Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • 26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

कांगड़ामंडीशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार सकती है तीन प्रत्याशी

Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस उतार सकती है तीन प्रत्याशी

By hinditvnews
April 5, 2024
120
0
Congress

Lok Sabha Election: हिमाचल में कांग्रेस की आधी आबादी पर नजर, उतार सकती है तीन प्रत्याशी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान आधी आबादी को साधने के लिए कांग्रेस तीन महिलाओं को प्रत्याशी बना सकती है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान आधी आबादी को साधने के लिए कांग्रेस तीन महिलाओं को प्रत्याशी बना सकती है। मंडी से प्रतिभा सिंह, कांगड़ा से आशा कुमारी, शिमला से दयाल प्यारी को चुनावी रण में उतारने की चर्चा है। इन तीनों महिलाओं के नाम हाईकमान के समक्ष छह अप्रैल को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में रखे जाने वाले पैनल में शामिल किए गए हैं।

कांगड़ा, शिमला और मंडी से महिला प्रत्याशियों को उतारकर इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये की राशि के मामले को भी जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के रफ्तार पकड़ने से पहले ही भाजपा को घेरते हुए 1500 रुपये देने की योजना को रोकने के लिए चुनाव आयोग के पास पहुंचने को मुद्दा बना दिया है।

मुख्यमंत्री   सहित सरकार के सभी मंत्री और विधायक प्रदेश के दौरे कर इस मामले को जोरदार तरीके से उठाते हुए भाजपा को महिला विरोधी करार दे रहे हैं। इसके अलावा देश में बढ़ती महंगाई और महिला सुरक्षा के मुद्दों को भी कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान उठाने की रणनीति पर काम कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में हुए बीते तीन लोकसभा चुनावों में मतदान करने के लिए भी महिलाएं अधिक संख्या में घरों से बाहर निकली हैं। 2019 के चुनाव में 74 फीसदी महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।  इन सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए ही इस बार के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर सत्तारूढ़ दल ने नई बिसात बिछाने की तैयारी कर ली है।

हमीरपुर से भी हो रही है महिला प्रत्याशी की पैरवी
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का मुकाबला करने के लिए महिला को प्रत्याशी बनाने के लिए कांग्रेस का एक धड़ा बड़े स्तर पर पैरवी कर रहा है। जिला ऊना से पार्टी ने प्रत्याशी दिए जाने की पेशकश हाईकमान के पास भी की है। बीते माह  दिल्ली में हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में भी यह मामला उठ चुका है लेकिन, फिलहाल यह मुहिम अभी सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है।

प्रतिभा सिंह मंडी से हैं सांसद
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से वर्तमान में सांसद हैं। मंडी से चुनाव मैदान में उतारने के लिए प्रतिभा सिंह कांग्रेस के पास सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं। कांगड़ा संसदीय सीट से पूर्व मंत्री आशा कुमारी को प्रत्याशी बनाकर इस सीट पर बीते कई वर्षों से जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधकर हो रही राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस नया प्रयोग करने की तैयारी में है। उधर, शिमला संसदीय सीट से जिला सिरमौर की दयाल प्यारी को प्रत्याशी बनाने की तैयारी है।

भाजपा ने सिरमौर के रहने वाले सुरेश कश्यप को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दयाल प्यारी के प्रत्याशी बनने से सिरमौर-सोलन के वोटों का ध्रुवीकरण होगा। शिमला जिला में पार्टी के पास अपना परंपरागत वोट पहले से है। ऐसे में दयाल प्यारी के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला करीबी रहेगा।

आंकड़ों में महिला शक्ति
साल        कुल महिला मतदाता     मतदान      मतदान प्रतिशतता
2004      2039746                 1212205         59.03
2009     2240602                  1334297         59.55
2014     2320836                  1528465          65.85
2019     2605996                  1936405          74.03
Share :
Tagsnews of asha kumari himachalnews of hamirpur himachalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of mandi himachalnews of shimla
Previous Article

अभिनेत्री कंगना रणौत ने माहूंनाग गांव में ...

Next Article

ऋणमोचक नहीं बन पाए सांसद: कर्ज के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: ब्रिटेन की संसद में सम्मानित होंगे नाटी किंग कलदीप शर्मा

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Satpal
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर: लगातार 5वीं जीत की तलाश में अनुराग ठाकुर

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Nadda
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल को मिल सकता है पहला ट्रामा सेंटर

    June 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Majra
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लोधी माजरा में निजी दवा कंपनी में भड़की भीषण आग

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात

  • himachal weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

Timeline

  • November 4, 2025

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

  • November 4, 2025

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

  • November 4, 2025

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

  • November 4, 2025

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

  • November 4, 2025

    Shimla: हाईकोर्ट ने मेयर कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार को नोटिस, अगली सुनवाई 11 नवंबर

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meeting Dhami

    देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से पदयात्रा, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Tender

    हिमाचल में सड़कों के छोटे टेंडर, छोटे ठेकेदारों को मिलेगा काम: सीएम के निर्देश

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Kuldeep

    26 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र: कुलदीप पठानिया

    By hinditvnews
    November 4, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.