Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›WANTED: मास्टरमाइंड Abdul Malik समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा

WANTED: मास्टरमाइंड Abdul Malik समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा

By hinditvnews
February 17, 2024
371
0
Wanted

Haldwani Update बनभूलपुरा में आठ फरवरी को सरकारी भूमि (नजूल) में बना मदरसा व नजाम स्थल तोड़ने पहुंची नगर निगम पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया गया था। बवाल के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। साथ ही इनके घरों पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

HIGHLIGHTS

  1. अब तक 42 हो चुके हैं गिरफ्तार, कुर्की के नोटिस घरों पर किए चस्पा
  2. कर्फ्यू के चलते मजिस्ट्रेट जांच का समय बढ़ाने को अनुरोध करेंगे कमिश्नर बनभूलपुरा बवाल के मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक समेत नौ फरार आरोपितों के पोस्टर जारी कर दिए हैं। साथ ही इनके घरों पर संपत्ति कुर्क करने का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। वहीं शुक्रवार को संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में चार घंटे और आसपास क्षेत्र में आठ घंटे की ढील रही। इस क्षेत्र में किसी को बाहर आवागमन की अनुमति नहीं थी।बनभूलपुरा में आठ फरवरी को सरकारी भूमि (नजूल) में बना मदरसा व नजाम स्थल तोड़ने पहुंची नगर निगम, पुलिस व प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया गया था। आगजनी व फायरिंग तक हुई थी। मामले को शांत करने के लिए लगे नौंवे दिन शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील एक-एक घंटे और बढ़ा दी गई थी। बनभूलपुरा संवेदनशील क्षेत्र में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक राहत दी गई थी और आसपास के क्षेत्र में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कर्फ्यू रहा।

    बाहर से आवागमन करने की अनुमति नहीं

    ढील के समय लोगों ने उसी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की खरीद की और स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। अभी भी इस क्षेत्र में बाहर से आवागमन करने की अनुमति नहीं है। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक, बेटे अब्दुल मोईद, तस्लीम, वसीम उर्फ हप्पा, अयाज अहमद, रईस उर्फ दत्तू, शकील अंसारी, मौकिन सैफी, जिया उल रहमान का पोस्टर जारी कर दिया है।

    शहर में अलग-अलग जगहों पर पोस्टर चस्पा कर इनके बारे में सूचना देने का अनुरोध किया गया है। साथ ही इनके घरों पर कुर्की का भी नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने एक दिन पहले अब्दुल मलिक व उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था। इस मामले में अब 42 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

    एडीजी प्रशासन (पुलिस) अमित सिन्हा ने कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का डीआइजी योगेंद्र रावत और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा संग दौरा किया। इसके बाद वह मलिक के बगीचे में बनी नई चौकी को भी देखने पहुंचे। इधर, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी कर्फ्यू लगे होने की वजह से जांच में तेजी नहीं आ रही है। कमिश्नर ने बताया कि शासन से जांच का समय आगे बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा।

Share :
TagsAbdul MalikWANTED: मास्टरमाइंड
Previous Article

Uttarakhand Forest Fire: आग से निपटने के ...

Next Article

Mandi: मां कर रही थी घर का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Abdul Malik
    उत्तराखण्ड

    Haldwani Update: क्या भारत से भाग गया Abdul Malik? पुलिस की आंखों में खटक रहे ये दो सवाल, जिसका मलिक ...

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    हल्द्वानी हादसा: मंडी के पास कार ने अज्ञात वाहन को मारी टक्कर, 2 की मौत

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • 10 03 2024untitled Design
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ऋषिकेश के होटल में ही जमे हिमाचल के बागी विधायक, बाहर लगा सख्त पहरा, पुलिस भी तैनात

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Heavy Rain in uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Tehri: चंबा के पास हुआ भूस्खलन, टैक्सी पार्किंग में मलबा गिरने से मची अफरा-तफरी, कुछ लोगों के दबने की सूचना

    August 21, 2023
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    सड़क पर गरजे कांग्रेसी…सरकार का फूंका पुतला, CBI जांच और दोषियों को फांसी देने की मांग

    August 19, 2024
    By hinditvnews
  • Leopard
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में तेंदुओं की कितनी आबादी, चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

    March 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    कंगना रणौत के बयान पर सदन में नारेबाजी, संसदीय कार्य मंत्री ने उठाया मामला

  • cyprto curency
    हिमाचल प्रदेश

    क्रिप्टोकरेंसी ठगी: पूछताछ में खुलासा, लोगों से ठगा पैसा आरोपियों ने शेयर मार्केट में भी लगाया

  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: गैमन ब्रिज के पास खाई में गिरी कार

Timeline

  • June 29, 2026

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

  • June 29, 2026

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

  • June 29, 2026

    TET अपडेट: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को परीक्षा से छूट

  • June 29, 2026

    हिमाचल: मंडी में 1.055 किलो चरस संग राजस्थान के 4 युवक गिरफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Chandigarh

    चंडीगढ़: नगर निगम बैठक में हंगामा, भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: चंपावत को MRI मशीन और सिटी सेंटर की सौगात

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Transfer

    उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में तबादलों की तैयारी, कई बड़े पद खाली

    By hinditvnews
    June 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.