Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: “मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- हॉस्टल पास नहीं बनेगा डॉग शेल्टर”

Uttarakhand: “मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- हॉस्टल पास नहीं बनेगा डॉग शेल्टर”

By hinditvnews
January 4, 2025
329
0
Menka

Uttarakhand: मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- मैडम! हॉस्टल के पास तो हम नहीं बनने देंगे डॉग शेल्टर

हिंदी टीवी न्यूज़, हल्द्वानी Published by: Megha Jain Updated Sat, 04 Jan 2025 

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई।

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई। डॉ. नौटियाल ने साफ कर दिया कि गर्ल्स हॉस्टल के पास तो शेल्टर नहीं बनने दिए जाएंगे। जो बने भी हैं, वे हटा दिए जाएंगे।

दरअसल मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 से अधिक कुत्ते घूमते हैं। यहां एनिमल वेलफेयर के नाम पर डॉग के लिए शेल्टर बनाने की बात हो रही थी। लेकिन डॉ. नौटियाल इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। अब यह मामला मेनका गांधी के पास पहुंचा। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत वायरल हो गई। इसमें मेनका गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के अंदर एक साल से अधूरे पड़े शेल्टर के पूरा नहीं होने पर सवाल उठाए तो डॉ. नौटियाल ने भी दो टूक जवाब दे दिया। बाद में मेनका गांधी ने यह कहकर बात खत्म की कि जो ठीक है, वह वैसा ही करें।

जानिए क्या हुई बात-

मेनका गांधी- वो जो शेल्टर बनाने की आपने इजाजत ली थी, वह अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ।
डॉ. नौटियाल- मैडम, जहां वो शेल्टर बनाना चाह रहे हैं, वहां नजदीक में गर्ल्स हॉस्टल है। मैडम रीना भारद्वाज प्लान कर रही थीं।
मेनका गांधी- आधा तो बन गया था ना।
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हम हॉस्टल के अंदर तो एलाऊ नहीं कर सकते हैं।
मेनका गांधी- हॉस्टल के अंदर है या कैंपस में?
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हॉस्टल के अंदर बना रही हैं वह। कैंपस के अंदर उन जगहों पर शेल्टर नहीं रख सकते, जहां गर्ल्स रहती हैं।
मेनका गांधी- जब बन रहा था, प्रिसिंपल ने ऑर्डर दिया था एक साल हो गया, तब आपने कुछ नहीं बोला। आधा बन गया तो आपने ऐसा किया। मैं डिस्टर्ब हो रही हूं। आप हर चीज में टांग अड़ा देते हैं।

डॉ. नौटियाल- मैम इसलिए कि हम हॉस्टल के अंदर बच्चों को कटवा नहीं सकते हैं।
मेनका गांधी- मैं बच्चों को कटवाने के लिए नहीं कर रही हूं, जब एक दफा कोई चीज तय हो गई है।
डॉ. नौटियाल- कोई तय नहीं हुआ था मैम, जबर्दस्ती कराया जा रहा था काम। मैम आप जांच करा सकती हैं इसकी।
डॉ. नौटियाल- मुझे धमकी मिल रही है कि ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे।
मेनका गांधी- ये सब झूठ है, शेल्टर तो बनना ही है ना।
डॉ. नौटियाल- शेल्टर हॉस्टल के अंदर नहीं बनने देंगे मैम, यह क्लियर है।
मेनका गांधी- जहां भी बनना है, बनना तो है।
डाॅ. नौटियाल- हमने एक सर्वे किया था कि कहां बनना है लेकिन जगह निश्चित नहीं हुई थी। जब वो डिसाइड होगा तभी बनेगा।
मेनका गांधी- किसी कांट्रेक्टर को आर्डर दिया।
डाॅ. नौटियाल- नहीं दिया मैम, मैडम ने जबरदस्ती बुलाया।
मेनका गांधी- आपकी लड़ाई आपकी निजी लड़ाई है।
डाॅ. नौटियाल- कोई निजी लड़ाई नहीं है। आपको इस तरह का फीडबैक है तो मैं क्या कर सकता हूं।
मेनका गांधी- आपको एक शेल्टर बनाना था। आधे बनाए हैं।
डॉ. नौटियाल- एक शेल्टर में नहीं रह सकते हैं सारे डॉग। जो बने हैं वह भी हटाए जाएंगे मैम।
मेनका गांधी- आप सब कुछ जानते हैं हर चीज के बारे में ओके, नो प्राब्लम।
डाॅ. नौटियाल- ओके मैम।

 

Share :
Tagshindi newsnainitaluttarakhand news
Previous Article

Uttarakhand: राज्य  के लिए सौगात राष्ट्रीय खेलों की ...

Next Article

“पंजाब में कोहरे का कहर: बरनाला और ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Carnival
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला विंटर कार्निवल: तीसरी शाम में युवाओं ने जमकर किया डांस

    December 27, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024mcms
    राष्ट्रीय

    4 आरोपियों में से एक को राहत, आजीवन कारावास के बदले मिली 10 साल की सजा; SC बोला- अपराध स्थल ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Cylender
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: गैस सिलिंडर हादसे में बच्चे की मौत, 10 लाख बीमा क्लेम का आदेश

    June 30, 2026
    By hinditvnews
  • Hp Electricity Board
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Shimla: बिजली कर्मचारियों की हुंकार, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अक्तूबर से करेंगे प्रदर्शन

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Download (32)
    पंजाब

    Ludhiana Crime: हैवानियत की हद! टॉफी का लालच दे मासूमों से दुष्‍कर्म का प्रयास, जब बच्‍ची ने मचाया शोर; फिर…

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • Kangra news
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “Kangra: बीड़ में शुरू होगी पैराग्लाइडिंग की उड़ानें

    February 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly By Election: नौ विधानसभा हलकों में उपचुनाव

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP बजट सत्र: सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार, चिट्टे पर राजनीति न करने की नसीहत

  • Jairam
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Jai Ram Thakur: मंदिरों की जमापूंजी बचाने की चेतावनी, नेता प्रतिपक्ष बोले

Timeline

  • August 31, 2026

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

  • August 31, 2026

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

  • August 31, 2026

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

  • August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा: 7,255 करोड़ के अनुपूरक बजट पर आज चर्चा

  • August 31, 2026

    उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के दो माह में तबादले

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Swine flu

    हिमाचल: बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें लक्षण और बचाव

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Dead body

    हिमाचल: सोलन में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव, हादसा या हत्या?

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Maya

    यूपी: मायावती ने चुनावी रेवड़ियों से सावधान रहने को कहा, जेन जी का समर्थन

    By hinditvnews
    August 31, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.