Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab Blast: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया पर आतंकी हमला, ई-रिक्शा से किया ग्रेनेड अटैक”

Punjab Blast: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया पर आतंकी हमला, ई-रिक्शा से किया ग्रेनेड अटैक”

By hinditvnews
April 8, 2025
67
0
Kalia

Punjab Blast: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर आतंकी हमला, ई-रिक्शा से आए शख्स ने किया हैंड-ग्रेनेड से अटैक

हिंदी टीवी न्यूज़, जालंधर Published by: Megha Jain Updated Tue, 08 Apr 2025

 

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर सोमवार देर रात आतंकी हमला हो गया। पूर्व मंत्री के घर में धमाके से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में विस्फोट हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर के अंदर सो रहे थे। उनके अन्य पारिवारिक सदस्य भी घर के अंदर ही थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में धमाका हुआ है। रात करीब एक बजे यह धमाका हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सीसीटीवी की जांच की गई तो सामने आया कि एक आरोपी ने ई-रिक्शा से उतर कर हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकालकर पूर्व मंत्री के घर के अंदर फेंका। जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। पूर्व मंत्री के घर में ब्लास्ट से काफी नुकसान हुआ है।

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि रात करीब एक बजे हमें यहां विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने बताया कि उन्होंने गड़गड़ाहट की आवाज सुनी।

भाजपा नेता ने बताया कि “रात करीब एक बजे धमाका हुआ। मैं सो रहा था, और मुझे लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, बाद में मुझे बताया गया कि विस्फोट हुआ है, इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा। सीसीटीवी की जांच की गई। सीसीटीवी की जांच में पता चला कि एक शख्स ई-रिक्शा से आया, उसने हैंड-ग्रेनेड का लीवर निकाला और पूर्व मंत्री के घर में फेंक दिया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।

जालंधर के पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि की और कहा कि घटना मनोरंजन कालिया के आवास पर हुई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया को पंजाब सरकार द्वारा चार गनमैन अलॉट किए गए हैं। कालिया के सुरक्षा इंचार्ज निशान सिंह हैं। सुरक्षा रात को उनकी कोठी में ही रहती हे। सीसीटीवी के मुताबिक, वारदात रात को एक बजे के बाद हुई। कालिया की कोठी शहर के बीचों-बीच है और एक मिनट की दूरी पर थाना है। सामने नगर निगम का कार्यालय है।

लाॅरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान से मिलकर करवाया हमला
वहीं इस मामले में पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत का बड़ा बयान सामने आया है। भगत मनोरंजन कालिया का हाल चाल लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अच्छे माहौल में बातचीत हुई, पुलिस अपना काम कर रही है। पर सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं है कि लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ संबंध हैं।

 

Share :
Tagschandigarhhindi newsjalandhar newspunjab news
Previous Article

Kedarnath Heli Service: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ...

Next Article

UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bribe Case: रवि आनंद के पास 19.67 लाख की अवैध संपत्ति का खुलासा

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Snow
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बर्फबारी से 87 सड़कें और 457 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • punjab drug case
    पंजाब

    Punjab: 30 किलो हेरोइन के साथ दो पाकिस्तानी गिरफ्तार, BSF-Police को सफलता, फायरिंग में एक घायल

    August 21, 2023
    By hinditvnews
  • Friend
    उत्तर प्रदेश

    UP: दो दोस्तों की मौत, एक साथ हुआ जन्म, साथ पढ़े-लिखे; हादसे में अलविदा

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Matiyani
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों की बढ़ेगी संख्या

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Bill
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: पानी बिल में पांच लाख रुपये तक की वृद्धि, उपभोक्ता परेशान

    May 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Atal Tunnel
    manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी

  • Kangra
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra:आज तक नहीं बन पाया रेहड़ी-फड़़ी बाजार

  • Dhankhad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे, स्वागत किया गया

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.