UP: योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, रामभक्तों और वक्फ मुद्दे पर घेरा

योगी का हमला: रामभक्तों पर गोलियां चलवाने पर आस्था आहत नहीं हुई थी, वफ्क पर कांग्रेस-सपा के मुंह पर फेविकोल
हिंदी टीवी न्यूज, प्रतापगढ़। Published by: Megha Jain Updated Tue, 07 Jul 2026
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस दावा करती थी कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए ही नहीं। देखिए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी-जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उस पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज विधान सभा इलाकों में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
कांग्रेस दावा करती थी कि भगवान राम का कभी अस्तित्व ही नहीं था, या भगवान कृष्ण कभी हुए ही नहीं। देखिए, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी-जिन्होंने कभी अयोध्या में बाबरी ढांचे का समर्थन किया था और उस पर मगरमच्छ के आंसू बहाए थे, कैसे गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं।















