Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

हरियाणा
Home›हरियाणा›Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के वीडियो से बनी फेमस, दानिश से मिलकर बदली जिंदगी

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के वीडियो से बनी फेमस, दानिश से मिलकर बदली जिंदगी

By hinditvnews
May 21, 2025
489
0
Jyoti

Jyoti Malhotra: दानिश से मिलकर बदल गई ज्योति की दुनिया… पाकिस्तान के वीडियो बनाकर बनी फेमस; ये हैं बड़े सपने

हिंदी टीवी न्यूज़, हिसार Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 May 2025

जासूसी के शक में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दानिश से मिलने के बाद ज्योति की दुनिया बदल गई। पीआईओ के जाल में फंसने पर ज्योति पाकिस्तान के वीडियो बनाकर फेमस हो गई। उसकी इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान वाली वीडियो पर 12 मिलियन व्यूज आए हैं।

कोरोना काल में गुरुग्राम में नौकरी छोड़ हिसार लौटी जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा के शुरुआत में बनाए वीडियो पर बहुत कम व्यूज आते थे। वह मेहनत भी करती, इसके बावजूद वीडियो न तो वायरल हो रहे थे और न ही इनकम शुरू हो रही थी। लेकिन पाकिस्तान की साफ छवि वाले वीडियो बनाकर ट्रेवल व्लॉगिंग शुरू करने से उसके दिन फिरने लगे। उसे पता भी नहीं चला कि पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) उसे अपने जाल में फांस चुके हैं। शोहरत मिलने लगी, बडे़ लोगों के साथ मुलाकात, पाकिस्तान और चीन के हाईप्रोफाइल डेलिगेशन से मिलना उसे उस मुकाम तक ले गया, जहां से बहुत सी चीजें काफी पीछे छूट गईं थीं। उसके इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल पर एकाएक सब्स्क्राइबर बढ़ने लगे।

इंडियन गर्ल इन पाकिस्तान टाइटल वाले वीडियो पर तो 12 मिलियन व्यूज आए। उसके सपने पूरे हो रहे थे। विदेश यात्राएं, महंगे होटलों में ठहरना, घूमना सब इंतजाम पलक झपकते ही हो होने लगे। नाम न बताने की शर्त पर ज्योति के करीबियों ने बताया कि उसके शुरुआती वीडियो कम चले तो लगा विदेशों में जाकर वीडियो बनाए जाए।

इसी सिलसिले में उसने पासपोर्ट बनवाया और पाकिस्तान के लिए वीजा आवेदन किया। क्योंकि वहां जाना दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा खर्चीला नहीं था। जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आ चुका है कि ज्योति सबसे पहले करतारपुर साहिब जाना चाहती थी। ऐसे में हरकीरत के जरिये वीजा आवेदन के दौरान पाकिस्तान एंबेसी में उसका दानिश से संपर्क हुआ और आगे जो कुछ हुआ, उसने ज्योति को जासूसी का आरोपी बना दिया।

देखते ही देखते बढ़ने लगे सब्सक्राइबर
ज्योति ने जैसे ही पाकिस्तान की यात्रा की तो फेम मिलने लगा। वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आने लगे। यहीं से ज्योति को ऐसी ललक लगी कि वो अंतहीन ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए आंखें मूंद कर आगे बढ़ती गई। सफलता मिलने के बाद ज्योति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से वे सारे वीडियो हटा दिए जिन पर कम व्यूज थे।

दो ही साल में ज्योति के यूट्यूब चैनल पर एक लाख सब्सक्राइबर पूरे हो गए और फरवरी 2024 को सिल्वर बटन मिला। ज्योति ने सिल्वर बटन मिलने की खुशी में परिवार के लोगों के साथ पार्टी की और घर में हवन भी करवाया। ये सिल्वर बटन ज्योति के कमरे में दीवार पर टंगा हुआ है।

पाकिस्तान जाने पर नहीं रहता खुशी का ठिकाना 
ज्योति ने यूं तो कई देशों की यात्रा की, लेकिन पाकिस्तान की धरती पर कदम रखती तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस बात का जिक्र ज्योति ने कई वीडियो में किया है। ज्योति के समर्थन में पाकिस्तान की एक यूट्यूबर भी आई है। उसने ज्योति का नाम लिए बिना भारत सरकार पर निशाना साधा। ये वही लड़की है जिसे ज्योति ने एक वीडियो में अपनी बहन बताया था। इसके साथ वीडियो बनाते हुए ज्योति ने बहन-बहन कोड ऑफ द ईयर घोषित करने की बात कही थी।

चार दिन में बढ़ गए 13 हजार फॉलोअर्स
ज्योति को जिस दिन पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उस दिन ज्योति के यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख फॉलोअर्स थे। चार दिन में ही 13 हजार बढ़कर फॉलोअर्स का आंकड़ा 3.90 लाख हो गया है।

ज्योति का इंस्ट्राग्राम अकांउट सस्पेंड है, लेकिन फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल बदस्तूर जारी है और फॉलोअर्स भी बढ़ रहे हैं। दरअसल ज्योति से जुड़े हरेक पहलू को लोग जानना चाहते हैं और जांच एजेंसियां भी। ज्योति के वीडियो के साथ फोटो भी पूरे देश में वायरल हो रहे हैं।

पाकिस्तान से जुड़ी थीं पीढ़ियों की जड़ें
ज्योति की दादी बहावलपुर और दादा मुल्तान शहर से थे। भारत पाक बंटवारे में ज्योति का परिवार भारत आ गया था। पाकिस्तान के साथ पीढ़ियों की जड़ें जुड़ी होने से ज्योति को वहां से विशेष लगाव था। ज्योति ने इस बात का जिक्र अपनी डायरी में भी किया है। ज्योति ने सबसे ज्यादा वक्त भी बाकी देशों की तुलना में पाकिस्तान में ही गुजारा। पाकिस्तान की तंग गलियों को भी अपनी वीडियो में फिल्माया।

दानिश ने बढ़वाई थी ज्योति की वीजा अवधि
ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। अप्रैल, 2024 की यात्रा में कुछ ऐसा था, जिससे वह शक के घेरे में आ गई। ज्योति 17 अप्रैल, 2024 को पाकिस्तान गई थी और 25 मई को लौटी। जबकि उसका वीजा कुछ दिनों का ही था। उसकी वीजा अवधि दानिश ने बढ़वाया था।

जांच एजेंसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत सिंह से संबंधों पर पूछा तो ज्योति ने बताया कि हरकीरत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश से उसकी मुलाकात करवाई थी। दानिश के जरिये ही वह पीआईओ के संपर्क में आई थी।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के संवेदनशील क्षेत्र के बनाए वीडियो
अब तक की जांच में सामने आया है कि ज्योति पिछले साल वैशाखी पर पाकिस्तान गई थी। वहां 20 दिन रही और कई संवेदनशील जगहों पर जाकर वीडियो बनाए। वह कश्मीर, चीन सीमा और राजस्थान बॉर्डर के अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी गई थी।

इन जगहों पर उन हिस्सों को फिल्माया है, जहां आम व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है। ने ज्योति गिरफ्तारी से एक दिन पहले भी इंडोनेशिया के बाली टूर का वीडियो अपलोड किया था।

ज्योति के हैं बड़े सपने
ज्योति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली एक पोस्ट में कहा कि वह सिर्फ एक लड़की है, जिसके बड़े सपने हैं। वह सम्मान और लोगों का ध्यान पाना चाहती है। वह जिंदगी में किसी मुकाम पर पहुंचना चाहती है वह इसके लिए लड़ेगी। वह उन मुश्किलों के सामने डटकर खड़ी है. जिसका वह सामना कर रही है।

 

Share :
Tagsharyana newshindi newsHisar NewsYoutuber Jyoti Malhotra Chnages After Meeting Danish Went Famous From Pakistani Videos
Previous Article

पांच सिंह साहिबान का फैसला: ढडरियांवाले और ...

Next Article

हिमाचल: विमल नेगी मौत केस में DGP ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami1
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

    September 21, 2026
    By hinditvnews
  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: छात्र आंदोलन के बाद HPU ने फीस में 10% कटौती, हॉस्टल शुल्क बढ़ोतरी वापस ली

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील जमी

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Upbudget
    उत्तर प्रदेश

    “UP Budget 2025: युवाओं को ब्याज मुक्त लोन, छात्राओं को स्कूटी, 4 नए एक्सप्रेस-वे

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाबहरियाणा

    किसान आंदोलन: एसकेएम ने SC कमेटी का निमंत्रण ठुकराया, कहा- हस्तक्षेप स्वीकार नहीं

    January 1, 2025
    By hinditvnews
  • Aag
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: जंगल की आग बुझाने गई महिला की झुलसकर मौत

    May 21, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala news:कैसा रहा सरकार का एक साल

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: भूंडा महायज्ञ में पशु बलि पर SC ने सरकार को जारी किया नोटिस

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू में बिना अनुमति पांच HOD नियुक्त, मामला उजागर

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.