Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

By hinditvnews
April 27, 2026
140
0
Gun

हिमाचल: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, महिला की मौत से पसरा मातम; स्थानीय लोगों ने की ये मांग

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 27 Apr 2026

जिला शिमला के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में हवाई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में देर रात एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हुई हवाई फायरिंग ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। देवता के आयोजन में सैकड़ों लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे, तभी अचानक हुई फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतका की पहचान रितिका (उर्फ गुड़िया), पत्नी सतीश, निवासी गांव बकोरा डाकघर आंध्रा, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर से आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी रितिक रोहडू बाजार का रहने वाला है। बंदूक उसके किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवता के अनुष्ठान के दौरान कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी बीच अचानक चली एक गोली भीड़ में जा लगी और रितिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किसने की और हथियार वैध था या नहीं। 

‘धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में हथियारों पर लगे प्रतिबंध’
इस दर्दनाक हादसे ने धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजनों में हथियारों के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की हर्ष फायरिंग से बचें, क्योंकि यह न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है।

रोहड़ू अस्पताल में हंगामा, मृत महिला के परिजनों का प्रदर्शन
कुलगांव में हुई फायरिंग की घटना के बाद मृत महिला का शव जब रोहड़ू अस्पताल पहुंचा तो वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और स्थानीय विधायक व एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार, गोली लगने से घायल महिला को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था,  इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज  शिमला भेजा जाना था। सुबह करीब 10 बजे पुलिस प्रशासन द्वारा शव को शिमला भेजने के लिए वाहन मंगवाया गया, लेकिन मौके पर पहुंचे परिजनों का गुस्सा उस समय भड़क गया जब उन्होंने देखा कि जिस वाहन में शव ले जाने की व्यवस्था की गई थी, उसमें पहले से रेत भरी हुई थी। इसे लेकर परिजनों ने कड़ा विरोध जताया और इसे मृतका के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस समय कुलगांव में फायरिंग की घटना हुई और हथियार लहराए गए, उस दौरान पुलिस और प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर ऐसी घटना को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से शिमला भेजने की व्यवस्था की, तब जाकर मामला शांत हुआ।

इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

रोहड़ू फायरिंग कांड ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली- राकेश जमवाल
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया। उन्होंने मृतका रितिका (उर्फ गुड़िया) के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। राकेश जमवाल ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

राकेश जमवाल ने कहा कि यह घटना बताती है कि प्रदेश में कानून का भय खत्म हो चुका है और प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते प्रशासन और पुलिस सतर्क होती, तो इस तरह की दुखद घटना को रोका जा सकता था। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हथियार लहराना और फायरिंग होना प्रशासन की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण है। राकेश जमवाल ने रोहड़ू अस्पताल में शव को ले जाने की व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार रेत से भरे वाहन में शव भेजने की कोशिश की गई, वह प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि परिजनों का आक्रोश पूरी तरह जायज है और सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

Share :
TagsHimachal Celebratory Firing Turns Fatal in Rohru Kulgaon Woman's Death Plunges Village into Mourninghimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हमीरपुर: अधिकारी बन ठेके से मुफ्त शराब ...

Next Article

Himachal Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • School
    उत्तर प्रदेश

    “यूपी: शीतलहर से 8वीं तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद, 9-12 की कक्षाओं का समय बदला”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Nia
    Chandigarh Newsपंजाब

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    July 30, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: योगी ने कहा—आर्थिक मजबूरी से कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, श्रमिक विद्या योजना लागू होगी

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व सीपीएस की कोठियों और दफ्तरों के अब कई तलबगार, सचिवालय में जुगत भिड़ा रहे

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कजाकिस्तान पहुंचे आईटीआई प्रशिक्षुओं से बोले सीएम सुक्खू

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • Weather update
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मानसून धीरे-धीरे विदा, आज हल्की बारिश के आसार

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Pratibha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मंत्रियों सहित 27 नेताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

  • cm sukhu
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: ‘इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से गुजर रहा है हिमाचल’, पड्डल मैदान में बोले सीएम सुक्खू

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Timeline

  • September 17, 2026

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

  • September 17, 2026

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

  • September 17, 2026

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

  • September 17, 2026

    EAAA, the Alternatives Arm of Edelweiss, Scales Private Equity Strategy to Approx. INR 2,500 Crore

  • September 17, 2026

    S.L. Raheja Hospital, Mahim Launches Comprehensive Women & Child Care Department

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 October in New Delhi

    International Hardware Fair India 2026 to Bring the Tools and Hardware Industry Together from 23–25 ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5 Star Rating

    Excellence and Global Recognition: Manipal University Jaipur Honours 376 Employees, Celebrates QS 5-Star Rating

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated Ayurvedic Formulations

    Kapiva Partners with Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) to Commercialise Clinically Evaluated ...

    By hinditvnews
    September 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.