Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab: केंद्र में जाते ही रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर दिखाई नरमी

Punjab: केंद्र में जाते ही रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर दिखाई नरमी

By hinditvnews
June 13, 2024
183
0
Bittu

Punjab: केंद्र में जाते ही रवनीत बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर दिखाई नरमी… पंथक सियासत में हलचल

रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम स्व. बेअंत सिंह के पोते हैं। वे लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बिट्टू को लुधियाना से मात दी थी। हालांकि हारने के बाद भी बिट्टू को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री का पद पाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर नर्म दिल दिखाते हुए कहा है कि वह बड़े दिल के साथ इन मामलों के बारे में पीएम व केंद्रीय गृहमंत्री से बात करेंगे कि अब काफी कुछ हो चुका है, मिट्टी डालो। केंद्रीय राज्य मंत्री का पद पाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई पर नर्म दिल दिखाते हुए कहा है कि वह बड़े दिल के साथ इन मामलों के बारे में पीएम व केंद्रीय गृहमंत्री से बात करेंगे कि अब काफी कुछ हो चुका है, मिट्टी डालो।

अचानक पंथक मुद्दों पर बिट्टू की बयानबाजी से राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ गई है। हर कोई इसे अपने-अपने नजरिए से रवनीत बिट्टू की सोच में बदलाव, यू-टर्न और पैंतरे के तौर पर देख रहा है। हालांकि, बंदी सिहों की रिहाई पर बिट्टू हमेशा आक्रामक रहते थे और इसका खुलकर विरोध करते थे। इन मामलों को अकाली दल ही केंद्र सरकार के सामने उठाता रहा है।

पिछली सरकार में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने और बलवंत सिंह राजोआणा की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की तो बिट्टू ने सुखबीर पर तीखा हमला बोला और कहा कि देश के सबसे बड़े आतंकवादी की रिहाई के लिए सुखबीर सिंह बादल की बार-बार की मांग देश विरोधी ताकतों की एक गहरी साजिश का हिस्सा है। देश विरोधी एजेंसियों के कहने पर सुखबीर बादल, हरसिमरत बादल और अकाली दल हर छह महीने में संसद में बार-बार प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। वह उस आतंकवादी की रिहाई की मांग कर रहे हैं, जिसने पंजाब के एक मुख्यमंत्री के साथ-साथ 17 अन्य व्यक्तियों को बम के साथ शहीद किया था। सुखबीर बादल बताएं कि उनकी ऐसी क्या मजबूरी है जो बार-बार एक ही मांग कर रहे हैं। अब लगता है कि सुखबीर बादल मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन अब अचानक बिट्टू ने बंदी सिंहों की रिहाई की हिमायत करनी शुरू कर दी है।

सिख विरोधी दंगों में न्याय का मुद्दा भी उठाया

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने बंदी सिंहों को रिहा करने, जून और नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी घटनाओं के सिखों को न्याय दिलाने, किसान मुद्दों को हल करने और आपसी संबंधों के बीच पुल बनाने का दावा किया. पंजाब और केंद्र सरकार के बयान की अलग-अलग व्याख्या की जा रही है। रवनीत बिट्टू के बयान से अकाली हलकों में भूचाल आना स्वाभाविक है, क्योंकि इससे पहले अकाली दल बादल को पंथक मुद्दे उठाने में अग्रणी माना जाता रहा है।

शर्तों के कारण नहीं किया था शिअद से समझौता

इससे पहले अकाली दल बादल को पंथक और किसानी मुद्दों को व्यक्त करने वाला नेता माना जाता था, लेकिन रवनीत बिट्टू के उक्त बयान से पंथक सियासत में चर्चा शुरू हो गई है कि अकाली दल के हाथ से भाजपा इन मुद्दों को पूरी तरह से छीनने जा रही है। 2024 में अकाली दल बादल ने पंजाब में भाजपा के साथ इसलिए ही समझौता नहीं किया था और कई तरह की शर्तें रखी थीं, जिनमें बंदी सिंहों की रिहाई के अलावा किसानों के मुद्दे थे। अकाली दल ने कोर कमेटी की बैठक में कहा था कि अगर भाजपा इन मुद्दों पर सहमति बनाकर चलती है तो गठबंधन होगा। अकाली दल की कोर कमेटी की तमाम शर्तों को अब बिट्टू ने कैच कर लिया है।

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of Minister Ravneet Bittu Showed Leniency On Release Of Bandi Singhnews of punjabnews of ravneet bittunewws of jalandhar
Previous Article

Punjab: पंजाब में कैबिनेट में नहीं होगा ...

Next Article

Shimla Summer Festival में हिमाचली, पंजाबी व ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dead Body
    पंजाब

    पटियाला में 24 साल के युवक का कत्‍ल कर घर के बाहर फेंका शव

    November 25, 2023
    By hinditvnews
  • Punjab
    पंजाब

    पुलिसकर्मी का कारनामा: सिर में मारी बोतल

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    पंजाब

    चंडीगढ़ में हादसाः हिमाचली युवती और ऑटो चालक की मौत

    May 2, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Bhagwat
    पंजाब

    अगले पांच दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे आप के बाकी उम्मीदवार

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Musium
    पंजाब

    International Museum Day: 71 साल के चंडीगढ़ के संग्रहालयों में सैकड़ों साल पुरानी चीजें संग्रहित

    May 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 30646b91a7578b5b816885368cbccff51670596714705432 Original
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Session: अब अवैध, गुणवत्ताहीन और जहरीली शराब पकड़े जाने पर जब्त होगी संपत्ति, विधेयक पारित

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    बद्दी मर्डर केस में 11 आरोपी गिरफ्तार, नशे की डील को लेकर दोनों गुटों में हुई थी खूनी झड़प

  • Mandi
    Lok Sabha Election 2024मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी लोकसभा सीट पर रामपुर और सराज की लीड तय करेगी मंडी में हार-जीत का अंतर

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.