Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

  • हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

  • HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

  • हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

By hinditvnews
February 26, 2026
7
0
hpu

HPU Shimla: एचपीयू ने दी राहत, डिग्री पूरी करने और अंक सुधार का विशेष अवसर, 16 तक भरेंगे फार्म

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 26 Feb 2026

एचपीयू शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए खास राहत दी है। इन अभ्यर्थियों के लिए डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का विशेष अवसर दिया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का विशेष अवसर दिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में अनुमोदित किया गया। परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। इस विशेष अवसर के तहत बीटीए, बीटीटीएम, बीपीई, बीबीए, बीसीए तथा बी. वॉक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं लंबित सेमेस्टर पूरे कर सकेंगे या अंकों में सुधार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम) की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।

नर्सिंग व बीएएमएस के अनुपूरक निकले रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष, बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष तथा बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के परिणाम जारी किए हैं। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षा में सभी परीक्षार्थी सफल रहे। बीएएमएस चतुर्थ वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। इसके अलावा महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी परिणाम संबंधी सूचना भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर जानकारी मिल सके। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण कर परिणाम जारी किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

बीडीएस तृतीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षा मार्च में
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीडीएस तृतीय वर्ष की अनुपूरक परीक्षाएं मार्च में करने को लेकर अधिसूचना जारी की है। संबंधित विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक परीक्षा फार्म और शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करवाना होगा। बीडीएस तृतीय वर्ष अनुपूरक परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म और शुल्क दो मार्च तक उप-पंजीयक परीक्षा-तृतीय (चिकित्सा विज्ञान शाखा), हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। इसके बाद विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क लागू किया जाएगा।

परीक्षा फार्म संबंधित डेंटल कॉलेजों के प्राचार्य कार्यालय से सीधे प्राप्त किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा फार्म प्राप्त करना और उसे निर्धारित तिथि तक पूर्ण रूप से भरकर जमा करवाना पूरी तरह अभ्यर्थियों की जिम्मेदारी होगी। बिना शुल्क, बिना पंजीकरण संख्या या अपूर्ण रूप से भरे फार्म सीधी निरस्त किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि मार्च में प्रस्तावित अनुपूरक परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आएगी, जो पूर्व परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके थे और अब अपने शैक्षणिक सत्र को नियमित करना चाहते हैं।

बीबीए, बीसीए, बीबीए पर्यटन की सेमेस्टर परीक्षाएं अप्रैल से
एचपीयू ने अप्रैल में होने वाली स्नातक की नियमित और रिअपीयर परीक्षाओं की अधिसूचना जारी कर दी है। बीबीए, बीसीए, बीबीए पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, बी वॉक के दूसरे, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर तथा बीएफए के द्वितीय, चतुर्थ, छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। इन पाठ्यक्रमों से जुड़े नियमित और रिअपीयर अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरना होगा।

परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। इसके बाद विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार विलंब शुल्क के साथ ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और संस्थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि केवल पात्र विद्यार्थियों के परीक्षा प्रपत्र ही सत्यापित किए जाएं। महाविद्यालय लॉगिन के अंतर्गत उपलब्ध प्रवेश स्वीकृति सुविधा से विद्यार्थियों की पात्रता की जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी अपात्र विद्यार्थी को परीक्षा फार्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन फार्म भरने में तकनीकी अथवा अन्य प्रकार की कठिनाई आती है, तो उसे संबंधित महाविद्यालय से संपर्क करना होगा। महाविद्यालय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान कर पात्र विद्यार्थियों के प्रपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित शाखाओं, परीक्षा अनुभागों तथा संबद्ध इकाइयों को अधिसूचना की प्रति भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

साथ ही अधिसूचना को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने और प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाने को भी कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक यह सूचना समय पर पहुंच सके। अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों में तैयारी का दौर शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा प्रपत्र भरने और पात्रता संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की सलाह दी है, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share :
Tagsforms can be filled by 16himachal pradeshhindi newsHPU Shimla relief special opportunity to complete the degree and improve the marksshimla news
Previous Article

हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति ...

Next Article

AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court
    पंजाब

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    July 17, 2025
    By hinditvnews
  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: भर्ती नियम बदले, CCTV निगरानी में होंगी परीक्षाएं

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर बंधाया ढांढस, कहा- आप हिम्मत रखें, दुख की इस घड़ी ...

    February 12, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather News: हिमाचल में 15 नवंबर से बदलेगा मौसम,

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • 2d4 2
    manaliहिमाचल प्रदेश

    रोहतांग में बर्फबारी, कोकसर में गिरे ओले, सूखी ठंड ने जकड़े लोग,

    December 2, 2024
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    तो विभागों के विलय के साथ कर्मचारियों का युक्तीकरण करेगी हिमाचल सरकार, …अधिकारी ज्यादा कर्मी कम; CM ने दिए बड़े संकेत

  • 19 02 2024thumbnail 3x2 Ration
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राशन डिपुओं में नामी कंपनी की चाय, दंत मंजन समेत 21 उत्पाद भी मिलेंगे

  • Mani Mahesh Yatra New Update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    पवित्र मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान

Timeline

  • February 26, 2026

    उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

  • February 26, 2026

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

  • February 26, 2026

    AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

  • February 26, 2026

    HPU शिमला: डिग्री पूरी व अंक सुधार का विशेष मौका, 16 तक भरें फॉर्म

  • February 26, 2026

    हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uk Weathers

    उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल मौसम: आज रात से बदलेगा मौसम, कल-परसों बर्फबारी के आसार

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Shimla News

    AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

    By hinditvnews
    February 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.