उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा, वैश्य समाज से ही हो सकता है चेहरा, रिपीट की परंपरा नहीं
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Sep 2026
उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनावी हलचल शुरू हो गई है। भाजपा के सामने अब नए चेहरे के चयन के साथ सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की चुनौती भी है
उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा के लिए राज्यसभा सांसद चुनने की राह आसान है। यहां भाजपा चेहरा बदल भी सकती है लेकिन ये तो साफ माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के नाते वैश्य समाज से ही कोई राज्यसभा पहुंचे। इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चाओं में हैं।















