ का विकास करने का संकल्प लेना होगा। इसके साथ ही हिंदी और भारतीय भाषाओं के बीच अन्योन्याश्रित संबंध का संधान करना होगा। हिंदीतर भाषाओं के साथ हिंदी की भाषिक और अर्थपरक समझ का विकास होने पर अखिल भारतीय बोध का विस्तार होगा।

Share :
Tagsbest wishesh to hindi divashindi dayhindi divas
Previous Article

लग्जरी बसों में वादियों की सैर करेंगे ...

Next Article

संसद का विशेष सत्र का एजेंडा जारी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Liver
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फैटी लीवर के मामले 40% तक बढ़े, जंक फूड बना मुख्य कारण

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Bilaspur AIIMS
    तकनीकीबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: ऑपरेशन के दूसरे दिन चलने लगी मरीज

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Mukesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सौर ऊर्जा से चलेंगी पेयजल योजनाएं, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा में जाने पर कानूनी पेच

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Rohit
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 12वीं मेरिट में शिमला पिछड़ा, सिर्फ 5 छात्र शामिल

    May 5, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Ashish
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव : सीएम के गृह जिले में फिर उपचुनाव

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमा दो कक्षा के 1,854 अभ्यर्थियों का रद्द हो सकता है परीक्षा परिणाम,

Timeline

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: केदारनाथ धाम बर्फ से ढका, बर्फबारी के बीच श्रद्धालु कर रहे दर्शन

  • October 30, 2026

    हिमाचल: कर्मचारी एक्ट पर सरकार की रिव्यू याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Heli

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Haridwar

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.