Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

उत्तर प्रदेशप्रयागराज
Home›उत्तर प्रदेश›UP: ‘मासूम बेटे का कत्ल, फिर खुद ने भी दी जान

UP: ‘मासूम बेटे का कत्ल, फिर खुद ने भी दी जान

By hinditvnews
February 21, 2025
363
0
Murder

UP: ‘मासूम बेटे का कत्ल, फिर खुद ने भी दी जान…’, महिला ने इसलिए उठाया ये कदम; शादी में गया था परिवार

हिंदी टीवी न्यूज़, प्रयागराज Published by: Megha Jain Updated Fri, 21 Feb 2025

प्रयागराज जिले से दो दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। एक घटना में महिला ने अपने बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली, जबकि दूसरी घटना में एक महिला अपने मासूम बेटे के साथ छत से कूद गई। दोनों की मौत हो गई।

प्रयागराज के करेली थाना इलाके के करेहदा गांव चौराहे के पास बृहस्पतिवार को कल्पना यादव (32) ने अपने 11 माह के बेटे अनंत के संग आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे में लगे ग्रिल में दुपट्टे से पहले बेटे को और फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। करेली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

करेहदा गांव की रहने वाली कल्पना यादव की करीब नौ साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले युवक से शादी हुई थी। इनका 11 माह के बेटा अनंत के अलावा बेटी भी है। पिछले कई माह से कल्पना अपने मायके में रहती थी। बृहस्पतिवार को कल्पना का परिवार शादी समारोह में गया।

रात करीब 8:40 बजे भाई वापस आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद भाई दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो कल्पना और उसका बेटा फंदे पर लटके हुए थे।

शोरशराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से दोनों को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पति से चल रहा था विवाद
पुलिस की जांच में पता चला कि कल्पना का पति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसलिए वह पिछले करीब एक साल से अपने मायके में रहती थी। घटना वाले दिन घर में उसके मामा की लड़की की शादी थी। इसी में कल्पना की बेटी समेत परिवार गया था। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वहीं, करेली थाना प्रभारी राजेश मौर्या ने बताया कि आशंका है कि पहले कल्पना ने बेटे को फंदे पर लटकाया और फिर खुद लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

महिला ने चार वर्षीय बेटे संग छत से छलांग लगाकर दी जान 
उधर, एक अन्य घटना में प्रयागराज के अतरसुइया थाना इलाके के बाबाजी का बाग निवासी निधि गुप्ता ने अपने चार साल के बेटे वरदान के साथ बृहस्पतिवार रात छत से छलांग लगा दी। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

दरियाबाद निवासी निधि की शादी लगभग 18 वर्ष पहले बाबाजी का बाग के रहने वाले नवनीत गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद निधि को परेशान किया जाने लगा। निधि के भाई अखिल केसरवानी ने अतरसुइया पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि निधि ने अपनी बेटी को कमरे में सोने के लिए भेज दिया। इसके बाद खुद दरवाजे की बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई।

रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उठा नहीं सका। करीब आधे घंटे बाद नवनीत का उसके पास फोन आया तो उसे घटना के बारे में पता चला कि बहन ने अपने बेटे वरदान के साथ छत से कूदकर जान दे दी है। दोनों खून से लथपथ पड़े थे। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Share :
Tagshindi newsPrayagraj Newsuttar pradesh
Previous Article

संभल हिंसा: 208 आरोपियों के खिलाफ 4175 ...

Next Article

Rajasthan News: 2020 पदों पर पटवारी भर्ती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Farmer Protest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Farmers Protest: गणतंत्र दिवस पर सरकार के खिलाफ किसानों का ‘हल्ला बोल’, हिमाचल में नारकंडा से सचिवालय तक निकाली जाएगी ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    DeepFake: ठगों ने लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Srikhand
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    श्रीखंड यात्रा 2026: भीमडवारी-पार्वती बाग मार्ग हाई रिस्क, यात्रा पर संकट

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आउटसोर्स कर्मियों पर नीति बनाने की तैयारी, सीएम सुक्खू ने मांगा प्रस्ताव

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: अंशकालिक कर्मियों को नौकरी से नहीं निकाल सकता बैंक, हाईकोर्ट आदेश”

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: जन्मदिन के बाद 18 वर्षीय युवती लापता, शादी की नीयत से ले जाने की आशंका

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वालों का होगा कोविड टेस्ट

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.