Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Mahashivratri: बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri: बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

By hinditvnews
March 8, 2024
396
0
Mahadev

Mahashivratri: बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे

महाशिवरात्रि पर हिमाचल प्रदेश के शिवालयों में शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। शिवालय भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के दर्शन किए। मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह 5:00 बजे से शुरू हो गया था। बिजली महादेव में शिवरात्रि के चलते चहल-पहल बनी हुई है।

मंदिर कमेटी की ओर से बिजली महादेव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। देवता के बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि श्रद्धालुओं से बिजली महादेव क्षेत्र में कचरा नहीं फैलाने की अपील की गई है। मंडी जिले के बाबा भूतनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा की।

बाबा भूतनाथ मंदिर स्थित स्वयंभू शिवलिंग से घृत कंबल उतरा गया और जलाभिषेक
किया गया। करीब एक माह के बाद स्वयंभू शिवलिंग से सुबह 4:00 बजे घृतकंबल को हटाया गया और बाबा का जलाभिषेक किया गया। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई थीं। छोटी काशी में भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठी।

ज्वालामुखी व प्राचीन लाल शिवालय में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
ज्वालामुखी के शिव मंदिरों व प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में महाशिवरात्री बड़ी धूम-धाम से मनाई गई।  लाल शिवालय मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त शिव का पूजन करने पहुंचे।  शिव भक्तों ने भोले नाथ का दूध, गंगाजल, दही, शहद, शक्कर व फल, भांग धतूरा  आदि से जलाभिषेक किया। लाल शिवालय में भक्तों के लिए फलाहार का भंडारा भी लगाया गया।  पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि लाल शिवालय मंदिर में शिवरात्रि का विशेष पूजन किया गया। शिवरात्रि पर्व शिव शंकर भगवान का सबसे बड़ा त्योहार है। आज ही के दिन भोले नाथ का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था। भोलेनाथ अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। प्राचीन लाल शिवालय मंदिर में फलाहार के भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं ज्वालामुखी के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही और कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

भरमौर स्थित चौरासी मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय
शिवरात्रि के पावन अवसर पर चंबा जिले के शिवालय फूल-मालाओं और इलेक्ट्रिकल लाइटों से सजाए गए। अल सुबह बच्चे प्रभात फेरियो में शामिल हुए। वहीं, भरमौर स्थित चौरासी मंदिर, चंद्रशेखरमंदिर, शिव मंदिर मुगला, सपडी धड़ोग में जल चढ़ाने के लिए महिलाएं, युवतियां सुबह से ही लाइनों में लगी रहीं।  मंदिर भोलनाथ के जयकारों से गूंज उठे।  साहो के कुरैणा शिखर में साल खद्द मे लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। चंद्रशेखर मंदिर में सदर विधायक नीरज नैयर ने अपनी पत्नी संग पूजा की। दोपहर तक भजन-कीर्तन का क्रम जारी रहा।

गसोता महादेव में भी लगी लाइनें
वहीं, जिला हमीरपुर में आस्था का केंद्र गसोता महादेव में सुबह 3:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। दूर-दराज के क्षेत्र से श्रद्धालु जलाभिषेक करने गसोता महादेव पहुंच रहे हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

किन्नौर और रामपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
किन्नौर और रामपुर में सुबह से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले के शिवालयों में सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।  लोगो ने शिव मंदिर में दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया और व्रत रखकर दूध, दही, फूल आदि अर्पित करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बिलासपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से मंदिरों में लगीं कतारें
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में मंदिरों में सुबह से लोग दर्शनों के लिए पहुंचे। मंदिरों में सुबह से ही माहौल भक्तिमय बना रहा। लोगों ने मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, फल, भांग और बेलपत्र चढ़ाकर पूजा की। शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में अधिक संख्या में लोग पहुंचे। घुमारवीं के प्रसिद्ध शिव मंदिर पन्याला में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ की पूजा की।  इसके साथ ही जगह-जगह पर शिव भक्तों की ओर से खीर और फलाहार के भंडारे लगाए गए। मंदिरों में लोग भजन-कीर्तन भी कर रहे हैं। कुछ मंदिरों में शिवमहापुराण कथा का आयोजन हुआ। मंदिरों में लोगों की ओर से हवन यज्ञ किया गया।

शिव मंदिर हमीरपुर में शिवरात्रि की उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन इसलिए जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए कतारों में लगे हुए हैं। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की सुविधा की जा रही है

ऊना में भोलेनाथ के जयकारों से गूंजे शिवालय
ऊना जिले के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का गुणगान किया।  शिवालयों में महा शिवरात्रि पर्व की धूम रही। प्राचीन मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। कई मंदिरों में कार्यक्रम हुए। खासकर ऊना के कोटला कला के प्राचीन महादेव मंदिर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने लाइनों में लगकर पावन पिंडी के दर्शन किए।  शिवालयों में भोले बाबा के भजन गूंजते रहे। इससे माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। कोटलाकलां के महादेव मंदिर सहित चताड़ा के बनोड़े महादेव, तलमेहड़ा के ध्यूंसर महादेव, शिववाड़ी शिवद्रोण मंदिर, बडूही के नीलकंठ मंदिर सहित के शिव मंदिरों में भक्तों ने दर्शन किए। महादेव मंदिर, ध्यूसर महादेव, बनोडे महादेव और शिवद्रोण मंदिर में जलाभिषेक के लिए की भक्तों की लाइनें लगीं।

 

Share :
Tagsnews of bharmaur himachalnews of bhootnath mandirnews of bijli mahadevnews of himachal pradeshnews of himaschalnews of shimla
Previous Article

हिमाचल में इस जगह है विश्व का ...

Next Article

Sukh Samman Nidhi Yojana: सरकार से नियमित ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कैबिनेट बैठक शुरू, नए फैसलों पर लग सकती है मुहर

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: कोहरे का येलो अलर्ट जारी

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Bbb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस रिपोर्ट: हिमाचल में सुक्खू बेखबर, विक्रमादित्य भरोसेमंद नहीं; हालात के लिए प्रतिभा भी जिम्मेदार

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ने कब्जे में लिया होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Jp Nadda
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    तीन राज्यों की चुनावी जीत के बाद हिमाचल दौरे पर जेपी नड्डा

    December 16, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Mandi
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर और सराज की लीड तय करेगी मंडी में हार-जीत का अंतर

  • Aydhya News
    धार्मिकबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Ram Mandir: स्वर्ग की अनुभूति और हर तरफ प्रकाश देखकर बह गई आंसूओं की धारा, अयोध्या में श्री राम के अलावा कुछ नहीं दिखा

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:महिला पुलिसकर्मियों का आरोप: वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न

Timeline

  • November 9, 2026

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • November 9, 2026

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • November 9, 2026

    Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • November 9, 2026

    Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • November 9, 2026

    This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World ...

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.