Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›Mandi Crime: वृद्धों के खाते से लाखों रुपये निकाल लगाया चूना

Mandi Crime: वृद्धों के खाते से लाखों रुपये निकाल लगाया चूना

By hinditvnews
December 30, 2023
495
0
Cbi

Mandi Crime: पेंशन और RD का पैसा डकारने वाले दो डाकपालों पर CBI का एक्‍शन, वृद्धों के खाते से लाखों रुपये निकाल लगाया चूना

Mandi Fraud Case हिमाचल प्रदेश के मंडी में पेंशन और आरडी का पैसा डकारने वाले दो डाकपालों पर सीबीआइ ने शिकंजा कसा है। प्रवर डाक अधीक्षक की शिकायत व पुलिस अधीक्षक चंबा की सिफारिश पर सीबीआइ ने दोनों डाकपालों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। पेंशनरों को जब पेंशन नहीं मिली तो जांच में गबन की बात सामने आई थी।

मंडी। चंबा जिले में निरक्षर, गरीब लोगों की पेंशन,आरडी,सुकन्या निधि योजना व एफडी का पैसा डकारने वाले दो डाकपाल के विरुद्ध केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के शिमला स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शाखा ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व लोक सेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन करने के दो केस दर्ज किए हैं। एक डाकपाल पर पेंशन का 3,03,600 रुपये व दूसरे पर आरडी,सुकन्या निधि आदि का 32,21,931 रुपये का गबन करने का आरोप है।

सीबीआइ ने दोनों के विरुद्ध की कार्रवाई

प्रवर डाक अधीक्षक की शिकायत व पुलिस अधीक्षक चंबा की सिफारिश पर सीबीआइ ने दोनों डाकपालों के विरुद्ध यह कार्रवाई की है। प्रवर डाक अधीक्षक चंबा संजय कुमार ने 17 अगस्त को थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि ग्रामीण डाक सेवक भगवत प्रसाद पुत्र जीत राम डाकघर शाखा बाट में डाकपाल के रूप में कार्यरत था।

इतने सरकारी धन का किया गबन

पहली नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक आरोपित ने 69 पेंशनरों की सामाजिक पेंशन का करीब 3,03,600 रुपये निकाल सरकारी धन का गबन किया है। आरोपित अनपढ़ व वृद्ध पेंशनर डाकघर शाखा में जब पेंशन का पैसा निकालने आते थे।

पैसा निकासी के दो फार्म पेंशनर व गवाह के अंगूठे लगवा लेता था। एंट्री करने के बहाने पेंशनर की पासबुक अपने पास रख लेता था। अगली बार जब पेंशन आती थी तो अंगूठे लगाए निकासी फार्म का प्रयोग कर पैसा निकाल पासबुक में एंट्री कर देता था।

जांच में गबन की बात आई सामने

पेंशनरों को जब पेंशन नहीं मिली तो जांच में गबन की बात सामने आई थी। इसी जिले की उपतहसील पुखरी के मसरूंड डाकघर शाखा में सेवारत ग्रामीण डाक सेवक एवं डाकपाल आशीष कुमार पुत्र स्व. कमल किशोर के विरुद्ध पंचायत के उपप्रधान तिलक राज ठाकुर ने 12 नवंबर 2021 से 10जुलाई 2023 तक सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।

उन्होंने 22 अगस्त को सीबीआइ को शिकायत भेजी थी। आशीष कुमार पर आरोप है कि वह जब भी कोई खाताधारक शाखा डाकघर में जाता था। वह नकद राशि जमा कर उसे स्वीकार कर लेता था। राशि पासबुक में जमा होने की प्रविष्टि कर मुहर लगा देता था।

जमा राशि के बाउचर को कर देता था नष्‍ट

पासबुक में प्रविष्टि पर अपना प्रारंभिक हस्ताक्षर करता था। लेकिन टोकन नंबर नहीं लिखता था। बाद में जमा राशि के बाउचर को नष्ट कर देता था। जब भी खाताधारक अपने खाते से निकासी के लिए आते थे तो उन्हें एसबी-सात फार्म भर कर देता था।

फार्म पर हस्ताक्षर प्राप्त कर अपने अनुसार अलग-अलग राशि की निकासी कर खाताधारकों द्वारा जमा किए गए पैसे का गबन कर लेता था। आशीष कुमार ने 30 बचत खातों,125 आरडी, तीन सावधि जमा, 61 सुकन्या समृद्धि, एक महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र और एक ग्रामीण डाक जीवन बीमा खाते से 32,21,931का गबन किया है।

 

Share :
Tagsnews of himachal pradeshnews of mandi crimenews of mandi himachalnews of shimla
Previous Article

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा ...

Next Article

Himachal Weather Today: पहाड़ों पर पर्यटक बनाएंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jairam
    कुल्लूमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    डिनर के बहाने महेश्वर सिंह को मनाने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Bbb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस रिपोर्ट: हिमाचल में सुक्खू बेखबर, विक्रमादित्य भरोसेमंद नहीं; हालात के लिए प्रतिभा भी जिम्मेदार

    March 8, 2024
    By hinditvnews
  • Singh
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में टिकट नहीं मिलने की है मन में टीस

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: कांग्रेस के छह बागी, तीन निर्दलीय भाजपा में होंगे शामिल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांग्रेस ने इस्तीफों पर मांगी जांच, निर्दलीय विधायकों को नोटिस

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम सरकार में पांच साल तक हमीरपुर जिले की अनदेखी हुई

    May 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में डटे विक्रमादित्य सिंह, प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल के साथ की मुलाकात

  • 12 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शानन प्रोजेक्ट की रेजरवायर के बैराज गेट समय पर नहीं खुलते तो बरोट में मच सकती थी तबाही

  • Police
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा में चार युवकों से 2,000 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, पुलिस ने दी दबिश

Timeline

  • November 7, 2026

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

  • November 7, 2026

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

  • November 7, 2026

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to INR 2,829 Cr; Normalised PAT up by 34%

    Aster DM Quality Care Limited Delivers Robust Performance; Q2 FY27 Revenues up by 19% to ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First Response Across Chennai

    Kauvery Hospital Launches "Kauvery First Responders", a Network of Bike Ambulances to Deliver Rapid First ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy Opportunities

    Come, Invest in Karnataka: State Invites Investors and Global Industry Leaders to Explore Clean Energy ...

    By hinditvnews
    November 7, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.