Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

  • उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

  • बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

  • Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

  • Himachal: दवा कंपनी पर पर्यावरण उल्लंघन, NGT का नोटिस

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

UP: राखी हत्याकांड, फार्म हाउस में गला रेतकर की गई हत्या

By hinditvnews
May 2, 2026
94
0
Dead Body

UP: पहले गला रेता, फिर सीने में घोंपा था चाकू, फार्म हाउस की दीवारों पर खून के छींटे; राखी हत्याकांड की कहानी

हिंदी टीवी न्यूज,सहारनपुर। Published by: Megha Jain Updated Sat, 02 May 2026

बागपत की रहने वाली राखी कश्यप की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। सहारनपुर के मिर्जापुर इलाके के एक फार्म हाउस में राखी कश्यप की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोपियों ने पहले उसका गला रेता, फिर सीने और पीठ पर भी चाकू से कई वार किए। खून अधिक बहने से मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया था, जो मौत का कारण बना।

बागपत निवासी राखी कश्यप हत्याकांड को सहारनपुर के नौगांवा के पास जिस फार्म हाउस में अंजाम दिया गया उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे लगे हैं। जांच में जिस तरीके से अब पर्दा उठ रहा है वह बेहद हैरान कर देने वाला है।

दूसरे आरोपी कपिल चौहान का भी घटनास्थल से करीब दो किमी दूर पठानपुरा गांव के पास फार्म हाउस है, लेकिन हत्याकांड को खुद के फार्म पर अंजाम देने की बजाय देहरादून निवासी एक व्यक्ति के फार्म हाउस को चुना गया। पुलिस ने वहां के चौकीदार को भी हिरासत में लिया है।

27 अप्रैल को नौगांवा के पास रजबहे में राखी कश्यप का शव मिला था। जांच में सामने आया था कि भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसका साथी कपिल चौहान 25 अप्रैल को राखी कश्यप को लेकर यहां पहुंचे थे। सबसे पहले वह पठानपुरा स्थित कपिल चौहान के फार्म हाउस पर गए।

कुछ समय रुकने के बाद तीनों नौगांवा के पास उस फार्म हाउस पर आए, जहां राखी को मौत के घाट उतारा गया। वह फार्म हाउस देहरादून के एक व्यक्ति का है, जिस पर जसमौर निवासी चौकीदार को देखभाल के लिए रखा हुआ है।

फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए लेकर आया था खाना
चौकीदार पहले से ही कपिल चौहान का परिचित है। फार्म हाउस पर चौकीदार तीनों के लिए खाना लेकर आया। इसके बाद उसे वहां से भेज दिया गया। तीनों ने पार्टी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से राखी की हत्या की गई।

फार्म हाउस की दीवारों पर खून के छींटे लगे हुए हैं। हत्याकांड के बाद चौकीदार के बिस्तर में शव लपेटा और रजबहे में ले जाकर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने चौकीदार को भी हिरासत में लिया है, जिससे देर रात तक पूछताछ चलती रही।

बताया जा रहा है कि चौकीदार जब फार्म हाउस पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। उसका बिस्तर भी गायब था। बड़ा सवाल यह है कि चौकीदार को दीवार खून के छींटे दिखाई दिए तो पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।

एनकाउंटर के डर से मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
भाजपा नेता सुधारस चौहान के परिजनों को उसका एनकाउंटर होने का डर सताने लगा था। इसको लेकर भाजपा नेता की पत्नी कोमल ने मुख्यमंत्री और मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेजकर पति की सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की गई है।

मिर्जापुर स्थित फार्म हाउस की दीवारों पर लगे खून के छींटे।
चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में चौकीदार की भूमिका कितनी है या फिर नहीं है, अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है।– मयंक पाठक, एसपी देहात

दो साल से विक्रांत के संपर्क में थी राखी
विक्रांत की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी सिंचाई विभाग नोएडा में कार्यरत हैं। एक बेटी है। विक्रांत के लापता होने के दिन उनकी पत्नी ड्यूटी पर नोएडा गई थी। बताया जा रहा है कि करीब दो साल से राखी अपने प्रेमी विक्रांत के संपर्क में थी। लगातार दोनों की मोबाइल फोन पर बात होती रहती थी। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आ रहा है कि राखी कश्यप करीब सात साल से अपने घर नहीं गई थी।

पहले रेता गला, फिर सीने में घोंपा गया था चाकू
सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के एक फार्म हाउस में राखी कश्यप की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोपियों ने पहले उसका गला रेता, फिर सीने और पीठ पर भी चाकू से कई वार किए। खून अधिक बहने से मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया था, जो मौत का कारण बना।

इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि परिजनों ने शव गांव में लेकर जाने की बजाय सहारनपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के मुताबिक 27 अप्रैल को युवती का शव नौगांवा गांव स्थित रजबहे में मिला था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास और अन्य जिलों में पहचान कराने का प्रयास किया। जब पहचान नहीं हुई तो घटना के अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चाकू से वार की पुष्टि हुई। पहले गला रेता गया, फिर सीने में चाकू घोंपा गया।

विक्रांत और राखी का कत्ल करने वाले भाजपा नेता गिरफ्तार
बागपत के डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी कश्यप की हत्या में वांछित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह चौहान इन्क्लेव स्थित अपने घर में छिपा था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित उसके कार्यालय से राखी की हत्या में प्रयुक्त खून से सना दाव बरामद कर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। इस दोहरे हत्याकांड में शामिल सुधारस का साथी कपिल चौहान पहले ही पकड़ा जा चुका है।

शुक्रवार को पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के गोविंदपुर निवासी विक्रांत और अर्जुनपुरम की राखी कश्यप में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने वाले थे। शादी की खुशी में 15 अप्रैल की रात को राखी के घर पर हुई पार्टी में विक्रांत के साथ भाजपा नेता सुधारस चौहान और कपिल चौहान भी शामिल थे।
वहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर राखी ने विक्रांत की जांघ में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। वहां से वह विक्रांत को सहारनपुर के बड़गांव ले गए और मुंह पर पत्थर से वार कर शव को नहर में फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि विक्रांत की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद राखी से पूछताछ की जाने लगी तो सुधारस को फंसने का डर सताने लगा। सुधारस 25 अप्रैल की रात में अपने साथी कपिल चौहान के साथ मिलकर राखी को सहारनपुर के रजापुर नौगांव के फार्म हाउस पर ले गया। वहां चाकू से गला रेतने के बाद दाव से वार कर उसकी हत्या कर दी।इसका खुलासा कपिल ने बृहस्पतिवार को पकड़े जाने पर किया। इसके बाद से बागपत और सहारनपुर पुलिस सुधारस की तलाश में जुट गई। शुक्रवार दोपहर सुधाकर के बड़ौत स्थित चौहान इन्क्लेव में होने की सूचना पर बागपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर पुलिस सुधारस को अपने साथ ले गई।

 

Share :
Tagshindi newssaharanpur newsuttar pradesh newsVikrant and Rakhi Murder First throat slit then knife plunged into chest blood spatters found farmhouse wal
Previous Article

पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और ...

Next Article

UP: सिलिंडर महंगा होने पर मायावती ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Fir
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन बेचने की कोशिश, केस दर्ज

    July 31, 2026
    By hinditvnews
  • Download (84)
    हिमाचल प्रदेश

    Gucchi Mushroom: अब कमरे में भी तैयार हो सकेगी गुच्छी, खुंब निदेशालय का पांच साल बाद शोध हुआ सफल

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    9 मार्च को भाजपा के वार पर पलटवार की रणनीति बनाएगी कांग्रेस

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Viney Kumar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस जिला अध्यक्षों पर दिल्ली में मंथन, नए चेहरों पर फैसला संभव

    December 16, 2025
    By hinditvnews
  • Liquor Policy Haryana
    हरियाणा

    Haryana Excise Policy: गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं, 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब… नई आबकारी नीति ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • 19 09 2024 R Ashwin 1 23800015 175399
    cricketखेल

    IND vs BAN: R Ashwin फिर बने टीम इंडिया के संकटमोचक, घर पर ठोका शतक, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • Gobar1
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र, BJP ने सुक्खू सरकार को याद दिलाई गारंटियां

  • 22 02 2024bagchalbridge
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Timeline

  • August 4, 2026

    Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

  • August 4, 2026

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

  • August 4, 2026

    बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

  • August 4, 2026

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

  • August 4, 2026

    Himachal: दवा कंपनी पर पर्यावरण उल्लंघन, NGT का नोटिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Temple

    Char Dham: चारधाम समेत मंदिरों में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, त्रियुगीनारायण में ढाई गुना बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Dhan Singh

    उत्तराखंड: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 34 नई बैंक शाखाएं

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Cm

    बिहार उपचुनाव: नतीजों से 2027 का संकेत, बोले सुक्खू

    By hinditvnews
    August 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.