Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

By hinditvnews
January 1, 2025
278
0
Dhami

Uttarakhand: नए साल में लोगों को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Wed, 01 Jan 2025

उत्तराखंड के लोगों को नए साल में कुछ बड़ी सौगातें मिलने वाली है। इन नई पहलों की अमर उजाल ने पड़ताल की है।

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुके उत्तराखंड के लिए प्रशासनिक और सामाजिक बदलाव के लिहाज नया साला काफी अहम होगा। धामी सरकार नए साल में कई बड़े कदम उठाने जा रही है। इनमें राज्य के लोगों के तीन बड़ी सौगातें शामिल हैं।

सरकार इस साल समान नागरिक संहिता लागू करेगी। साथ ही सशक्त भू-कानून भी राज्य में लागू हो जाएगा। हरियाणा राज्य की तरह उत्तराखंड सरकार भी राज्यवासियों के लिए परिवार पहचान पत्र योजना शुरू करेगी।

नए साल के पहले महीने में चारधाम यात्रा विकास प्राधिकरण

चारधाम यात्रा के प्रबंधन के लिए नए साल में चारधाम यात्रा प्राधिकरण अस्तित्व में आ जाएगा। सीएम धामी ने प्राधिकरण पर 15 जनवरी तक सभी तीर्थ पुरोहितों और हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। जनवरी माह के अंत तक प्राधिकरण का गठन पूरा करने को कहा है।

नए साल का आगाज राष्ट्रीय खेलों से

उत्तराखंड राज्य में नए साल का आगाज 38वें राष्ट्रीय खेलों से होगा। पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कर रहे राज्य में देशभर के सैकड़ों खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अधिकारी पहुंचेंगे।

लागू हो जाएगा यूसीसी

वर्ष 2025 में समान नागरिक संहिता भी पूरी तरह लागू हो जाएगी। सीएम धामी पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं। यूसीसी लागू करने को लेकर प्रशिक्षण समाप्त होते ही राज्य सरकार इस कानून को लागू कर देगी।

भू कानून की तैयारी

2025 में राज्यवासियों को मजबूत भू कानून भी मिल जाएगा। भू कानून को असरदार बनाने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बजट सत्र में सरकार भू कानून को लेकर विधानसभा में विधेयक लाएगी। अभी तक सरकार ने इस दिशा में सघन जांच अभियान चलाया है और नियम विरुद्ध खरीदी गई जमीन को राज्य सरकार में निहित करने की कार्रवाई की है।

परिवार पहचान पत्र योजना शुरू होगी

हरियाणा राज्य में यह योजना पहले से चल रही है। उत्तराखंड सरकार ने भी परिवार पहचान पत्र योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। सरकार राज्य में निवास कर रहे लोगों का डाटा बैंक तैयार करेगा। इस योजना से यह सुनिश्चित हो पाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र व्यक्ति को मिले।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे होगा शुरू

नए साल में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वेपूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद दिल्ली का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा हो सकेगा। कुल चार चरणों में हो रहे इस एक्सप्रेस वे के दो खंड पहले ही पूरे हो चुके हैं। जिसमें गणेशपुर से लेकर डाटकाली तक 12 किमी लंबा एलीवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है।

चार जिला मुख्यालयों के लिए हेली सेवा

नए साल में मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत, पौड़ी, गोपेश्वर और केंद्र सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना (आरसीएस) के तहत बागेश्वर और नैनीताल के लिए देहरादून से हेलीसेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही यूकाडा देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड के लिए फिक्स विंग सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें दोनों जगह 18 सीटर छोटा विमान सेवाएं देगा।

 

ओला उबर की तर्ज पर सीएम सारथी योजना

नए साल में उत्तराखंड में ओला उबर की तर्ज पर महिला सारथी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचती नजर आएंगी। सरकार की महत्वाकांक्षी महिला सारथी परियोजना पायलट तौर पर देहरादून जिले से शुरू होने जा रही है। इसमें परिवहन विभाग जरूरतमंद महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाएगा। इन महिलाओं के लिए ही वाहनों की व्यवस्था सीएसआर फंड और निर्भया योजना से की जानी प्रस्तावित है। इन गाड़ियों के संचालन के लिए एक पूरी तरह प्रोफेशनल मोबाइल एप बनाया जाएगा, उसमें यूजर इंटरफेस तकरीबन वैसा ही होगा जैसा आजकल ऑनलाइन गाड़ियां बुक करने वाली कमर्शियल कंपनियों के एप में होता है।

हमारी सरकार, बीते तीन साल से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को लेकर काम कर रही है। इस लिहाज से 2025 का साल हमारे लिए, नए संकल्प लेते हुए, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में अग्रसर करने का साल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नौ संकल्प हमें, इस लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देते रहेंगे। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

उत्तराखंड न्यूज़: तराई में सियासी तूफान, सीएम ...

Next Article

किसान आंदोलन: एसकेएम ने SC कमेटी का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amritsar
    Chandigarh Newsपंजाब

    Indo-Pak Tension: अमृतसर में पाक के दो ड्रोन ढेर, पंजाब में IAS की छुट्टियां रद्द

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: लक्कड़ बाजार–रिज मैदान के बीच फ्यूनिकुलर ट्रॉली को मंजूरी

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 249 ग्राम चिट्टा रखने वाले को 10 साल सजा और 1 लाख जुर्माना

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP चिट्टा गैंग: सरगना और तहसील अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Job
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    September 9, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को मेरिट पर अनारक्षित पद

    September 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: 25 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना; अलर्ट जारी

  • Rahul
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

Timeline

  • October 1, 2026

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • October 1, 2026

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • October 1, 2026

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • October 1, 2026

    MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • October 1, 2026

    Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • A Global Milestone: SRM University AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in ...

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.