Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Lok Sabha Elections: हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

Lok Sabha Elections: हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस

By hinditvnews
March 9, 2024
225
0
09 0 03 2024

प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच हालात को सामान्य करने आए पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा माैजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाकर नया अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्ष में हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नए अध्यक्ष की अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच हालात को सामान्य करने आए पार्टी पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्डा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ाकर नया अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्ष में हैं। हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने जल्द ही इस बाबत बदलाव करने की सिफारिश की है। ऐसे में लोकसभा चुनाव तक प्रदेश में अस्थायी तौर पर नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए थे। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हर्ष महाजन और पवन काजल कांग्रेस को छाेड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राजेंद्र राणा ने भी कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के चलते तकनीकी तौर पर अब विनय कुमार भी कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त करने की राह भी आसान नहीं रहने वाली है।

राजनीतिक संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने वाले नेता को सरदारी देने की बात कही जा रही है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी के पूर्व में रहे कुछ अध्यक्षों में से किसी एक को दोबारा से कार्यभार देने पर विचार शुरू हो गया है। ऐसे नेता की तलाश की जा रही है, जो सभी गुटों को एक साथ ला सके। उधर, पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि अगले कुछ दिनों में समन्वय समिति की घोषणा की जाए और इसमें तीन सदस्यों के नाम जल्द घोषित किए जाएं। समिति में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही नियुक्त करने की घोषणा हो चुकी है।

कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर से मजबूत प्रत्याशी की तलाश
कांग्रेस को कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मजबूत प्रत्याशी की तलाश है। हमीरपुर में कांग्रेस को लगातार आठ चुनाव से हार का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 1996 में विक्रम सिंह के चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हाथ यह सीट नहीं लगी है। इस बार भी संभावित है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से कांग्रेस का सामना होगा। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह संसदीय क्षेत्र में पार्टी की साख को बचाने के लिए कांग्रेस को किसी मजबूत प्रत्याशी पर दांव खेलना होगा। शिमला और कांगड़ा संसदीय सीट को भाजपा बीते तीन चुनावों से जीत रही है। इन संसदीय सीटों पर भी कांग्रेस को जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश है।
Share :
Tagshimachal pradeshLok Sabha Elections
Previous Article

Himachal Weather Update: ट्रांसफार्मर ठप होने से ...

Next Article

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में छह महीनों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Thiog 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Supply Scam: 22 लोगों से पूछताछ, जेई-कर्मियों समेत

    January 14, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

    February 6, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: 12 साल बाद थाने की फाइल संदूक में मिली

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • HRTC
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Fare: किराए में 15% बढ़ोतरी, महंगा हुआ सफर

    May 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • summerhill lansliding
    manaliकांगड़ाबिलासपुरशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश को कब मिलेगी राहत? शिमला समेत कई जगहों पर बारिश शुरू; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • news of fraud
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: पहले ईमान बदला, फिर पति और खाता खाली

  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

Timeline

  • February 15, 2026

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

  • February 15, 2026

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

  • February 15, 2026

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

  • February 15, 2026

    Chandigarh: वैलेंटाइन डे पर दुल्हन फरार, बारात में दूल्हा हंगामा

  • February 15, 2026

    हरियाणा: राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछने लगी, कांग्रेस-भाजपा में सरगर्मी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Police Delhi

    दिल्ली: ज्वेलरी शोरूम से 3 करोड़ के गहने चोरी, 5 बदमाश पकड़े गए

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Suspended

    उत्तर प्रदेश: खड़ी गाड़ी में तेल देने वाले जेई सस्पेंड, एक्सईएन-एई पर जांच

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Cybercrime

    चंडीगढ़: डिप्टी कमांडर के खाते से 8.83 लाख की चोरी, सैन्य अधिकारी को धमकी

    By hinditvnews
    February 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.