Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

धार्मिक
Home›धार्मिक›Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी को व्यतिपात योग में मनेगी संक्रांति

Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी को व्यतिपात योग में मनेगी संक्रांति

By hinditvnews
January 10, 2024
365
0
Makar

Makar Sankranti 2024: 15 जनवरी को व्यतिपात योग में मनेगी संक्रांति, 16 से होगी शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत

मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल लीप वर्ष के संयोग में सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है, इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। वहीं, 16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

ग्रहों के राजा सूर्य 15 जनवरी को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। अब 2080 तक मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। इसके बाद फिर ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति एक दिन और बढ़ जाएगी। यानी सूर्य का राशि परिवर्तन हर वर्ष 16 जनवरी को होगा। इस बार सूर्य की राशि का परिवर्तन सुबह 9.13 बजे हो रहा है। खरमास समाप्त होगा और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। तिथि व राशियों के गणित के हिसाब से अधिकतम त्योहारों का मान दो दिन होने से लोगों में काफी असमंजस की स्थिति रहने लगी है, लेकिन इस बार ज्योतिषाचार्यों में असमंजस नहीं है। 16 जनवरी से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।

ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री के अनुसार, मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को 7 :15 बजे से शाम 5:46 बजे तक है। इस दौरान पूजन-दान और सूर्योपासना विशेष फलदायी होगी। इस बार 14 को सूर्य धनु राशि में ही हैं। यह अगले दिन सुबह 8:30 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसी के बाद पुण्य काल शुरू होगा साथ ही इस दिन खरमास खत्म होगा। इस बार व्यतिपात योग शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि शतभिषा नक्षत्र में सोमवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण की अवधि को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन साधारण नदी भी गंगा के समान हो जाती है। इस दिन जाने-अनजाने में हुए पाप का क्षय हो जाता है।

पहले 12 व 13 जनवरी को मनाई जाती थी संक्रांति
काठ मंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित शियाराम कहते हैं कि वेंकटेश्वर व शताब्दी पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी को मकर संक्रांति पहली बार 1902 में मनाई गई थी। 18वीं शताब्दी में 12 और 13 जनवरी को मनाई जाती थी। 1664 में संक्रांति पहली बार 15 जनवरी को मनाई गई थी। इसके बाद हर तीसरे साल अधिकमास होने से दूसरे व तीसरे साल 14 को, चौथे साल 15 जनवरी को संक्रांति होने लगी। हालांकि तारीख तय होने के बावजूद दो दिन पर्व पड़ने से लोगों में बीते वर्षों में काफी असमंजस रहा है। अबकी बार स्थिति साफ है। मकर संक्रांति 15 को मनाई जाएगी।

 

11 को मनाई जाएगी अमावस्या
पौष माह की स्नान दान की अमावस्या 11 जनवरी वीरवार को है। अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण देने, गरीबों को दान देने और गंगा जी या पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य प्राप्त होता है और पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। अमावस्या के दिन व्रत रखने से भी कष्टों और संकट से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों पर कालसर्प या राहु केतु दोष होता है, इस दिन उपाय करने से उन्हें राहत मिलती है।

इससे करें परहेज

मकर संक्रांति के दिन नशे से दूर रहें। तामसिक भोजन से परहेज करें, किसी का अपमान न करें। पेड़ों की कटाई न करें और तुलसी की पत्तियों को न तोड़ें।

72 साल में बदलती है तारीख

ज्योतिषविदों के अनुसार, हर साल सूर्य के राशि परिवर्तन में 20 मिनट का विलंब होता है। इस प्रकार तीन वर्षों में यह अंतर एक घंटे का हो जाता है। 72 वर्षों में 24 घंटे का फर्क आ जाता है। सूर्य व चंद्रमा ग्रह मार्गीय होते हैं। यह पीछे नहीं चलते हैं। इसलिए एक दिन बढ़ जाता है। इस लिहाज से 2008 में ही 72 वर्ष पूरे हो गए थे। हालांकि छह वर्षों तक सूर्य का राशि परिवर्तन प्रात:काल में होने से पूर्व काल मानकर 15 जनवरी को मनाई जाती थी। मगर इसके पहले सूर्य का राशि परिवर्तन संध्याकाल में होता था। इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति मान्य थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा, इनकी राशि परिवर्तन हमेशा प्रात: काल में ही होगी। 1936 से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही थी। हालांकि 1864 से 1936 तक 13 जनवरी और 1792 से 1864 तक 12 जनवरी को मनाई जा रही थी।

राशि अनुसार करें दान

मेष-लाल मिर्च, लाल वस्त्र और मसूर दाल।
वृषभ- सफेद तिल के लड्डू, चावल और चीनी।
मिथुन- हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत मूंग।
कर्क- जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र और घी।
सिंह- गुड़, चिक्की, शहद और मूंगफली का दान।
कन्या-मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
तुला- सफेद वस्त्र, मखाना, चावल और चीनी।
वृश्चिक-मूंगफली, गुड़ और लाल रंग के गर्म कपड़े।
धनु-पीले वस्त्र, केले, बेसन और चने की दाल।
मकर- काले तिल के लड्डू और कंबल।
कुंभ-ऊनी कपड़े, सरसों तेल और चमड़े के जूते चप्पल।
मीन-पीली सरसों, चने की दाल और मौसमी फल। का दान करें।
Share :
Tagskis din hogi makar sankrantinews of makar sankrantitime of makar sankranti
Previous Article

Gurugram : हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला ...

Next Article

Panipat Accident: दुकान से सामान खरीद लौट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ram Mandir
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir: अंदर से ऐसा दिखता है भव्य श्रीराम मंदिर, आकर्षक लाइटिंग और फूलों से किया गया है सुसज्जित, तस्वीरें

    January 20, 2024
    By hinditvnews
  • Happy Janmasthmi 2023 Hindi Tv News
    धार्मिक

    Happy Janmashtami 2023 Wishes

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Ram Mandir Live 17 Jan 202401283680
    India Newsउत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ayodhya Ram Mandir Live News: राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर लाई गई रामलला की मूर्ति, जान‍िए आज के कार्यक्रम

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Ramlala
    उत्तर प्रदेशधार्मिक

    Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: रामलला की हुई प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर गर्भगृह में पीएम मोदी, मोहन भागवत मौजूद

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    kedarnath yatraउत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    केदारनाथ से 92 किमी दूर तक पहुंच जाएगी रेल, तुंगनाथ जाने वालों को होगी सहूलियत

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा 1 अगस्त से, प्राकृतिक शिवलिंग के होंगे दर्शन

    July 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 11 03 2024 Hati 23672027
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन मंदिरों से भी मिलती है मोटी रकम

  • 20 02 2024image
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 5.50 लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन, 22 हजार कर्मियों के वेतन को 19.37 करोड़ रुपये जारी

  • Himachal Pradesh Weather Update
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rain: भारी बारिश-भूस्खलन से तबाही जारी, राज्य में 1311 सड़कें ठप, स्कूल भी बंद

Timeline

  • July 31, 2026

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

  • July 31, 2026

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

  • July 31, 2026

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

  • July 31, 2026

    Chandigarh: मॉडल व पीएम श्री स्कूलों के लिए नई शिक्षक तैनाती नीति

  • July 31, 2026

    Chandigarh: बेअदबी कानून में संशोधन, बीड़-स्वरूप शब्द होंगे शामिल

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Books

    Himachal: NMMS छात्रवृत्ति: 1 अगस्त से आवेदन, 1 नवंबर को परीक्षा

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Court

    Rajasthan: उदयपुर पहाड़ियों पर निर्माण: हाईकोर्ट ने मांगा रिकॉर्ड

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • August

    Rule Changes:1 अगस्त से बदलेंगे तत्काल टिकट और CKYC के नियम

    By hinditvnews
    July 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.