Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: IAS विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO, राज राजकुमार प्रतीक्षारत

UP: IAS विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए CEO, राज राजकुमार प्रतीक्षारत

By hinditvnews
April 9, 2025
344
0
Vijay

UP News: आईएएस विजय किरन आनंद इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ बने, अपर निदेशक राज राजकुमार प्रतीक्षारत

हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

यूपी सरकार ने आईएएस विजय किरन आनंद को इन्वेस्ट यूपी का सीईओ नियुक्त किया है। भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण आईएएस अभिषेक प्रकाश को इस पद से हटा दिया गया था।

आईएएस विजय किरन आनंद को इन्वेस्ट यूपी का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। वहीं, पंचायतीराज विभाग में अपर निदेशक रहे आईएएस राजकुमार को प्रतीक्षारत किया गया है।

बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते आईएएस अभिषेक प्रकाश को सीईओ के पद से हटा दिया गया था तब से यह पद खाली था। यूपी सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए निवेश और अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में भ्रष्टाचार की शिकायत आने पर अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया।

सीएम योगी ने दिया था संपत्ति जांच का आदेश
वहीं, आईएएस अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वसूली के आरोप के बाद अभिषेक प्रकाश की सभी चल-अचल संपत्तियों की जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद नियुक्ति विभाग ने गृह विभाग को पत्र लिखा था। गृह विभाग ने परीक्षण के बाद विजिलेंस को जांच शुरू करने का निर्देश दिया था।

सूत्रों की मानें तो वर्ष 2006 बैच के आईएएस अभिषेक प्रकाश के तकरीबन पूरे कार्यकाल की विजिलेंस द्वारा जांच की जाएगी। इंवेस्ट यूपी में तैनाती से पूर्व वह लखीमपुर खीरी, बरेली, हमीरपुर, लखनऊ, अलीगढ़ के डीएम रह चुके हैं। वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर भी तैनात रहे हैं। लखीमपुर और बरेली में डीएम रहने के दौरान कई बीघा कृषि योग्य भूमि खरीदने के आरोपों की बीते दिनों जांच भी कराई गई थी, हालांकि यह भूमि उनके करीबी परिजनों के नाम पर खरीदे जाने की वजह से उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।

अब विजिलेंस उनकी और उनके करीबी परिजनों के नाम पर खरीदी गई सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाएगा। साथ ही, यह पड़ताल भी करेगा कि पूरे कार्यकाल के दौरान कुल वैध आय कितनी रही और उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण-पोषण पर कितना व्यय किया। विजिलेंस गोपनीय जांच पूरी करने के बाद अभिषेक प्रकाश का स्पष्टीकरण लेगा और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर विजिलेंस शासन के निर्देश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना करेगा।

 

Share :
Tagshindi newslucknow newsuttar pradesh
Previous Article

राम रहीम को फिर फरलो: 21 दिन ...

Next Article

यात्रीगण ध्यान दें: नई दिल्ली आने वाली ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: दुष्कर्म मामले में राम कुमार बिंदल पर चार्जशीट दाखिल

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Raja
    Chandigarh Newsपंजाब

    जीरकपुर में 100 एकड़ जमीन खरीद का दावा, वड़िंग बोले- टिप्पणी उचित नहीं

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Us Plane
    Chandigarh Newsपंजाब

    अवैध ट्रैवल एजेंट पर पहली FIR, अमृतसर युवक की शिकायत पर 60 लाख रुपये की डंकी

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम: घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में बनाए गए सेंटर

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: होली के लिए वेटिंग शुरू, बिहार-UP ट्रेनों में भारी भीड़

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

  • Himachal Hc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर होने वाली वन मित्र भर्ती के साक्षात्‍कार पर लगाई रोक, सरकार से मांगा स्‍पष्‍टीकरण

  • shimla 1
    Weatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बरसात थमी, अब विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

Timeline

  • April 10, 2026

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

  • April 10, 2026

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

  • April 10, 2026

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

  • April 10, 2026

    हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

  • April 10, 2026

    हरियाणा: प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS समेत 17 अफसरों के तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meerut

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Yogi

    लखनऊ: नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- दिनचर्या बदलने से परिणाम मिलते हैं

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Maan

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए ...

    By hinditvnews
    April 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.