Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HP Assembly: विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

HP Assembly: विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर तपा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

By hinditvnews
March 20, 2025
136
0
Walkout

HP Assembly Session: विमल नेगी की संदिग्ध मौत मामले पर तपा विधानसभा सदन, विपक्ष ने किया वाकआउट

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 20 Mar 2025

विपक्ष के सदस्यों ने मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में विधानसभा अध्यक्ष को स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर गुरुवार को विधानसभा सदन में भी खूब हंगामा हुआ। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की और वाकआउट किया।  विपक्ष के सदस्यों ने मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में विधानसभा अध्यक्ष को स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया। शोकोद्गार के बाद सारी कार्यवाही रोककर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच हो। अधिकारियों का स्थानांतरण काफी नहीं है। अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। निदेशक देसराज का निलंबन किया गया है, मगर बाकी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभी तक निदेशक देस राज को ही निलंबित करने की जानकारी है। इस बारे में अभी तक का स्टेट्स क्या है, इसे जानना चाहते हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से ही करवाने की सरकार संस्तुति करे। अधिकारी पर काम का अत्यधिक दबाव था। निदेशक देस राज को पांच लोगों को सुपरसीड करके बनाया गया। उससे लगता है कि सरकार का खास आशीर्वाद दिया गया है।

हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी ने ये कहा
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बारे में जवाब दे चुके हैं। अभी प्रश्नकाल शुरू होना चाहिए। पिछले दिन भी सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका जवाब दिया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। शिमला पुलिस को जांच में लगाया। पूरा प्रशासन तलाश में जुटा। एचपीपीसीएल के अधिकारियों ने भी तलाशा। बाद में मालूम हुआ कि शव मिला है। पिछले दिन अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व को 15 दिनों में रिपोर्ट रखने को कहा है। सबसे पहले एफआईआर दर्ज की गई। इसमें कोई भी विलंब नहीं किया गया। आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का तबादला भी कर दिया। पिछले दिन भी सीबीआई जांच की बात नहीं की। किसी और एजेंसी से जांच करने की बात की। देस राज को निलंबित करने की मांग की तो सीएम ने तत्काल कार्रवाई की। परिजन सब चीज से संतुष्ट नहीं है। केवल भाजपा संतुष्ट नहीं है। इनको राजनीति करनी है। इस पर सदन में शोर-शराबा और हंगामा शुरू हो गया।

सीबीआई से करवाई जाए जांच: रणधीर शर्मा
इसके बाद रणधीर शर्मा ने कहा कि यह ठीक है कि सरकार ने जो कार्रवाई की, उसकी जानकारी यहां पर मंत्री ने दी है। चार मंत्री भी मौके पर गए। एक तो इन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज हो गई। एफआईआर में एक अधिकारी का नाम तो है, मगर दूसरे का पद है। अधिकारी को तो बदल दिया गया था। एफआईआर में दूसरे अधिकारी का भी नाम आना चाहिए। वरना यह माना जा रहा है कि चार मंत्रियों ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया। इस घटना में एक आईएएस अधिकारी का नाम है और उसकी जांच भी एक आईएएस अधिकारी को दे रहे हैं। इससे निष्पक्ष जांच पर प्रश्न खड़ा हुआ है। एचपीपीसीएस के बारे में गुमनाम पत्र भी निकले। यह पहले से ही विवादित रहा है। इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चार मंत्रियों पर दबाव बनाने का काम गलत है। दबाव बनाने और भड़काने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा के नेता वहां गए। जिस व्यक्ति का नाम एफआईआर में कहा, उसकी एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेताओं से आग्रह है कि वे इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश न करें। विमल नेगी को न्याय मिलना चाहिए। सरकार ने उचित कार्रवाई की है। मामला सुलझ गया है। इसमें आग लगाने का प्रयास न करें। इस पर विपक्ष ने नारेबाजी शुरू की दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने ये कहा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील विषय है। इस विषय पर की गई कार्रवाई से अवगत करवाया गया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि एमडी का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है तो इसका संज्ञान लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष को बात का बतंगड़ बनाने का एक मर्ज सा हो गया है। बीते दिन सदन में वक्तव्य दिया गया, उस पर कार्रवाई की गई। सुंदरनगर में शराब में सात लोग मर गए। इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में 12 घंटे से अधिक समय नहीं हुआ है, लेकिन हमने कार्रवाई की। इस पर विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला गया।

सीएम सुक्खू ने कहा, तुरंत कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकारी जो भी घटना घटती है, उस पर तुरंत कार्रवाई होती है। सुंदरनगर में सात लोग मर गए, जयराम ठाकुर सोए रहे। पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जगत सिंह नेगी दस दिन उनके परिवार के साथ रहे और संवेदनशीलता दिखाई। डीजीपी ने कहा कि उनकी लोकेशन पता कर ली है। उनकी संभावना इर्द-गिर्द है। उसके बाद ढूंढा गया। परिवार की मांग के अनुरूप कार्रवाई की गई। एमडी का मतलब यह होता है कि उस समय के एमडी जब यह घटना घटी है। अधिकारी को निलंबित कर दिया। एसीएस स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं। हम नियम 67 पर स्थगन प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए तैयार थे, मगर अध्यक्ष महोदय ने इसमें स्थिति स्पष्ट की। परिवार संतुष्ट हैं, मगर केवल भाजपा ही संतुष्ट नहीं है। भाजपा के किन्नौर के पिछले प्रत्याशी नारे लगा रहे हैं।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHP Assembly Session: Vimal Negi's suspicious death case heated up the assembly houseopposition staged a walkshimla news
Previous Article

Bilaspur Firing Case: बंबर ठाकुर के पीएसओ ...

Next Article

HP CU: केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला जुलाई से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jagat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जमीन सर्वे में होगी रोवर तकनीक की मदद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • 768 512 17427231 Thumbnail 3x2 Newss
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मंत्री के एक खाली पद के लिए अब हटाए गए सीपीएस भी लगाएंगे जोर

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Jal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- हिमाचल प्रदेश में ‘शौचालय कर’ का कोई प्रस्ताव नहीं

    October 4, 2024
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: विश्वविद्यालय को मिला स्थायी कुलसचिव, भर्ती प्रक्रिया तेज़ होने की उम्मीद

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARहरियाणा

    हाईकोर्ट का आदेश: पंजाब-हरियाणा में प्रतिबंधित दवाइयां बिक रही, सीबीआई-एनसीबी को एक्शन लेने का निर्देश

    February 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया की जीत

  • Anni Landslide
    कुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू जिले के आनी खंड अचानक खिसकी जमीन, दो महिलाएं समा गईं

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.