Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

  • Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

  • यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

  • हरियाणा: 28 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएसपी बदले

  • झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, सीएम मान ने मानी परिवार की मांग

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: मानसून से गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बेहाल, बदरीनाथ हाईवे पर राहत

उत्तराखंड: मानसून से गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बेहाल, बदरीनाथ हाईवे पर राहत

By hinditvnews
September 5, 2026
36
0
Jcb

उत्तराखंड: मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 05 Sep 2026

पहाड़ों में मानसून की बारिश ने इस बार भी आवाजाही की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन हर मार्ग की तस्वीर एक जैसी नहीं रही। गंगोत्री-यमुनोत्री रूट पर लगातार भूस्खलन चुनौती बना रहा, जबकि बदरीनाथ हाईवे अपेक्षाकृत कम प्रभावित रहा।

राज्य में इस बार भी मानसून में भूस्खलन, भूधंसाव के चलते मार्ग बंद होने और खुलने की स्थिति बनती रही। गंगोत्री, यमुनोत्री मार्ग पर हो रहा भूस्खलन करीब हर दिन मुसीबत बन रहा है। बदरीनाथ मार्ग की कुछ राहत की स्थिति रही है। अन्य वर्षों की तुलना में इस बार बदरीनाथ हाईवे 24 घंटे से अधिक समय तक बंद नहीं रहा।

इसका मुख्य कारण भूस्खलन व भूधंसाव क्षेत्रों में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत उपचार किया जाना माना जा रहा है। हालांकि ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच हाईवे चौड़ीकरण कार्य न होने से तीर्थयात्रियों को जाम की परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, पिछली बार की तुलना में बारिश कम होना भी एक कारण माना जा रहा है।

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर हो रहा भूस्खलन हर दिन बन रहा मुसीबत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड से जानकीचट्टी तक हो रहे चौड़ीकरण के कार्यों में अनियंत्रित कटान व योजना के तहत कार्य न होने के कारण स्यानाचट्टी, रानाचट्टी और सिलाई बैंड में कई दिनों तक आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पहाड़ों से गिर रहे बोल्डरों से भी कई लोग घायल हुए। गंगोत्री हाईवे पर धरासू, भटवाड़ी सहित नालूपानी के भूस्खलन जोन परेशानी का सबब बने हुए हैं। भटवाड़ी से डबरानी में अचानक हो रहा भूस्खलन भी मुसीबत बना हुआ है। आपदा के बाद से डबरानी, सोनगाड और भटवाड़ी आदि क्षेत्रों में अभी तक सुरक्षात्मक कार्य नहीं हो पाए हैं।

भूस्खलन क्षेत्रों के उपचार से सुगम तो तंग जगहों पर झेलनी पड़ी परेशानी

गोपेश्वर। इस बार बदरीनाथ हाईवे 24 घंटे से अधिक समय तक बंद नहीं रहा। इसका मुख्य कारण भूस्खलन व भूधंसाव क्षेत्रों में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत उपचार किया गया है। हालांकि ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच हाईवे चौड़ीकरण कार्य न होने से तीर्थयात्रियों को जाम से परेशानी उठानी पड़ी। इस बार बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रही।

भूस्खलन की समस्या कम हुई

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत हाईवे के संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों में किए गए उपचार कार्य से यात्रा के दौरान मार्ग पर आवागमन में बाधा में कमी आई। हाईवे पर क्षेत्रपाल और पागल नाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर पहाड़ी व हाईवे के उपचार से भूस्खलन की समस्या काफी कम हुई है। लामबगड़ में मोटर पुल बनने से भी यात्रा सुचारु रही। हाईवे पर एनएचआईडीसीएल और बीआरओ की ओर से पर्याप्त मशीनरी व मैनपावर तैनात की गई। 27 अगस्त को हाथी पहाड़ के पास सड़क ध्वस्त होने के बावजूद करीब आठ घंटे में मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया।

तोताघाटी और सिंगटाली में रास्ता नहीं हुआ बंद

ऋषिकेश। चारधाम मार्ग की शुरुआत ऋषिकेश से होती है। इस मार्ग पर ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर पिछले वर्षों में तोताघाटी और सिंगटाली में भूस्खलन के कारण रास्ता बंद होने की अक्सर घटनाएं हुईं। मगर इस बार राहत रही है। इस सीजन में अभी तक यहां पर रास्ता बंद नहीं हुआ है।

दो सौ से अधिक भूस्खलन जोन

देहरादून। राज्य में 17100 किमी सड़क का नेटवर्क है। लोक निर्माण विभाग ने मानसून से पहले लोनिवि, एनएच समेत अन्य संस्थाओं के अधीन सड़कों पर एक दो नहीं बल्कि 210 भूस्खलन जोन को चिह्नित किया था। इसके अलावा बारिश में नए भूस्खलन जोन भी बनते हैं। मार्ग को खोलने के लिए संसाधनों को जुटाने के साथ संवेदनशील जगहों पर तैनात किया गया। विभिन्न जगहों पर 589 जेसीबी, 73 पोकलेन को तैनात किया गया। इसके अलावा टिपर समेत अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई। श्रमिकों को भी मार्ग खोलने के लिए तैनात किया गया।

अब तक 1393 सड़क हुई बंद

देहरादून। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश चंद्र शर्मा बताते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार सड़क बंद होने की स्थिति कम रही है। पिछले वर्ष तक अभी तक केवल लोनिवि की 2013 सड़क बंद हुई थीं, जबकि इस बार 1393 बार सड़क बंद होने के मामले सामने आए हैं। संवेदनशील जगहों पर जेसीबी समेत टीमों को तैनात किया गया है, कम से कम समय में मार्ग खुल जाएं, इसका प्रयास किया जा रहा है। एनएच के मुख्य अभियंता रणजीत सिंह रावत बताते हैं कि संवेदनशील जगहों पर जेसीबी को तैनात रखा गया है, मार्ग बंद होने के बाद जल्द खुल सके, यह कोशिश की जा रही।

Share :
Tagschamoli newsdehradun newshindi newsUttarakhand Monsoon Landslides Disrupt Gangotri Yamunotri Routes Badrinath Highway Remains Relatively Betteruttarakhand news
Previous Article

कांगड़ा: बाइक खाई में गिरी, तीन युवकों ...

Next Article

चंडीगढ़: रोष मार्च में हरसिमरत कौर हिरासत ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    हरियाणा

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 34वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और सीएम सैनी ने दी डिग्री

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Share
    दिल्ली

    Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: अनुबंध सेवा पेंशन व वेतन वृद्धि में शामिल, अन्य अहम फैसले जारी

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Ankita
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: अंकिता भंडारी हत्याकांड: SIT ने किया साफ, जांच में कोई VIP नहीं

    January 4, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट असंतुष्ट: हिमाचल में निगमों की वित्तीय सुधार योजना पर उठाए सवाल

    May 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

  • Download (3)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: दुष्कर्म पीड़िता की नियमों के विपरीत की जांच, हाईकोर्ट ने डॉक्टरों पर लगाया पांच लाख जुर्माना

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300 और विदेशियों के लिए 600 रुपये

Timeline

  • October 20, 2026

    Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

  • October 20, 2026

    Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

  • October 20, 2026

    यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

  • October 20, 2026

    हरियाणा: 28 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएसपी बदले

  • October 20, 2026

    झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, सीएम मान ने मानी परिवार की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zaitoon Honours Over 210 Long Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

    Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

    Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Death

    यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.