Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Operation Sindoor: पाकिस्तान-पीओके में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, लोगों की प्रतिक्रिया

Operation Sindoor: पाकिस्तान-पीओके में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, लोगों की प्रतिक्रिया

By hinditvnews
May 7, 2025
245
0
Pok

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान-पीओके के अंदर तबाह किए आतंकियों के नाै ठिकाने, लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 07 May 2025

 

भारत की तीनों सेनाओं ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। वहीं भारत के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर सटीक एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत की तीनों सेनाओं ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। वहीं भारत के आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा- जय हिंद, जय भारत। वहीं  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  पोस्ट में लिखा- जय हिंद, जय हिंद की सेना। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम शुरू।भारत माता की जय।

ऑपरेशन सिंदूर करके बहुत बड़ा बदला लिया: बिंदल
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने जारी बयान में कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिस तरह से हमारे देश की बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर करके बहुत बड़ा बदला पाकिस्तान और आतंकवादियों से लिया है। हम तीनों सेनाओं के जांबाजों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिस तरह से उन्होंने देश को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया और ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब किया।

कारगिल हीरो खुशाल ठाकुर बोले- पहलगाम घटना का भारत ने दिया करारा जवाब
कारगिल हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडयर खुशाल ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति को सलाम करते हुए कहा कि 14 दिनों से प्रतीक्षा थी कि भारत किस तरह पहलगाम घटना का जवाब देगा। भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत ने पूरी दुनिया व पाक को बताया कि आंतकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नौ ठिकानों पर हमला किया गया। कमान सेंटर, नर्व सेंटर समेत ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया। इसमें सुनिश्चित किया गया कि नागरिक को टारगेट न किया जाए। कहा कि एयरफोर्स ने 1971 के बाद आईबी को क्रॉस करके कार्रवाई को अंजाम दिया है। कहा कि उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान को चुपचाप बैठना चाहिए। क्योंकि उसके पास न हिम्मत है और न कार्रवाई कर सकता है। फेस वैल्यू बचाने के लिए कुछ न कुछ करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले को हर कोई सराहना कर रहा है।

हिमाचल की जनता चट्टान की तरह देश की सेना व पीएम के साथ खड़ी: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता चट्टान की तरह देश की सेना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। केंद्र की ओर से जारी निर्देशों व इनपुट के अनुसार काम किया जाएगा। उन्होंने देश की सेना को आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिमाचल संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा
संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टन जगदीश वर्मा ने ऑपेरशन सिंदूर ने सराहना करते हुए कहा कि जवाबदेही भी तय करने की बात कही। क्योंकि पाक इस मामले में भी बालाकोट की तरह दलील दे रहा है। कहा कि पाकिस्तान का उग्रवाद को बढ़ावा देने के लिए चेहरा बेनकाब हो गया है। इसके सबूत व वीडियो भी सामने आए हैं। ऐसे में सीधे तौर पर पाक को भी सबक सिखाया जाना चाहिए।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: सेना की कार्रवाई के बाद सीएम ...

Next Article

हिमाचल: 7 साल की रिसर्च के बाद ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meeting
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू के कांगड़ा प्रवास के दाैरान धर्मशाला में होगी कैबिनेट की बैठक

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • cricket
    खेल

    Ind Vs Eng Live Score: लंच- पहले सेशन में भारत ने 31 ओवर में बनाए 103 रन, रोहित और शुभमन ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: होली पर रोडवेज बसों की किल्लत नहीं, ड्यूटी वालों को प्रोत्साहन राशि

    February 26, 2026
    By hinditvnews
  • Rajeev Bindal
    उत्तराखण्डशिमलाहिमाचल प्रदेश

    विकास के लिए हिमाचल को मिले 1164 करोड़

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Trala
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: नेशनल हाईवे पर पुआल से लदा ट्रॉला बना आग का गोला

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Anil Vij
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    ऑपरेशन सिंदूर: सीजफायर हुआ है, जंग खत्म नहीं — पाक पर बोले मंत्री विज

    May 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: NH की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सनवारा टोल वसूली पर रोक

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

  • Child
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के भ्रमण दल को शिमला से रवाना किया

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.