Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

By hinditvnews
February 2, 2024
400
0
Shimla

बर्फबारी के बाद शिमला में शुक्रवार को मौसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शहर के सर्कुलर रोड सहित उपनगरों की कई सड़कें बर्फ जमने से फिसलन भरी हो गई हैं। नए साल की पहली बर्फबारी के बाद शिमला में शुक्रवार को मौसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शहर के सर्कुलर रोड सहित उपनगरों की सड़कें बर्फ जमने से फिसलन भरी हो गई हैं। सुबह से शहर में बसों की आवाजाही ठप है। लोग पैदल ही गिरते-फिसलते अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। खलीनी से टॉलैंड, छोटा शिमला, हिमलैंड, लिफ्ट मार्ग व लक्कड़ बाजार की सड़कें बर्फ जमने से शीशा बन गईं। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप रही है। लोग धक्का लगाकर गाड़ियों को निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। सड़क पर जगह-जगह गाड़ियां फंसी रहीं। फिसलन इतनी ज्यादा है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। राजधानी में दूध, ब्रेड व अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह एनएच 205 पर बनूटी से आगे शिमला के ट्रैफिक बंद हो गया। इससे निचले हिमाचल के आठ जिलों से राजधानी के लिए  संपर्क कटा  रहा। गुरुवार रात से ढांडा से आगे घनाहट्टी की ओर कई बसें, ट्रक, छोटे वाहन फंसे हुए हैं। रात को गिरी बर्फ से वाहनों के पहिए थम गए हैं। बनूटी-हीरानगर से आगे शिमला की ओर सड़क बंद है। इसके दोपहर तक खुलने की संभावनाएं हैं। रेलवे स्टेशन से आरटीओ तक लंबा जाम लग गया।

 

जिले में कई सड़कें बंद, कई गांवों में बिजली गुल
बर्फबारी के बाद जिले के कई उपमंडलों का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया है। वीरवार को बर्फबारी से शिमला सर्किल के करीब 250 बिजली ट्रांसफार्मर और करीब 121 सड़कें बंद हो गईं। शिमला शहर के अलावा चौपाल, सुन्नी सहित ठियोग उपमंडल में करीब 250 बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि विद्युत बोर्ड का दावा है कि देर शाम तक अधिकतर ट्रांसफार्मर ठीक कर दिए हैं। कुपवी में 60 ट्रांसफार्मर बहाली का कार्य जारी है। जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में लोग 112,1077, एवं 0177-2812344 नंबर जारी किया है। लोग इन नंबरों पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं। बर्फबारी के बाद शहर के अपर चक्कर में एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। शनान क्षेत्र में भी बुधवार रात को बिजली गुल हो गई। इस क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। कई सब-स्टेशनों में लोड बढ़ने से बिजली कट भी लगते रहे। बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी में देर शाम तक अधिकतर ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।

कुछ ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। इन्हें शुक्रवार तक ठीक किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक बर्फबारी के बाद शिमला सर्कल की करीब 121 सड़कें अवरूद्ध हुई हैं। इसमें शिमला डिवीजन के 5, शिमला ग्रामीण का 1, ठियोग डिवीजन के 85 और चौपाल डिवीजन की 30 सड़कें शामिल हैं। करीब 65 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इसके अलावा देर शाम तक 56 सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य चला है। शिमला से रामपुर के लिए वाया धामी-बसंतपुर होकर बसें भेजी गई। इसके अलावा भारी बर्फबारी के कारण कुफरी, फागू, मशोबरा, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की और चौपाल-कुपवी में सड़कें बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक राज चौहान ने बताया कि बंद सड़कों को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 जेसीबी, 3 रोबोट, 7 टिप्पर सहित मजदूर कार्य में जुटे हैं। संद

पांच सेक्टर में बांटा शहर
बर्फबारी के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारी की तैनाती की है। सेक्टर-1 में संजौली, छोटा शिमला, ढली, कुफरी, नालदेहरा। सेक्टर-2 में ढली, बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, टनल, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। सेक्टर-3 में बाईपास एनएच रोड आईएसबीटी होते हुए तक, चक्कर, बालूगंज, टूटू, जतोग, नाभा, फागली, रामनगर, खलीणी, और विकासनगर। सेक्टर-4 में उपायुक्त कार्यालय, टनल से रोड छोटा शिमला तक, ओकओवर, यूएस क्लब, रिज, हॉलीलॉल, जाखू, रिच माउंट, राम चंद्रा चौक और हाईकोर्ट। सेक्टर-5 में प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, हॉस्ट, कसुम्पटी क्षेत्र शामिल हैं।
Share :
Tagshindi newsHPshimla
Previous Article

Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार ...

Next Article

केंद्रीय अंतरिम बजट: हिमाचल की 44 हजार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vicky And Purvi Rana
    मनोरंजन

    Vicky Jain की पूर्वा राणा के साथ रोमांटिक फोटो वायरल, भड़के फैंस बोले- ‘इसलिए अंकिता को हमेशा टेंशन होती है’

    January 27, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा: कल खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

    April 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, शिमला में बादल

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Factory
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू का रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंदी फैसला वापस

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Deepak
    उत्तराखण्ड

    Haldwani: कमिश्नर दीपक रावत ने पूछा- ब्रिज के नट बोल्ट चोरी हुए या गायब?

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुनवाई से पहले स्वास्थ्य सचिव की छुट्टी पर HC नाराज, रिकॉर्ड तलब

    April 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट का फैसला: मुकदमे का आधार खत्म तो नौकरी से नहीं रोक सकते

  • Anganwadicenter Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal में बंद नहीं होंगे 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र, अपग्रेड करने की मिली परमिशन

  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    India vs England Test: विद्यार्थियों को आधे दाम पर मिलेगा धर्मशाला मैच का टिकट

Timeline

  • September 18, 2026

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

  • September 18, 2026

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

  • September 18, 2026

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

  • September 18, 2026

    IDTA Members Invest Approximately INR 2,170 Crores Across 56 Deep-Tech Companies in Alliance's First Year

  • September 18, 2026

    Crompton Unveils AI-Powered Ganesh Chaturthi Film Highlighting its Smart and Connected Pumps Blending in the Festive Spirit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    Prudential Health India Launches 'Sense Banta Hai', its First Brand Campaign

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    Beyond Size: What Today's Homebuyer Really Values

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    SEMI and India Deep Tech Alliance (IDTA) to Launch India Semiconductor Academy

    By hinditvnews
    September 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.