Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

By hinditvnews
May 21, 2025
418
0
Kangra Tea

International Tea Day: कोलकाता नहीं, अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय; यहीं बेयर हाउस खोलने की तैयारी

हिंदी टीवी न्यूज़, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 May 2025

International Tea Day: टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने पालमपुर में बेयर हाउस (केंद्रीकृत भंडारण केंद्र) बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इससे न केवल स्थानीय उत्पादकों को चाय बेचने में आसानी होगी, बल्कि यह चाय अपने मूल स्थान से ही खरीदी जा सकेगी।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर कांगड़ा चाय के भविष्य को लेकर उम्मीदें फिर जाग उठी हैं। अपनी अनूठी सुगंध, स्वाद और फलों जैसी मिठास के लिए जानी जाने वाली कांगड़ा चाय को अब कोलकाता के बाजार की अनदेखी से मुक्ति मिलने वाली है। टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने पालमपुर में बेयर हाउस (केंद्रीकृत भंडारण केंद्र) बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इससे न केवल स्थानीय उत्पादकों को चाय बेचने में आसानी होगी, बल्कि यह चाय अपने मूल स्थान से ही खरीदी जा सकेगी। अब तक कोलकाता में असम और दार्जिलिंग चाय के साथ मिलाकर बेचे जाने के कारण कांगड़ा चाय की अलग पहचान दब जाती थी। कांगड़ा चाय के लिए 1849 में सर्वे हुआ था। इसके बाद 1852 में अग्रेजों के समय होल्टा हिली नगर टी एस्टेट की डाॅ. जॉनसन के समय स्थापना हुई थी। 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप और भारत में अपने पैर उखड़ते देख अंग्रेजों ने कांगड़ा चाय से मुख मोड़ना शुरू कर दिया था।

यह है समस्या
कांगड़ा चाय के लगभग 400 लोग ही बागान मालिक हैं। इनमें से भी अधिकांश उत्पादन क्षेत्र चुनिंदा बागान मालिकों के पास है। अन्य छोटे व मध्यम चाय उत्पादकों के पास छोटे-छोटे टुकड़े चाय बागान के हैं। इस कारण ऐसे चाय बागान मालिकों के लिए वर्तमान में चाय उत्पादन आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रहा है। रही सही कसर श्रमिकों की समस्या ने पूरी कर दी।

इस साल अप्रैल में शुरू हुए चाय के तूड़ान में कांगड़ा चाय के अच्छा उत्पादन होने के संकेत मिले हैं। 2024 में मई माह तक 1.37 किलोग्राम तूड़ान हुआ था, लेकिन 2025 में अब तक 1.50 किलोग्राम तूड़ान हो चुका है। बारिश अच्छी होती रही है तो इस साल अच्छा उत्पादन होगा।

सुनील पटियाल, तकनीकी अधिकारी, कृषि विभाग टी विंग
टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने चाय उत्पादन के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके लिए पालमपुर में टी बोर्ड ऑफ इंडिया की बैठक भी हो चुकी है। अब तक टी बोर्ड ने किसानों को करीब 1.2 करोड़ रुपये तक सब्सिडी उपलब्ध करवाई है। अन्य चीजें भी मुहैया करवाई जा रही है।- हेमचंद्रा अग्रवाल, एफएओ, टी बोर्ड इंडिया

कांगड़ा चाय के उत्थान के लिए पालमपुर में टी बोर्ड ऑफ इंडिया एक बेयर हाउस बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए प्रयास चले हुए हैं। बेयर हाउस बनने से कांगड़ा चाय का भंडारण एक जगह हो सकेगा। इससे कांगड़ा चाय के खरीदार सीधे पालमपुर आएंगे, जिससे कोलकाता चाय बाजार के बजाय इस चाय को अलग बाजार की पहचान मिलेगी।- विनय शर्मा, मेंबर टी बोर्ड ऑफ इंडिया
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsInternational Tea Daykangra newsshimla news
Previous Article

HPBOSE: 12वीं का रिजल्ट फिर से जारी ...

Next Article

HP Constable Recruitment: लिखित परीक्षा का शेड्यूल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में मिले मुस्कान और साहिल, रो पड़े एक-दूसरे को देख

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी दस्तावेजों से खाली MBBS सीट, योग्य छात्रा को मिलेगा प्रवेश आदेश

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Guldar Attack On Child
    उत्तराखण्ड

    Dehradun News: 10 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार, माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • School news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल अब स्कूल शिक्षा निदेशालय के अधीन

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पठानकोट से जागिंद्रनगर तक अप्रैल में चलेगी ट्रेन

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Hemkund
    उत्तराखण्ड

    Hemkund Sahib में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बंद और फसलें चौपट

    May 29, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himaachal
    हिमाचल प्रदेश

    टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ, टेंडर आवंटित

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कालीबाड़ी शिमला में अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता शुरू

  • WEATHER
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: मई के पहले 5 दिन में 28% ज्यादा बारिश, जानें हफ्ते का हाल

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.