Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • The Banyan Celebrates Annual Day with "The Great Library Adventure" Marks Launch of Libraries Across All Day Care Centres

  • CARD Launches ViveQ, a New Platform on Advancing Mental Wellness and Psychological Awareness

  • Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

  • Jumbotail and NEC Announce Strategic Collaboration to Transform India's Mass Market Kirana Retail Ecosystem

  • New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption

Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता रहा कोहरे का सितम

Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता रहा कोहरे का सितम

By hinditvnews
December 29, 2023
284
0
Weather

Himachal Weather Today: मैदानी इलाकों में सता रहा कोहरे का सितम, पहाड़ों पर खिल रही चटक धूप; जानिए मौसम का पूरा अपडेट

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में कोहरे का सितम सता रहा है। ऊना में धुंध की वजह से दृश्यता बहुत कम हो गई थी और मात्र कुछ ही दूरी तक देखा जा सकता था। दोपहर एक बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए और धुंध छंटनी शुरू हुई। धुंध से गुरुवार को भी रेल यातायात प्रभावित हुआ।

HIGHLIGHTS

  1. ऊना जिले के संतोषगढ़ व साथ लगते क्षेत्र में गुरुवार सुबह की शुरूआत घनी धुंध के साथ हुई।
  2. धुंध की वजह से दृश्यता बहुत कम हो गई।
  3. रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं।

शिमला/ऊना। Himachal Weather Today: देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही धुंध का असर हिमाचल में भी देखने को मिला है। प्रदेश के ऊना, बद्दी व नालागढ़ क्षेत्रों में गुरुवार को धुंध के कारण वाहन चालकों को दिन में लाइटें जलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऊना जिले के संतोषगढ़ व साथ लगते क्षेत्र में गुरुवार सुबह की शुरूआत घनी धुंध के साथ हुई। धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और दिन में ही वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

धुंध की वज‍ह से दृश्यता कम

ऊना में धुंध की वजह से दृश्यता बहुत कम हो गई थी और मात्र कुछ ही दूरी तक देखा जा सकता था। दोपहर एक बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए और धुंध छंटनी शुरू हुई। धुंध से गुरुवार को भी रेल यातायात प्रभावित हुआ। हिमाचल के ऊना, अंब-अंदौरा व दौलतपुर चौक पहुंचने वाली रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। हिमाचल एक्सप्रेस वीरवार को निर्धारित समय 7.35 बजे से तीन घंटे विलंब से 10.35 बजे पहुंची।

11 बजे ऊना पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी 11.45 बजे पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से अंब-अंदौरा आने वाली जनशताब्दी अपने निर्धारित समय से दस मिनट देरी से पहुंची। रेलवे विभाग के प्रवक्ता क्षितिज शर्मा ने बताया कि धुंध की वजह से रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ है। जयपुर से दौलतपुर तक आने वाली साबरमती एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने तय समय पर चलेगी।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खिली रही धूप

गुरुवार को हिमाचल के ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। दिन में तेज धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुंदरनगर, भुंतर, मंडी और चंबा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है, जबकि दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

मनाली स्थित अटल टनल रोहतांग के दूसरे छोर यानी लाहौल-स्पीति की ओर बर्फ नजर आती है इसलिए पर्यटकों का यहां जमघट लग रहा है। मनाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 30 दिसंबर से तीन जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इससे हिमपात व वर्षा की संभावना है।

तीन माह से नहीं हुई वर्षा प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति

प्रदेश में तीन माह से सूखे जैसे हालात हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही हल्की बर्फबारी को छोड़ दिया जाए तो निचले व मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में वर्षा की एक बूंद तक नहीं गिरी है। परिणामस्वरूप रबी की फसल पर नष्ट होने का संकट है। जबकि सेब सहित अन्य फलों की पैदावार के लिए आसमान से पर्याप्त पानी बरसना जरूरी था।

प्रदेश में 114381 हेक्टेयर भूमि सिंचित होती है, जबकि तीन लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि वर्षा के पानी पर निर्भर है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ लगातार कमजोर हो रहा है। बागवानी के तहत सेब के पौधों को पर्याप्त नमी नहीं मिल पाई है। परिणामस्वरूप सेब के पौधों के नीचे तौलिए करने और टहनियों की काट-छांट का कार्य करना नुकसानदायक रहेगा। मौसम की बदली परिस्थितियों में लोग बीमार हो रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। अस्पतालों में जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

गले में दर्द व खांसी-बुखार को हल्के में न लें

आइजीएमसी के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश शांडिल का कहना है कि जिन लोगों को गले में दर्द या खरास है वे तअस्पताल में जाकर जांच करवाएं। खांसी व बुखार होने पर स्वयं घर पर उपचार न करें। ऐसे लक्षण होने की स्थिति में चिकित्सक को दिखाकर ही दवा लें। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं और शरीर में दर्द होने पर अस्पताल आना आवश्यक है। लोगों को घर पर या घर से निकलने पर मास्क लगाकर ही बाहर आना चाहिए।

 

Share :
Tagsnews of shimlanews of snow fall in himachalnews of snow fall in shimlanews weather of himachal pradeshnews weather of manalinews weather of shimla
Previous Article

Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की ...

Next Article

मृतक के आश्रितों के लिए बड़ी खबर, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Snowfall का मजा लेंगे पर्यटक, हिमाचल प्रदेश में इस दिन होगी बर्फबारी

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Mirch
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: क्या आपने कभी मिर्च का पेड़ देखा है

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नई शिक्षा नीति ने चिंता में डाले अभिभावक

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Charas
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कार सवार 3 युवकों से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप

    November 28, 2023
    By hinditvnews
  • Builiding
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं… अब चलेगा बुलडोजर

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी राज्यपाल को कोई इस्तीफा नहीं दिया

    February 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस और न्यू ईयर

  • Elivator
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Year Ender 2024: शिमला शहर को मिली एस्केलेटर-फुटपाथ की सौगात

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विपक्ष के हर तीर को काटते रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

Timeline

  • March 3, 2026

    The Banyan Celebrates Annual Day with "The Great Library Adventure" Marks Launch of Libraries Across All Day Care Centres

  • March 3, 2026

    CARD Launches ViveQ, a New Platform on Advancing Mental Wellness and Psychological Awareness

  • March 3, 2026

    Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

  • March 3, 2026

    Jumbotail and NEC Announce Strategic Collaboration to Transform India's Mass Market Kirana Retail Ecosystem

  • March 3, 2026

    New GTDC Research Details Distribution's Influence on AI, Cloud and Hyperscaler Sales and Adoption

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • The Banyan Celebrates Annual Day With "the Great Library Adventure" Marks Launch Of Libraries Across All Day Care Centres

    The Banyan Celebrates Annual Day with "The Great Library Adventure" Marks Launch of Libraries Across ...

    By hinditvnews
    March 3, 2026
  • Card Launches Viveq, A New Platform On Advancing Mental Wellness And Psychological Awareness

    CARD Launches ViveQ, a New Platform on Advancing Mental Wellness and Psychological Awareness

    By hinditvnews
    March 3, 2026
  • Ahmedabad University Reimagines The Mba For New Age Roles In A Connected Global Economy

    Ahmedabad University Reimagines the MBA for New-Age Roles in a Connected Global Economy

    By hinditvnews
    March 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.