Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: लक्सर में डेंगू से एक की मौत

Uttarakhand: लक्सर में डेंगू से एक की मौत

By hinditvnews
September 21, 2023
453
0
Uttrakhand

Uttarakhand News Updates: केदारनाथ में प्रशासन के आश्वासन के बाद तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन स्थगित, लक्सर में डेंगू से एक युवक की मौत

Uttrakhand Latest News Updates: उत्तराखंड की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज से अपडेट रहने के लिए यहां जुड़े रहें। इस लाइव ब्लॉग में उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक खबर, क्राइम समाचार, मौसम अपडेट समेत उत्तराखंड के सभी जिलों की अपडेट दी जाएगी। पढ़िए उत्तराखंड से जुड़े समाचारों का हर पल अपडेट-

देहरादून डिजिटल डेस्क। Uttrakhand News in Hindi Live Updates: भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से 15 अक्टूबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। तीर्थ पुरोहितों को भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि कार्रवाई न होने पर 16 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

विकासनगर कोतवाली में एक व्यक्ति ने पत्नी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

विकासनगर। कोतवाली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया। जसवीर सिंह नेगी निवासी राजावाला सेलाकुई ने अपनी पत्नी नेहा नेगी के खिलाफ स्टेट बैंक की स्टेटमेंट की कूटरचना कर न्यायालय में दाखिल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दून में डेंगू के रोकथाम के लिए नगर निगम की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सहयोग की अपील

देहरादून। दून में डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से सहयोग की अपील की है। आमजन को जागरूक करने और घर-घर पनप रहे डेंगू को नष्ट करने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि क्षेत्रवासियों को प्रेरित करेंगे। नगर निगम सभागार में महापौर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई सुझाव भी दिए गए।

देहरादून में चकराता रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश

देहरादून। चकराता रोड पर एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर संर्पूणानंद गैरोला ने बताया कि सूचना मिली कि चकराता रोड पर लाइट स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। आमिर निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, इरम निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग और सेंटर मालिक मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रायपुर क्षेत्र में 24 घंटे में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने रायपुर क्षेत्र में हुई पर्स लूट की एक घटना का 24 घंटे में पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को रायपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को स्कूटी पर सवार तीन आरोपितों ने चाकू दिखाकर डरा धमकाकर पर्स लूट लिया था। एसएसपी ने घटना का कड़ा नोटिस लेते हुए थानाध्यक्ष कुंदनराम को घटना का पर्दाफाश करने के 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विकासनगर कोतवाली के मदीना बस्ती में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआइआर दर्ज

विकासनगर। कोतवाली अंतर्गत मदीना बस्ती विकास नगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष के सलमान ने गुलजार दिलदार शादाब भोली निवासी मदीना बस्ती के खिलाफ गाली गलौज वह हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं गुलजार ने सलमान फरहान अरशद दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों का एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttarkashi: मोरी विकासखंड की समग्र विकास की रणनीति के लिए चिन्तन शिविर का आयोजन

उत्तरकाशी। आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम (एबीपी) के तहत चिह्नित जिले के मोरी विकासखंड की समग्र विकास की रणनीति तय करने के लिए आज जिला मुख्यालय पर चिन्तन शिविर का आयोजन किया जाएगा। देश के 500 विकासखंडों के साथ जिले के मोरी विकास खण्ड को एबीपी कार्यक्रम के तहत चिह्नित किया गया है।

देहरादून कोतवाली व रायपुर में दुकानों में चोरी

देहरादून। शहर कोतवाली व रायपुर क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली शिकायत में फरद सिद्दीकी निवासी अधोईवाला रायपुर ने बताया कि उनकी राज प्लाजा में मोबाइल की दुकान है। चोर दुकान के ताले तोड़कर सात मोबाइल, कुछ चार्जर, डाटा केबल व अन्य सामान चोरी करके ले गया। वहीं रायपुर थाने में आकाश दिवाकर निवासी रायपुर ने शिकायत दी है कि अज्ञात व्यक्ति ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से 60 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Roorkee: श्री एकन्या फैक्ट्री के बॉयलर में देर रात धमाका, 12 श्रमिक झुलसे

रुड़की। मंगलोर के मुड़ियाकी गांव के पास श्री एकन्या (पुराना नाम गायत्री स्टील)  फैक्ट्री के बॉयलर में बुधवार रात 12 बजे धमाका हो गया। जिसमें 12 श्रमिक झुलस गए। घायल मुजफ्फरनगर देवरिया और बिजनौर के निवासी हैं। फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशासन पुलिस को सूचना दिए बिना ही घायल को मुजफ्फरनगर, मेरठ दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं सुबह सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है ।साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

उत्तरकाशी में मौसम साप, गंगोत्री व यमुनोत्री राजमार्ग पर यातायात सुचारु

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय सहित गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम साफ है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु है। जनपद में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। इस बार गंगोत्री धाम में 7.41 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं। जबकि यमुनोत्री धाम में 6.12 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर दिए हैं।

कोटद्वार में बादलों के बीच हल्की धूप, लोनिवि के चार समेत 10 मोटर मार्ग बंद

पौड़ी। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बादलों के बीच हल्की धूप खिली हुई है। क्षेत्र में लोनिवि के चार और पीएमजीएसयाई के छह मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं। साथ ही पांच पेयजल योजना भी बंद पड़ी हुई हैं।

उत्तरकाशी में पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले ट्रैक को सिंगल विंडो सिस्टम में किया जा रहा शामिल

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी में पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाले ट्रैक को सिंगल विंडो सिस्टम में शामिल किया जा रहा है। इसको लेकर पर्यटन विभाग तैयारी कर रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम को लेकर आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला बैठक लेंगे जिसमें ट्रैकों को सिंगल विंडो सिस्टम से जोड़ने को लेकर विचार किया जाएगा।

मसूरी में शुद्ध ऑर्गेनिक पहाड़ी सब्जियों की धूम

मसूरी। मसूरी में आजकल शुद्ध ऑर्गेनिक पहाड़ी सब्जियों की धूम है। आसपास के ग्रामीण ताजे सब्जियों की आपूर्ति कर रहे हैं। लाइब्रेरी बाजार के गांधी चौक में आते ही लोग खरीददारी पर टूट रहे हैं। ताजी ऑर्गेनिक पहाड़ी काखड़ी, लौकी, बैंगन, अदरक, मूली, पहाड़ी भुट्टे आदि उपभोक्ताओं की पसंद बन रही है।

मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र के रेस्टोरेंट, ढाबा व होटल में शराब पीने व पिलाने पर 45 का चालान

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में बुधवार की देर रात पुलिस ने अभियान चलाकर शराब पीने और पिलाने वाले 45 व्यक्तियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश पांडे के साथ पुलिस टीम ने तपोवन क्षेत्र में स्थित स्विस काटेज, स्विस गार्डन व अन्य होटल में जाकर जांच अभियान चलाया। अवैध रूप से शराब पिलाने और पीने वाले 45 रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

लक्सर में डेंगू से युवक की मौत

लक्सर। लक्सर में डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है। नगर में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग युवक की मौत के संबंध में जानकारी जुटा रहा है। नगर के सीमली में डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक को तीन – चार दिन पहले बुखार आया था। चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। युवक के स्वजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर लेकर गए जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां युवक की मौत हो गई।

 

 

Share :
Tagsnews of dehradunnews of haridwarnews of laksarnews of rishikeshnews of roorkiuttrakhand news
Previous Article

दो प्रमुख खिलाड़ी हुए World Cup 2023 ...

Next Article

मोदी ने दिया नौ वंदे भारत ट्रेन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Matiyani
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों की बढ़ेगी संख्या

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News:पानी के लिए तरस रहा नीलकंठ का ये गांव

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड बनेगा ‘वेड इन इंडिया’ का हब,सीएम धामी बना रहे विस्तृत नीति

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Hathi
    उत्तराखण्ड

    Haridwar News: जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके पहुंचा हाथी टहलता नजर आया

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Rath
    उत्तराखण्ड

    By-Election 2024: बदरीनाथ और मंगलौर में होगी भाजपा के विजय रथ की परीक्षा

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    जरा सी चूक पर नहीं मिल पाएंगी शराब की दुकानें

    January 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 08 02 2024 Karmchari 23359789
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योनजाएं, CM सुक्खू ने दुग्ध उत्पादकों से किया सीधा संवाद

  • Resignation
    लाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: साथ आए बागी, तो अपनी सेना भागी,

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट ने नेता की सिफारिश वाला तबादला रद्द किया

Timeline

  • October 27, 2026

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

  • October 27, 2026

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

  • October 27, 2026

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

  • October 27, 2026

    हमीरपुर: ग्राम सभा में भजन-कीर्तन का वीडियो बनाने पर विवाद, प्रधान पर FIR

  • October 27, 2026

    Himachal: शिमला में चार वाहनों की टक्कर से जाम, क्रेन से हटाई गाड़ियां

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chitta

    शिमला: शोघी में 6 करोड़ का चिट्टा बरामद, पंजाब का आरोपी गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Cm

    कुल्लू दशहरा: देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के भत्ते में 10% बढ़ोतरी

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Dharamshala

    हिमाचल: विधानसभा सत्र 16 से 21 नवंबर तक तपोवन में चलेगा

    By hinditvnews
    October 27, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.