Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में नहीं जाएगा, SNA स्पर्श में नई व्यवस्था

  • Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी से भी भूस्खलन का खतरा, IIT मंडी का नया मॉडल

  • धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

  • Himachal: एम्स बिलासपुर में तीमारदारों से लूट, आरोपी गिरफ्तार

  • बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

hospitalउत्तराखण्ड
Home›hospital›STH के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा

STH के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा

By hinditvnews
August 24, 2024
295
0
uttrakhand

STH के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल रहा सैंपलों की निजी लैब में जांच का धंधा

डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है लेकिन कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सुशीला तिवारी अस्पताल में धरती के कुछ भगवान कमीशन का खेल खेलकर मरीजों की जेब पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। ऐसे कुछ डॉक्टरों की ओर से लिखी जाने वाली जांचों के सैंपल निजी डायग्नोसिस सेंटरों के कर्मचारी अस्पताल में खुद आकर ले जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सुरक्षा गार्डों ने ऐसे दो मामले पकड़े। मौके पर डायग्नोसिस सेंटरों के प्रबंधकों को भी बुलाया गया जिन्हें माफी मांगने पर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।दरअसल निजी डायग्नोसिस सेंटरों के संचालक बेखौफ होकर एसटीएच में आकर मरीजों को सैंपल ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ डॉक्टरों की ओर से उन्हें शह दी जा रही है। आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल में कुछ डॉक्टर ओपीडी के समय निजी डायग्नोसिस सेंटरों के पर्चे भी रखे रहते हैं और मरीजों को जांच के नाम पर निजी लैब भेज देते हैं। शुक्रवार सुबह एसटीएच में राउंड पर निकले प्राचार्य ने अस्पताल के अंदर एक व्यक्ति को मरीज का सैंपल लेते देख लिया। अचानक प्राचार्य को वहां देखकर पहले तो वह नजरें चुराने लगा उसके बाद वह वहां से खिसकने की तैयारी करने लगा। प्राचार्य ने रोककर उससे पूछा तो उसने बताया कि वह निजी लैब का कर्मचारी है। उसी दौरान अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने भी एक अन्य व्यक्ति को सैंपल लेते देख लिया और पकड़ लिया। दोनों को सुरक्षा गार्ड कक्ष में बैठाकर गहन पूछताछ की गई।इसी दौरान अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पुलिस भी बुला ली। बाद में प्राचार्य ने डायग्नोसिस सेंटरों के प्रबंधकों को बुलाकर आपत्ति जताई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में प्रबंधकों ने माफी मांगी और भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। इस दौरान दोनों प्रबंधकों को करीब 45 मिनट तक गार्ड कक्ष में बैठाए रखा गया।

पहले भी आ चुके हैं मामले
यह दो मामले तब उजागर हुए जब बुधवार को प्राचार्य की ओर से सुरक्षा को लेकर सख्त निर्णय लिए गए थे और सुरक्षा गार्डों को नजर रखने को कहा गया था। बता दें कि पहले भी अस्पताल में ऐसा होता रहा है। चार माह पूर्व डॉक्टर की वेशभूषा में पहुंचे एक युवक ने डॉक्टरों का लैपटाॅप और मोबाइल चोरी कर लिए थे। यही नहीं आए दिन मरीजों के मोबाइल चोरी के भी मामले भी सामने आते रहते हैं।

मरीज का सैंपल ले जाकर निजी लैब में इस तरह जांच कराना बेहद गंभीर मामला है। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए सुरक्षा गार्डों को सख्त हिदायत दी गई है। जल्द ही काफी बदलाव किया जाना है। आगे से ऐसे मामले आने पर कॉलेज की ओर से सख्त कार्रवाई तो की जाएगी। साथ ही पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश ...

Next Article

रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    अचानक सरकार गिराने की बात कहां से आई?…विधायक के बयान से गरमाई प्रदेश की सियासत, बढ़ी हलचल

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंगे मेघ…देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में तेज बारिश का येलो अलर्ट

    July 25, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: इस यात्राकाल में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    यमुना नदी का रौद्र रूप…अतिवृष्टि से भारी नुकसान, पुल बहने से मध्यमहेश्वर में फंसे कांवड़ यात्री

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    eudctionउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उच्च शिक्षा विभाग में 195 प्राध्यापकों के तबादले, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज को पांच प्राध्यापक मिले

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्‍तराखंड में तेज बौछारों का दौर जारी, आज देहरादून सहित नौ जिलों में अलर्ट

    August 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्पीकर के बयान पर सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे

  • Accident
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • 768 512 14280377 Thumbnail 3x2 Rajbhavan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राजभवन ने पूछा- पिछली तिथियों से कैसे लागू हो सकता है पेंशन बंद करने का कानून

Timeline

  • September 15, 2026

    सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में नहीं जाएगा, SNA स्पर्श में नई व्यवस्था

  • September 15, 2026

    Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी से भी भूस्खलन का खतरा, IIT मंडी का नया मॉडल

  • September 15, 2026

    धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

  • September 15, 2026

    Himachal: एम्स बिलासपुर में तीमारदारों से लूट, आरोपी गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Paise

    सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में नहीं जाएगा, SNA स्पर्श में नई व्यवस्था

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Shimla

    Himachal: बारिश के साथ मिट्टी की नमी से भी भूस्खलन का खतरा, IIT मंडी का ...

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Dharamshala

    धर्मशाला: स्टेडियम की आउटफील्ड खराब, भारत-ए-ऑस्ट्रेलिया-ए मैच पर संशय

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.