Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

eudctionहिमाचल प्रदेश
Home›eudction›Himachal: हिमाचल ने केंद्र सरकार से की शिक्षा क्षेत्र में इस ग्रांट को बढ़ाने की मांग

Himachal: हिमाचल ने केंद्र सरकार से की शिक्षा क्षेत्र में इस ग्रांट को बढ़ाने की मांग

By hinditvnews
July 10, 2024
288
0
eudction

शिक्षा क्षेत्र में इस ग्रांट को बढ़ाने की मांग

हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से शिक्षा क्षेत्र में नॉन रेकरिंग ग्रांट बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते प्रदेश में निर्माण कार्य महंगा होने का हवाला देते हुए इस ग्रांट को बढ़ाने का पक्ष रखा। नॉन रेकरिंग ग्रांट एक बार का या अनियमित व्यय है और भविष्य में इसका भुगतान करने की अपेक्षा नहीं की जाती है। शिक्षा सचिव ने कहा कि आईसीटी लैब हो या फिर भवन का निर्माण, इसमें काफी खर्चे का काम होता है। इसके लिए जो बजट दिया जाता है, वह कम पड़ जाता है। ऐसे में इसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए।

केंद्र सरकार की शिक्षा क्षेत्र में प्रायोजित योजनाओं की नई दिल्ली में दो दिवसीय समीक्षा के पहले दिन मंगलवार को आईसीटी लैब, यू-डाइस, बेस्ट प्रेक्टिसिज और डाइट केंद्रों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि आईसीटी लैब बनाने का काम चल रहा है। कई स्कूलों में यह लैब बन चुकी है। कहीं पर जमीन की कमी थी तो कई स्थानों पर कुछ और कारणों के चलते देरी हुई थी, लेकिन अब इनका समाधान कर दिया गया है। आईसीटी लैब बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रदेश के हर स्कूल में जल्द ही आईसीटी लैब स्थापित कर दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि डाइट केंद्रों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। राजधानी शिमला के समीप घणाहट्टी स्थित डाइट सेंटर को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पर करीब 9 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में डाइट केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है। 2023-24 के वित्तीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान और स्टार प्रोजेक्ट के तहत जारी बजट को खर्च कर दिया गया है। प्रदेश ने बीआरसीसी, सीआरसी सहित अन्य शिक्षक जो प्रोजेक्ट का कार्य देखते हैं, उनके वेतन अदायगी के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने का मामला भी बैठक में उठाया। समीक्षा बैठक के दूसरे दिन बुधवार को मिड डे मील, नव भारत साक्षरता अभियान सहित अन्य कई योजनाओं को लेकर चर्चा होगी। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Share :
Tagseudctionhimachal eudction
Previous Article

Shimla: रिज से सटे क्षेत्र और दुकानों ...

Next Article

मंगलौर सीट पर मतदान के दौरान फायरिंग, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    eudctionदिल्ली

    Delhi: आठवीं, नौवीं और 11वीं के छात्रों का स्किल सुधारने की तैयारी, शिक्षा निदेशालय ने एक्शन प्लान किया तैयार

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: बीएससी द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, 47.06 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

    July 11, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल मर्ज करने के फैसले से लटकी जेबीटी नियुक्ति

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    eudctionशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षकों के तबादलों पर लग सकती है रोक, 460 स्कूल मर्ज करने की ...

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए प्रदेश से भेजे तीन नाम, 24 ने किए थे आवेद

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    awardeudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षक पुरस्कार के लिए 70 आवेदन, 5 अगस्त को होगी छंटनी

    August 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (10)
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पर्यटकों के लिए खुशखबरी: मनाली-लेह मार्ग बहाल

  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में सड़क से एक मीटर नीचे ही होगा भवनों का निर्माण

  • Himachal Weather Conditions News
    Weatherकिन्नौरकुल्लूचंबामौसमसिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

Timeline

  • July 29, 2026

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

  • July 29, 2026

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

  • July 29, 2026

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

  • July 29, 2026

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

  • July 29, 2026

    Chandigarh: वारिस पंजाब दे’ का चंडीगढ़ कूच आज, अमृतपाल की रिहाई की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    यूपी: कारोबारी के बेटे वैभव की हत्या, शिक्षक ने किया था अपहरण

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Bijli

    यूपी: 20 लाख बुनकर परिवारों को बिजली शुल्क में चार गुना छूट की तैयारी

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Nayab

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.