Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla: रिज से सटे क्षेत्र और दुकानों में दरारें बढ़ीं, पानी के टैंक को हुआ खतरा

Shimla: रिज से सटे क्षेत्र और दुकानों में दरारें बढ़ीं, पानी के टैंक को हुआ खतरा

By hinditvnews
July 10, 2024
303
0
Shimla

Shimla: रिज से सटे क्षेत्र और दुकानों में दरारें बढ़ीं, पानी के टैंक को हुआ खतरा

रिज मैदान पर पदमदेव परिसर से सटे क्षेत्र में जमीन धंसना शुरू हो गई है। रिज टैंक से सटे इस क्षेत्र में बारिश का पानी रिसने से लगातार जमीन पर दरारें बढ़ रही हैं। इससे रिज मैदान के अलावा रिज टैंक को भी खतरा हो गया है। नगर निगम ने इसे खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं। लेकिन अभी तक किसी ने भी दुकानों से सामान नहीं हटाया है। संवाददाता ने मंगलवार को इस क्षेत्र का जायजा लिया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर घोड़ों को बांधने वाली जगह से सटे क्षेत्र में जमीन लगातार धंस रही है। करीब 80 मीटर लंबे इस क्षेत्र में जगह-जगह जमीन पर पड़ी नई पुरानी दरारें खतरे का संकेत दे रही हैं। मौके पर हालत यह है कि लगातार धंस रही जमीन के कारण पैदल रास्ते, सीढि़यों समेत कई दुकानें भी टूट गई हैं। जमीन धंसने से रिज मैदान और टैंक को भी खतरा पैदा हो गया है। यदि यहां जल्द राहत कार्य शुरू नहीं किए तो तिब्बती मार्केट की तरह यहां भी भूस्खलन हो सकता है। इस क्षेत्र में 15 से ज्यादा दुकानें हैं। इनमें ज्यादातर ढाबे हैं।  इसके अलावा सैलून और कुछ दुकानें भी शामिल हैं। रिज से यहां जाने के दो रास्ते हैं। दोनों जगहों पर जमीन बड़े पैमाने पर धंस रही है। ढाबों में पानी की व्यवस्था के लिए रिज टैंक की ओवरफ्लो पाइप से एक छोटी पाइपलाइन जोड़ी है। नगर निगम ने इसे बंद करने के लिए भी कंपनी को निर्देश दिए हैं। इन दुकानों के बीच पानी की निकासी की कोई व्यवस्था तक नहीं है।

 शौचालय न होने से जगह जगह गंदगी फैली है। बारिश और रिज से बहने वाला पानी इस क्षेत्र में रिस रहा है। इससे जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है। यहां पर बनी तकरीबन सभी कच्ची ढारानुमा दुकानें हैं जो कई साल से यहां चल रही हैं। नगर निगम के अनुसार यह सारा अवैध निर्माण है। जमीन दरकने से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। जमीन और धंसी तो यहां भारी नुकसान हो सकता है। नगर निगम के कार्यकारी संयुक्त आयुक्त डॉ. चेतन चौहान ने कहा कि तकनीकी अधिकारियों की टीम मौके का निरीक्षण कर चुकी है। इसके बाद ही इसे खाली करवाया जा रहा है।
सिंकिंग जोन है यह पूरा क्षेत्र
नगर निगम के अनुसार यह पूरा सिंकिंग जोन हैं। रिज टैंक के निर्माण के दौरान निकला मलबा इस क्षेत्र में फेंका था। इसके कारण ही रिज के गेयटी थियेटर के सामने वाला हिस्सा और तिब्बती मार्केट में भी भूस्खलन हो चुका है। इसी तरह लक्कड़ बाजार की ओर भी जगह-जगह सड़कों पर दरारें पड़ रही हैं। निगम के अनुसार यहां विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही भवन निर्माण हो सकता है। मौके पर दुकानें चला रहे लोगों का कहना है कि निगम गलत तरीके से उन्हें यहां से शिफ्ट कर रहा है। कुछेक दुकानदारों का कहना है कि निगम को जमीन धंसने से बचाने के लिए कदम उठाना चाहिए। कुछेक निगम से दूसरी जगह दुकानें लगाने की मंजूरी मांग रहे हैं। मंगलवार शाम तक किसी ने दुकानें खाली नहीं की है।  निगम ने इन्हें सात दिन के भीतर इस क्षेत्र को खाली करने के आदेश दिए हैं।
टुटीकंडी में बंगाली बगीचा में चार पेड़ गिरे 
राजधानी के टुटीकंडी क्षेत्र में बंगाली बगीचा के आसपास मंगलवार को चार पेड़ गिर गए। इससे लोगों में दहशत है। सुबह करीब 10 बजे पहला पेड़ गिरा। इसके बाद तीन और पेड़ गिर गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। टुटींकंडी क्षेत्र डिप्टी मेयर उमा कौशल के वार्ड में आता है। बीते साल हुए भूस्खलन का मलबा अभी तक नहीं उठाया है। वन विभाग के आरओ सौरभ जिंगटा ने बताया कि पेड़ जंगल के इलाकों में गिरे हैं और इससे किसी को चोट नहीं आई है। पेड़ बिजली की तारों पर गिरा था जिस कारण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शहर में खतरनाक पेड़ों को कटवाने के  लिए 450 आवेदन आए हैं। लेकिन अभी इनका निरीक्षण ट्री कमेटी नहीं कर सकती है। अभी तक शहर में 12 पेड़ गिर चुके हैं।
Share :
Tagshimachalshimla
Previous Article

Himachal Apple Season: किलो के हिसाब से ...

Next Article

Himachal: हिमाचल ने केंद्र सरकार से की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • shimla
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मानसून से हवाई सेवाएं भी प्रभावित, दिल्ली-शिमला फ्लाइट ने जुलाई में सिर्फ तीन दिन भरी उड़ान

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Vipnumber
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Himachal: वीआईपी नंबर के लिए मारामारी, परिवहन विभाग ने छह महीने में 13 करोड़ कमाए

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

    August 12, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam Thakur
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई रणनीति, जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनावों पर भी हुआ मंथन

    August 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्लास 1-2 अधिकारियों की बिजली सब्सिडी खत्म करने की तैयारी

  • Hamirpur Bus Stand
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: शुरू नहीं हुआ बस स्टैंड का कार्य

Timeline

  • July 17, 2026

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

  • July 17, 2026

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

  • July 17, 2026

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

  • July 17, 2026

    बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: आरोपी नौटियाल की याचिका खारिज

  • July 17, 2026

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Yogi

    सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- ये बांटने की राजनीति करते हैं

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Modi

    Chandigarh: पंजाब दौरे पर पीएम मोदी, दोआबा से

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Pm Modi

    पीएम मोदी आज करेंगे हर्रावाला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

    By hinditvnews
    July 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.