Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली
Home›दिल्ली›JP नड्डा: राहुल ने कांग्रेस का सच उजागर किया, देशविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का इतिहास

JP नड्डा: राहुल ने कांग्रेस का सच उजागर किया, देशविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने का इतिहास

By hinditvnews
January 15, 2025
55
0
Nadda

JP Nadda: ‘राहुल ने उजागर किया कांग्रेस का सच, इनका देशविरोधी ताकतों को बढ़ाने का इतिहास’, नड्डा का पलटवार

हिंदी टीवी न्यूज़, नई दिल्ली Published by: Megha Jain Updated Wed, 15 Jan 2025 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है, जो एक कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों को धोखा देना था। लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि वे राहुल गांधी की विचारधारा को खारिज कर देंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लड़ाई भाजपा ही नहीं हर भारतीय राज्य से वाले बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि उसने देश को कमजोर करने वाली ताकतों को बढ़ावा दिया है।

जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस का घिनौनी सच किसी से छिपा नहीं है। अब उनके अपने नेता ने ही इसका पर्दाफाश कर दिया है। मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने वह बात साफ-साफ कही जो देश जानता है कि वह भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके तंत्र का शहरी नक्सलियों और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध है। जो भारत को बदनाम करना चाहते हैं। उनके बार-बार के कार्यों ने भी इस विश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने जो कुछ भी किया या कहा है वह भारत को तोड़ने और हमारे समाज को विभाजित करने वाला है।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को बढ़ावा देने का रहा है, जो एक कमजोर भारत चाहते हैं। सत्ता के लिए उनके लालच का मतलब देश की अखंडता से समझौता करना और लोगों के विश्वास को धोखा देना था। लेकिन भारत के लोग समझदार हैं। उन्होंने तय कर लिया है कि वे हमेशा राहुल गांधी और उनकी सड़ी हुई विचारधारा को खारिज कर देंगे।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान महज संयोग नहीं है बल्कि जॉर्ज सोरोस द्वारा पूर्व नियोजित और प्रायोजित है। आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे देश का विरोध करने लगे हैं। वे भारत और भारतीय राज्यों के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह संयोग नहीं बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है। यह एक उद्योग बन गया है, जिसे सोरोस (जॉर्ज सोरोस) प्रायोजित करते हैं। राहुल गांधी ‘भारत तोड़ो’ के एजेंडे पर चलते हैं।

भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीयू के नेता राजीव रंजन प्रसाद ने भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस का कंलकित अतीत उनको ऐसे सवाल पूछने की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने पहले भी ऐसे मुद्दे उठाए हैं, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। इससे साफ है कि लोग कांग्रेस को नकार रहे हैं। लोगों में सांविधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान बढ़ रहा है।

राहुल गांधी ने क्या कहा था
बुधवार को कांग्रेस ने नए मुख्यालय के उद्धाटन के मौके पर राहुल गांधी ने कहा था कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष स्थिति वाली लड़ाई लड़ रहे हैं। यदि आप मानते हैं कि हम सिर्फ भाजपा नाम के राजनीतिक संगठन और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है। उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब कांग्रेस के लोग सिर्फ भाजपा और आरएसएस से नहीं, बल्कि व्यवस्था से भी लड़ रहे हैं।

 

Share :
Tagsdelhi newshindi newsits history of increasing anti-national forces'Nadda's counterattackRahul exposed the truth about Cong
Previous Article

SC: पंजाब से डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट ...

Next Article

अनुराग ठाकुर: 2026 करोड़ रुपये के शराब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    पंजाब

    Ludhiana: डिफाल्टरों से मीटर काटने गए पॉवरकाम मुलाजिमों को लोगों ने पीटा

    March 12, 2025
    By hinditvnews
  • Rohit
    cricketखेल

    IND vs AUS: टेस्ट से संन्यास की अटकलों को रोहित ने किया खारिज

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Jawahar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जवाहर नवोदय विद्यालय में 9वीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Tarun
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: 18,900 किमी लिंक सड़कें बनेंगी, जियो टैगिंग के बाद ही मिलेगी पेमेंट

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • manali bus service
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Delhi Pollution: दिल्ली रूट से हटाईं पुरानी वोल्वो

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • Radhey
    हरियाणा

    परमगुरु राधेश्याम: BJP से नजदीकियां बढ़ाने में जुटे, सीएम से मुलाकात का फोटो वायरल

    April 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

  • nag panchmi 2023
    धार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Nag Panchami 2023: नाग पंचमी कल, जानिए शुभ संयोग, पूजाविधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आईपीएस अधिकारियों के भी होंगे तबादले, सूची तैयार

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.