Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • किन्नौर में हादसा: दो सैन्य ट्रक समेत तीन वाहन पलटे, चार जवान घायल

  • हिमाचल: बिजली उपभोक्ता आयोग को बता सकेंगे अपनी समस्याएं

  • हिमाचल: दो मेडिकल कॉलेज PGI की तर्ज पर होंगे विकसित

  • Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: गगल में फर्जी कृषक बन 100 कनाल जमीन खरीद, FIR

Himachal: गगल में फर्जी कृषक बन 100 कनाल जमीन खरीद, FIR

By hinditvnews
July 21, 2026
90
0
Fir

हिमाचल: धारा 118 का उल्लंघन कर गगल में फर्जी कृषक बन खरीदी 100 कनाल से ज्यादा जमीन, एफआईआर दर्ज

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 21 Jul 2026

जिला कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट के आसपास कथित रूप से धारा 118 का उल्लंघन करते हुए करोड़ों की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल एयरपोर्ट के आसपास कथित रूप से धारा 118 का उल्लंघन करते हुए करोड़ों की जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने तत्कालीन राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी कृषि प्रमाणपत्र बनवाकर अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर 100 कनाल से अधिक जमीन खरीदी और उसे बेचकर करोड़ों का मुनाफा कमाया। राज्य सरकार ने गगल हवाई अड्डे के आसपास बेनामी और अवैध जमीन सौदों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था, जिसकी जांच में अवैध भूमि की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है।

एसआईटी की जांच में अवैध भूमि खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया
जांच में मिले साक्ष्यों और स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर विजिलेंस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पाया गया कि वर्ष 1998 में कांगड़ा में रहने वाले एक गैर कृषक व्यक्ति ने धारा 118(2)(डीडी) के तहत कुछ भूमि खरीदी थी। कानून के मुताबिक भूमि अभिलेखों में उसे गैर कृषक दर्शाने संबंधित टिप्पणी दर्ज करना अनिवार्य था। इसके बावजूद तत्कालीन राजस्व अधिकारियों ने जमाबंदी और म्यूटेशन रिकॉर्ड में कृषक का दर्जा दिखाने वाली अनिवार्य एंट्री जानबूझकर छोड़ दी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने समय-समय पर बिना धारा 118 की अनुमति के खुद 61.84 कनाल कृषि भूमि खरीद ली, जबकि पत्नी ने 44.43 कनाल भूमि खरीदी। आरोप है कि दोनों ने फर्जी कृषक प्रमाणपत्र बनवाकर इनका जमीन खरीद में इस्तेमाल किया।

अवैध कमाई के स्रोतों का भी पता कर रही विजिलेंस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसके बाद आरोपियों ने अवैध भूमि सौदों से प्राप्त जमीन को बेचकर करोड़ों का फायदा कमाया। विभिन्न तरीकों से अन्य लोगों के नाम भूमि ट्रांसफर की गई। विजिलेंस अब पूरे मामले की गहन जांच कर अवैध कमाई के स्रोतों का भी पता कर रही है। मामले में तीनों आरोपियों के अलावा राजस्व विभाग के तत्कालीन पटवारी, कानूनगो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सब रजिस्ट्रार समेत अन्य कई सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

क्या है कि हिमाचल प्रदेश भू-धारणा एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा 118
हिमाचल प्रदेश किरायेदारी एवं भूमि सुधार अधिनियम 1972 की धारा 118 एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान है, जो बाहरी व्यक्तियों या गैर-कृषकों को राज्य में कृषि भूमि खरीदने से प्रतिबंधित करता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों के हितों की रक्षा करना और सीमित कृषि भूमि के दुरुपयोग को रोकना है। हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी जो किसान (कृषक) नहीं हैं और राज्य के बाहर का कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार की पूर्व अनुमति के बिना हिमाचल में जमीन या संपत्ति नहीं खरीद सकते।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Section 118 violations... Over 100 kanals of land purchased in Gaggal by posing as a farmer; FIR reghindi newsshimla news
Previous Article

ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate ...

Next Article

Himachal: जलरक्षक नियुक्ति चुनौती याचिका खारिज, हाईकोर्ट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एएनएम होम के दोषपूर्ण डिजाइन पर अफसर की जिम्मेदारी तय हो

    September 5, 2026
    By hinditvnews
  • Nia
    पंजाब

    खालिस्तानी आतंकी बलजीत गिरफ्तार: NIA ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Download (53)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    किसान आंदोलन: चंडीगढ़-दिल्ली के बीच एचआरटीसी बसों के बदले रूट, सवारियां घटीं

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायत चुनाव से पहले जिला परिषद वार्डों का पुनर्सीमांकन

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पहाड़ों में मिला फसल बचाने वाला कारगर जीवाणु

    August 31, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: भूस्खलन प्रभावित 89 गांवों का विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन

  • Download (80)
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास पहाड़ी दरकी, थम गई वाहनों की रफ्तार; टल गया बड़ा हादसा

  • Eletricity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अप्रैल से महंगी हो सकती घरेलू बिजली, दरों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Timeline

  • October 20, 2026

    किन्नौर में हादसा: दो सैन्य ट्रक समेत तीन वाहन पलटे, चार जवान घायल

  • October 20, 2026

    हिमाचल: बिजली उपभोक्ता आयोग को बता सकेंगे अपनी समस्याएं

  • October 20, 2026

    हिमाचल: दो मेडिकल कॉलेज PGI की तर्ज पर होंगे विकसित

  • October 19, 2026

    Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

  • October 19, 2026

    From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    किन्नौर में हादसा: दो सैन्य ट्रक समेत तीन वाहन पलटे, चार जवान घायल

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Bijli

    हिमाचल: बिजली उपभोक्ता आयोग को बता सकेंगे अपनी समस्याएं

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Igmc shimla

    हिमाचल: दो मेडिकल कॉलेज PGI की तर्ज पर होंगे विकसित

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.