Himachal Weather: पांच जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट, 13 तक साफ रहेगा मौसम; बर्फबारी से 336 सड़कें बंद
![Weather](https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2024/02/08-02-2024-weather-640x400.jpg)
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रूक-रूक कर हिमपात हुआ और बीती रात सांगला गोंदला और कुफरी में हल्का हिमपात जारी रहा। मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है और इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये चेतावनी ऊना कांगड़ा मंडी शिमला सोलन जिलों के लिए जारी की गई है। शिमला। Himachal Weather: प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रूक-रूक कर हिमपात का दौर जारी है। बीती रात सांगला, गोंदला और कुफरी में हल्का हिमपात हुआ।
इससे प्रदेश में शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। ये चेतावनी ऊना, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन जिलों के लिए है।
12 इलाकों में शीत लहर का प्रभाव
बुधवार को प्रदेश के 12 क्षेत्रों में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिला। इससे संबंधित क्षेत्रों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। कुकमसेरी का तापमान सबसे कम -12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने 13 फरवरी तक प्रदेश में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे प्रदेश के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
बर्फबारी के कारण स्थिती खराब
इधर प्रदेश में हुई बर्फबारी के कारण अभी व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौटी है। भारी हिमपात के कारण राज्य की 336 सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। चंबा में सबसे ज्यादा 46 सड़कें बंद है। कुल्लू में 50, लाहुल-स्पीति में 151, मंडी में 28, शिमला में 59, सिरमौर में 3 सड़कों पर यातायात बाधित है।
89 सड़कों को बहाल किया गया, जबकि 236 सड़कों को कल तक बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। बंद सड़कों की बहाली के लिए 259 मशीनरी को सड़कों पर तैनात किया गया है।