Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand: सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे, वीआईपी फ्लीट भी घटेगी

Uttarakhand: सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे, वीआईपी फ्लीट भी घटेगी

By hinditvnews
May 14, 2026
130
0
Dhami

Uttarakhand: सप्ताह में एक दिन होगा नो व्हीकल डे; सीएम और मंत्रियों की फ्लीट में आधी की जाएगी वाहनों की संख्या

हिंदी टीवी, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Wed, 14 May 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर चर्चा के बाद ऊर्जा व ईंधन बचत के लिए निर्णय लिए गए।

पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रदेश सरकार ने राज्य में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री व मंत्रियों की फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी। जिन अधिकारियों के पास एक से अधिक विभाग का जिम्मा है, वे एक ही वाहन का इस्तेमाल करेंगे। वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पर चर्चा के बाद ऊर्जा व ईंधन बचत के लिए निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा, कोविड महामारी के बाद रूस-यूक्रेन संघर्ष व वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ व उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढ़ती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्तमान हालात में नागरिकों से छोटे-छोटे व्यावहारिक बदलावों के माध्यम से राष्ट्रीय प्रयासों में सहयोग की अपील की है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी कई अल्पकालिक व दीर्घकालिक सुधार तत्काल प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।

सरकारी विभागों में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग आधारित बैठकों को बढ़ावा दिया जाएगा। निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित किया जाएगा। आम लोगों को सार्वजनिक परिवहन के अधिकतम उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री व मंत्रियों के फ्लीट में वाहनों की संख्या आधी की जाएगी। सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित किया जाएगा। लोगों को भी सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे के लिए प्रेरित किया जाएगा। सरकारी व निजी भवनों में एसी के प्रयोग को सीमित करने के प्रयास किए जाएंगे।

जल्द ही लागू होगी ईवी पॉलिसी
इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए जल्द ही प्रभावी नीति लाई जाएगी। नए सरकारी वाहनों के क्रय में 50 प्रतिशत अनिवार्य तौर पर ईवी होंगे। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का प्राथमिकता के आधार पर विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी विदेशी यात्राओं को सीमित किया जाएगा। विजिट माई स्टेट अभियान के माध्यम से घरेलू पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य में विरासत, धार्मिक, वेलनेस, ग्रामीण व इको टूरिज्म सर्किटों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन को प्रोत्साहन के करने के साथ प्रवासी भारतीयों को उत्तराखंड में छुट्टियां बिताने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्थानीय उत्पादों की बढ़ाई जाएगी बिक्री
मेरा भारत, मेरा योगदान के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। मेड इन स्टेट अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ाई जाएगी। नागरिकों को एक वर्ष तक सोने की खरीद को सीमित करने के लिए जागरूक किया जाएगा। लोगों को कम तेल वाले भोजन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, अस्पतालों व सरकारी कैंटीनों में तेल उपयोग की समीक्षा करते हुए उसके उपयोग में कमी लाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। रसायनिक खादों की निर्भरता कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा
पीएनजी कनेक्शनों के संयोजनों को मिशन मोड में चलाया जाएगा। होटल, रेस्टोरेंट व सरकारी आवासों में पीएनजी उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। पीएम सूर्या घर योजना के तहत रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा दिया जाएगा। गोबर गैस को बढ़ावा देने के लिए पंचायती व ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश दिए गए। सोलर व विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए तेजी लाई जाएगी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी 60 दिन में प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान करेगी।

Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand newsUttarakhand News One Day Week to be No-Vehicle Day Number of Vehicles in CM and Minister Convoys to be Halved
Previous Article

Himachal: मंडी में शिकारी देवी के पास ...

Next Article

Uttarakhand: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 12.60 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Up
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

    September 19, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: BFI ने चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त, रिटर्निंग अफसर ने टाला चुनाव”

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Vinesh
    हरियाणा

    हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: रेसलर विनेश फोगाट का भरेंगी नामांकन

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Atari
    पंजाब

    Amritsar: अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • 768 512 14280377 Thumbnail 3x2 Rajbhavan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राजभवन ने पूछा- पिछली तिथियों से कैसे लागू हो सकता है पेंशन बंद करने का कानून

    January 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तकनीकी छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल लॉन्च

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संप्रभुता खतरे में डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Monsoon Session: सरकार पर विपक्ष के 220 सवाल

Timeline

  • October 1, 2026

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • October 1, 2026

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • October 1, 2026

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • October 1, 2026

    MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • October 1, 2026

    Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • A Global Milestone: SRM University AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in ...

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.