Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Weatherदिल्ली
Home›Weather›Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी

By hinditvnews
January 9, 2024
384
0
Delhi

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी, आज बरसेंगे बदरा

Mausam Ki Jankari: कोहरे ने ट्रेन मुसाफिरों को हलाकान कर दिया है। सोमवार को जहां 80 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेन घंटों लेट हुई तो 50 से अधिक विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का न्यूनतम 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गया था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी। एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए। धूप न निकले के कारण दिनभर ठिठुरन सी बनी रही। वहीं शाम होते ही ठंडक बढ़ गई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक मौसमी बदलाव के कारण दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

बारिश के बाद तापमान बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

कोहरे के कारण 80 से अधिक ट्रेनें लेट, 50 विमानों पर असर
कोहरे ने ट्रेन मुसाफिरों को हलाकान कर दिया है। सोमवार को जहां 80 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेन घंटों लेट हुई तो 50 से अधिक विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई। सोमवार को उत्तर भारत दिशा से दिल्ली पहुंचने वाली वैशाली, कैफियात, सप्तक्रांति, सत्याग्रह, पूर्वां समेत 80 ट्रेन देरी से संचालित हुई। पूजा स्पेशल ट्रेन सबसे अधिक 8 घंटे की देरी से चलीं तो पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3 घंटे। इसी तरह भुवनेश्वर राजधानी, बंगलुरु-निजामुद्दीन, खजुराहो- कुरुक्षेत्र, चैन्नई- नई दिल्ली, प्रयागराज-नई दिल्ली, वैशाली एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 2-4 घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। अमृतसर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना, दरभंगा समेत कई एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों के यात्रियों को लेटलतीफी की वजह से परेशान होना पड़ा।
हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, एक्यूआई 345 रहा
राजधानी में हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया, यह बेहद खराब श्रेणी है। इसमें रविवार के मुकाबले 12 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। सुबह से ही कोहरा देखने को मिला। दिन के समय हल्की धूप खिली। ऐसे में दो इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। 29 इलाकों में बेहद खराब व पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को औसतन चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर से चली। वहीं, मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती है। गति आठ से 12 किमी रहने के आसार है। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। संभावना है कि बृहस्पतिवार के बाद प्रदूषण की स्थिति सुधर सकती है।
अलीपुर व आनंद विहार रहा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दो इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें अलीपुर व आनंद विहार में 402 एक्यूआई रहा। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर का सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 398 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वजीरपुर में 390, पटपड़गंज में 386, पंजाबी बाग में 385, जहांगीरपुरी में 382 व ओखला फेज-2 में 380 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। इनमें सोनिया विहार में 290, आईटीओ में 286, नजफगढ़ में 231, दिलशाद गार्डन में 225 व आया नगर में 220 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गुरुग्राम की हवा रही सबसे साफ
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 218 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा 318, फरीदाबाद में 313, नोएडा में 306 व गाजियाबाद में 294 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Share :
Tagsnews of delhinews of delhi fognews weather of delhi
Previous Article

Ram Mandir: एक रामायण ऐसी भी… जिसकी ...

Next Article

Ayodhya: सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Modi
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति पर बोले

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla : हाईकमान से मिलने आज दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुक्खू, विक्रमादित्य भी जाएंगे

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Supereem court
    दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट ने आंकड़ों पर रोक लगाने से किया इनकार

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Indore
    दिल्ली

    दिल्ली में प्रचंड गर्मी और मौतें: एक ही दिन में 142 शवों का दाह संस्कार

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Taj hotel delhi
    दिल्ली

    G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण,

    September 13, 2023
    By hinditvnews
  • Kisan
    हरियाणा

    बहादुरगढ़ के रास्ते दिल्ली रामलीला मैदान पर पहुंचे 10 हजार से अधिक किसान

    March 14, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2024: कैसा रहा है किंग्स इलेवन पंजाब के लिए धर्मशाला ग्राउंड

  • Rafting
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu News: कुल्लू में ब्यास की लहरों पर रिवर राफ्टिंग का रोमांच

Timeline

  • October 14, 2026

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

  • October 14, 2026

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

  • October 14, 2026

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

  • October 14, 2026

    British Safety Council Opens Applications for International Safety Awards 2027

  • October 14, 2026

    Park Hospital Marks Groundbreaking of Rs. 200 Crore, 550-Bed Multi-Super-Speciality Hospital in Prayagraj

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature Based Campus in Bengaluru

    Ekya Vana Early Years Opens in Haralur with Its Third Nature-Based Campus in Bengaluru

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    Skyscanner Unveils Travel Trends 2027: Travel, Better Spent

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Assetz Expands Development Pipeline with 10 Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    Assetz Expands Development Pipeline with 10-Acre North Bengaluru Project in Partnership with Fairlark

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.