Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather: प्रदेश में हिमपात व वर्षा से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट; स्कूलों में आज छुट्टी

Himachal Weather: प्रदेश में हिमपात व वर्षा से जनजीवन प्रभावित, छह जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट; स्कूलों में आज छुट्टी

By hinditvnews
February 5, 2024
222
0
Snowfall

हिमाचल प्रदेश में वर्षा व हिमपात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होने से बिजली व 56 पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। बता दें कि प्रदेश में 333 ट्रांसफार्मर बंद हैं। 475 सड़कें हिमपात के कारण बंद पड़ी हैं। पथ परिवहन निगम की करीब 75 बसें विभिन्न फंसी हैं। हिमपात के बाद प्रदेश के पर्यटनस्थलों में रौनक बढ़ी। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

HIGHLIGHTS

  1. ऊपरी शिमला व मनाली-केलंग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद
  2. 475 सड़कें व, 333 ट्रांसफार्मर बंद, 56 पेयजल योजनाएं प्रभावित
  3. ताजा हिमपात में मस्ती के लिए प्रदेश में उमड़ने लगे सैलानी-अटल टनल रोहतांग में दो फीट ताजा हिमपात

     

     शिमला। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में वर्षा व हिमपात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बिजली-पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। प्रदेश में 333 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जबकि 56 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 475 सड़कें हिमपात के कारण बंद पड़ी हैं। पथ परिवहन निगम की करीब 75 बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं। हालांकि, हिमपात के बाद प्रदेश के पर्यटनस्थलों में रौनक बढ़ी है।

    ताजा हिमपात में मस्ती के लिए सैलानी उमड़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि, जबकि अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों लाहुल स्पीति, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में आंधी व भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है। छह जिलों चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर व सोलन में आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

    रविवार को अटल टनल रोहतांग में दो फीट, रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों में ढाई से तीन फीट हिमपात हुआ है। मंडी जिले में सराज, पराशर व कमरुनाग घाटी में हिमपात हुआ है। नारकंडा, कुफरी, रोहड़ू, चौपाल व मनाली में आधा फीट से अधिक हिमपात हुआ है। ऊपरी शिमला के लिए यातायात पूरी तरह से बंद है। मनाली-केलंग के बीच वाहनों की आवाजाही फिर बंद हो गई है।

    सोलंगनाला की राष्ट्रीय स्की ढलानों में पांच फीट बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। मनाली के धुंधी से लेकर सोलंग तक डेढ़ से दो फीट, कोठी गुलाबा व हामटा में भी दो फीट ताजा हिमपात हुआ है।कहां कितने मार्ग बंदलाहुल स्पीति में 157, शिमला में 133, कुल्लू में 71, चंबा में 56, मंडी में 51, किन्नौर में छह और कांगड़ा में एक सड़क बंद है। प्रदेश में सभी स्थानों का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री से कम है। सिरमौर जिला के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 13.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बाकी स्थानों पर 10 डिग्री और उसे कम दर्ज किया गया।

    कुल्लू व मनाली के स्कूलों में आज छुट्टी

    हिमपात व वर्षा के कारण कुल्लू व मनाली उपमंडल के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। एसडीएम मनाली व कुल्लू ने रविवार सायं इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। हिमपात व वर्षा से दोनों उपमंडलों के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बाधित हैं। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि कुल्लू, मनाली में हिमपात और वर्षा के चलते शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन की छुट्टी दी है। आनी क्षेत्र में पहले ही 12 फरवरी तक स्कूलों में अवकाश है।

    शानन व बस्सी में विद्युत उत्पादन बढ़ाहिमपात व वर्षा के कारण बरोट स्थित शानन परियोजना के जलाशय में जलस्तर बढ़ जाने से 110 मेगावाट शानन और 66 मेगावाट बस्सी परियोजना में विद्युत उत्पादन भी बढ़ना शुरू हो चुका है। यहां पर पहले आठ मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा था जो अब 15 से 20 मेगावाट हो चुका है।

    इससे हिमाचल व पंजाब राज्य की दोनों पन विद्युत परियोजनाओं में आर्थिक लाभ भी बढ़ा है। शानन परियोजना के आरई सतीश कुमार ने बताया कि फरवरी के अंत तक यह विद्युत उत्पादन 50 मेगावाट तक भी पहुंचेगा।कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)स्थान न्यूनतम अधिकतमशिमला 3.0 5.0सुंदरनगर 4.6 9.4भुंतर 5.4 7.5कल्पा -2.2 1.8धर्मशाला 3.2 10.0ऊना 6.6 10.4नाहन 5.1 11.9सोलन 4.5 9.0

     

     

     

Share :
Tagshimachal weathershimla
Previous Article

ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई ...

Next Article

Himachal News: प्रशासनिक सचिवों के साथ आज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना

    December 2, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिमला में हटेंगे बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बैनर और विज्ञापन बोर्ड, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Shimla Heavy Rain 23499601
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla में विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी आवास पर गिरा पेड़, छत क्षतिग्रस्त; मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

    August 12, 2023
    By hinditvnews
  • muskan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में लगातार चौथी बार मुस्कान नेगी को बनाया गया यूथ आइकन

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Employees Salary: आज मिलेगा कर्मचारियों को वेतन और 10 सितंबर को पेंशन, अगले महीने एक को वेतन देने पर ...

    September 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Sss
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद हिमाचल में मौसम खुला

  • Download (47)
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    लाहौल में शीतलहर: तापमान माइनस 27 डिग्री सेल्सियस, जम गया तेल, दूध और पानी

  • snowfall in narkanda shimla
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    बदला मौसम: शिमला के हाटू पीक में सीजन का पहला हिमपात, शिकुंला दर्रे में फंसे 9 लोग किए रेस्क्यू

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.