Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab: 2364 ईटीटी की भर्ती पर लटकी तलवार, परिणाम जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Punjab: 2364 ईटीटी की भर्ती पर लटकी तलवार, परिणाम जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

By hinditvnews
June 20, 2024
127
0
Pu High Court

Punjab: 2364 ईटीटी की भर्ती पर लटकी तलवार, परिणाम जारी करने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब सरकार ने 2020 में 2364 ईटीटी के लिए आवेदन मांगे थे। लिखित परीक्षा और ऊंची शैक्षणिक योग्यता के 5 अंक जोड़ कर मेरिट बनाई जानी थी। इसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी।

2364 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती पर पंजाब सरकार के एक आदेश के चलते फिर से तलवार लटक गई है। इस भर्ती में डिप्लोमा इन एलिमेट्री एजुकेशन के 18 माह के कोर्स वाले आवेदकों को बाहर करने के निर्णय के चलते मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है और हाईकोर्ट ने अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने दिसंबर में सरकार के दिए गए उस बयान पर भी स्पष्टीकरण मांगा है जिसमें 8 सप्ताह में परिणाम जारी करने की बात कही गई थी।

याचिका दाखिल करते हुए महावीर सिंह व अन्य ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने 2020 में 2364 ईटीटी शिक्षक पद के लिए आवेदन मांगे थे। नियुक्ति के दौरान लिखित परीक्षा और ऊंची शैक्षणिक योग्यता के 5 अंक जोड़ कर मेरिट बनाई जानी थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि नियमों में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है कि उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए अतिरिक्त अंक दिए जाएं। साथ ही कानूनी प्रावधान के अभाव में भर्ती के लिए न तो कुछ जोड़ा जा सकता है और न ही कुछ समाप्त किया जा सकता है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि पंजाब सरकार ग्रेजुएशन को उच्च योग्यता मान कर उसके 5 अंक दे रही है, जबकि ईटीटी शिक्षक के लिए यह अनिवार्य शर्त नहीं है। ऐसे में अतिरिक्त पांच अंक देने के नियम को खारिज करने की हाईकोर्ट से अपील की गई थी। सिंगल बेंच ने 8 नवंबर 2021 को भर्ती की पूरी प्रक्रिया को ही रद्द कर दिया था। इसके खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी उसे भी गत वर्ष सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। ऐसे में सिंगल बेंच के आदेश को खंडपीठ के समक्ष चुनौती दी गई थी।

खंडपीठ ने दिसंबर 2023 में अब अपना फैसला सुनाते हुए सिंगल बेंच के 8 नवंबर के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही पंजाब सरकार को विज्ञापन के अनुसार भर्ती पूरा करने का आदेश दिया था। पंजाब सरकार ने तब कोर्ट को बताया था कि परिणाम तैयार है और 8 सप्ताह में भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

अब पंजाब सरकार ने एजी कार्यालय की राय लेकर फिर से योग्यता मानकों में परिवर्तन कर दिया है। इस भर्ती में 18 माह के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स धारकों को अयोग्य करार दे दिया है। याची ने कहा कि इस प्रकार मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाने के बाद अब अपने स्तर पर एजी कार्यालय से राय लेकर योग्यता में परिवर्तन अवैध है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही दिसंबर में दी गई अंडरटेकिंग पर भी स्पष्टीकरण मांगा है जिसके अनुसार 8 सप्ताह में भर्ती पूरी करने की दलील दी गई थी।

 

 

Share :
Tagsnews of chandigarhnews of punjabnews of punjab high ccourrtnews of punjab high court
Previous Article

इंतजार खत्म: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम ...

Next Article

Chandigarh: मनीमाजरा में मंदिर तोड़ने पहुंची प्रशासन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manohar
    हरियाणा

    पूर्व सीएम मनोहर अगर जीते लोकसभा चुनाव तो मोदी सरकार में मंत्री बनना संभव

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cbsc
    पंजाब

    सीबीएसई की 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से होंगी शुरू

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    पंजाब

    Patiala: मौत का कारण बनी आर्थिक तंगी

    December 9, 2023
    By hinditvnews
  • Jawan
    पंजाब

    Amritsar: अमृतसर के सीमांत गांव हरदो रतन से बीएसएफ ने बरामद 460 ग्राम हेरोइन

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Maan
    पंजाब

    Shubhkaran Singh की बहन को पंजाब पुलिस में मिलेगी नौकरी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Pu
    पंजाब

    Lohri 2024: पंजाब के इन शहरों में मनाई जाती है वर्ल्‍ड की बेस्‍ट लोहड़ी, इन पांच जगहों का बनाएं प्‍लान

    January 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 0 Snowfall Himachal
    manaliWeatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: हिमाचल में बर्फ की चादर से ढके पहाड़, अटल टनल-मनाली सहित रोहतांग में चार फीट बर्फबारी; वाहनों की आवाजाही बंद

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिमला में हटेंगे बिना अनुमति लगे फ्लैक्स बैनर और विज्ञापन बोर्ड, हाई कोर्ट ने जारी किए आदेश

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    13वीं लोकसभा के लिए 1999 में शिमला सीट से पहली बार जीते धनीराम शांडिल

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.