Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Weatherउत्तराखण्ड
Home›Weather›Uttarakhand: शीतकालीन पर्यटन पर पड़ा कम बर्फबारी का असर

Uttarakhand: शीतकालीन पर्यटन पर पड़ा कम बर्फबारी का असर

By hinditvnews
January 10, 2024
372
0
Naini

Uttarakhand: शीतकालीन पर्यटन पर पड़ा कम बर्फबारी का असर, मायूस हुए पर्यटक

पौष विदाई की पायदान पर है लेकिन पहाड़ में दूर-दूर तक बर्फबारी के आसार नजर नहीं आ रहे। उत्तराखंड में इस साल कम बर्फबारी हुई इसी का नतीजा है कि इसका असर शीतकालीन पर्यटन पर पड़ा है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल लगभग वीरान नजर आ रहे हैं। बर्फबारी के बिना भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में कोरी ठंड पड़ने से तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जा रही है।

गढ़वाल। पौष विदाई की पायदान पर है, लेकिन पहाड़ में दूर-दूर तक बर्फबारी के आसार नजर नहीं आ रहे। बीच के दो-एक दिन छोड़ दें तो बाकी पूरी सर्दी बिन वर्षा व बर्फबारी के गुजर गई। इसका असर पहाड़ में शीतकालीन पर्यटन पर भी पड़ा और प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल लगभग वीरान नजर आ रहे हैं। जो पर्यटक यहां आ भी रहे हैं, उनके भी मायूसी ही हाथ लग रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून सीजन के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा और हिमालयी क्षेत्र में वर्षा वाले बादल विकसित नहीं हो सके। इससे मौसम सामान्य से अधिक शुष्क बना हुआ है।

इन जगहों पर बर्फबारी देखने आते हैं लोग

सामान्य रूप से वर्षा एवं बर्फबारी होने पर शीतकाल के दौरान औली, गौरसों, वेदिनी बुग्याल, आली बुग्याल, चोपता, मध्यमेश्वर, दुगलबिट्टा, देवरियाताल, हर्षिल, दयारा बुग्याल, डोडीताल, पंवालीकांठा, धनोल्टी, नागटिब्बा, कद्दूखाल, काणाताल, नई टिहरी, हरकीदून, चकराता, लैंसडौन, पहाड़ों की रानी मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर, धारचूला, मुनस्यारी, चंपावत आदि स्थान पर्यटकों से गुलजार रहते हैं। लेकिन, इस बार मानसून की विदाई के बाद वर्षा व बर्फबारी ना के बराबर हुई।

पहले इस वक्त होती थी बर्फ की सफेद चादर

जबकि, बीते वर्षों में दिसंबर शुरू होते ही पूरा उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ की धवल चादर ओढ़ लेता था और कई जगह चार से पांच फीट तक बर्फ जम जाती थी। इस बार इन पर्यटन स्थलों पर दूर-दूर तक बर्फ नजर नहीं आ रही। तुंगनाथ क्षेत्र में स्थित सारी के ग्रामीण जीएस भट्ट, व्यापारी भूपेंद्र भट्ट, विजय नेगी, लखपत सिंह व संजय बर्त्वाल बताते हैं कि बीते वर्षों तक इन दिनों पर्यटन स्थल चोपता के चारों ओर बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के कारण ऊखीमठ-चोपता-मंडल मोटर मार्ग कई-कई दिन बंद रहता था। लेकिन, इस बार नाममात्र को बर्फ पड़ी। ऐसे में बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को मायूस वापस लौटना पड़ रहा है।

कोरी ठंड पड़ने से लगातार गिर रहा तापमान

बर्फबारी के बिना भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में कोरी ठंड पड़ने से तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तरकाशी जिले में तो अधिकांश स्थानों पर झरने और नाले जम गए हैं। गंगोत्री क्षेत्र में भागीरथी नदी के जिस हिस्से में पानी का बहाव कम है, वहां दोनों किनारों पर पानी बर्फ में तब्दील हो गया है। धराली के निकट सात क्षेत्र का ताल भी लगभग जम चुका है। इसके चलते उत्तरकाशी में दिसंबर अंतिम सप्ताह से शीत का प्रकोप है।

उत्तरकाशी में ऐसा है तापमान

उत्तरकाशी में ही न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। जबकि, डबराणी से लेकर गंगोत्री तक दिन का अधिकतम तापमान भी पांच से आठ आठ डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। हर्षिल निवासी माधवेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि बर्फबारी न होने से सेब की बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है।

कम हुई बारिश

शीतकाल में अब तक बेहद कम वर्षा-बर्फबारी हुई। इस बार मानसून सीजन के बाद से ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा और हिमालयी क्षेत्रों में वर्षा वाले बादल विकसित नहीं हो सके। इससे तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम सामान्य से अधिक शुष्क बना हुआ है। इसका फसल से लेकर स्वास्थ्य तक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। – बिक्रम सिंह, निदेशक, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र

Share :
Tagsnews of uttrakhandnews snow fall in uttrakhandnews weather of uttrakhand
Previous Article

Delhi: पांच लड़के, 25 से ज्यादा बार ...

Next Article

कमाही देवी से चंडीगढ़ के लिए सरकारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Toll Tax
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से टोल प्लाजा से गुजरने पर चुकाने होंगे अधिक पैसे

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi Tunnel:सुरंग में 40 नहीं 41 श्रमिक फंसे

    November 18, 2023
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    25 करोड़ की लागत से बनेगा केदारघाटी में उप जिला चिकित्सालय

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Lok
    उत्तराखण्ड

    Lok Sabha Election 2024: न करें बहिष्कार, वोट को बनाएं हथियार

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand vidhan sabha
    उत्तराखण्ड

    रूट डाइवर्जन को लेकर,चार दिन का प्लान

    September 4, 2023
    By hinditvnews
  • Radika
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: देशभर में एक जुलाई से लागू होंगे ये तीन नए कानून

    May 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में अप्रैल, कॉलेजों में 1 मई से होंगे तबादले

  • Npk
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नए सीजन से पहले एनपीके खाद के दाम बढ़े

  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक आज से चलेंगी दो रेलगाड़ियां, हजारों लोगों को मिलेगी राहत; जान लीजिए टाइम टेबल

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.