हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

Himachal News: हिमाचल में उद्योग लगाना होगा आसान, एक महीने में मिलेगा प्रदूषण एनओसी; देरी पर आवेदन स्वत: मंजूर
हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 03 Aug 2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को बड़ी राहत दी है। अब नए उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) एक महीने के भीतर मिलेगा। तय समय में प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर आवेदन स्वत: मंजूर माना जाएगा। नई व्यवस्था में अधिकारियों को बार-बार आपत्तियां लगाने की अनुमति नहीं होगी, जिससे उद्योग स्थापना की प्रक्रिया तेज होगी।
हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब नए उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रदूषण अनापत्ति प्रमाणपत्र (पॉल्यूशन एनओसी) अधिकतम एक महीने के भीतर उपलब्ध करवाया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर एनओसी जारी नहीं होने की स्थिति में आवेदन को स्वत: स्वीकृत माना जाएगा।
औद्योगिक विकास को गति मिलेगी
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कई उद्यमियों को विभिन्न विभागों से अनुमति लेने में महीनों का समय लग जाता था, जिससे निवेश प्रभावित होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सिंगल विंडो प्रणाली को और प्रभावी बनाने में भी मदद मिलेगी। उद्योगों को समय पर आवश्यक स्वीकृतियां मिलने से नए निवेश आकर्षित होंगे, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।