Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

  • Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एक और गड़बड़झाला: ट्रायल में ही फट गए सिंचाई योजना के पाइप

एक और गड़बड़झाला: ट्रायल में ही फट गए सिंचाई योजना के पाइप

By hinditvnews
January 6, 2025
363
0
Pipe

एक और गड़बड़झाला: ट्रायल में ही फट गए सिंचाई योजना के पाइप, एसडीएम को दी शिकायत

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 06 Jan 2025

जिला शिमला के ठियोग में जल शक्ति विभाग के पानी के घोटाले के बाद विभाग का एक और कारनामा सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के ठियोग में जल शक्ति विभाग के पानी के घोटाले के बाद विभाग का एक और कारनामा सामने आया है। ठियोग की क्यार और कमाह पंचायत के दर्जनों गांवों के लिए बनाई गई सिंचाई योजना में पानी छोड़ने का ट्रायल किया गया तो फटे पांच इंच के पाइपों से पानी बहने लगा। पंप से पानी उठाते ही फटे पाइपों से जगह-जगह पानी बहने लगा और खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। करीब सवा तीन करोड़ रुपये से क्यार खड़्ड से बनाई गई उठाऊ सिंचाई योजना पहले ही सवालों के घेरे में आ गई थी, क्योंकि निम्न गुणवत्ता के पाइप इस्तेमाल करने की शिकायत एक स्थानीय कांग्रेस नेता अमित मेहता ने एसडीएम कार्यालय ठियोग को दी थी। एसडीएम मुकेश शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 नवंबर, 2024 को कसुम्पटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता बसंत सिंह राठौर को यह शिकायत भेजी, जिसमें सिंचाई स्कीम में सरकारी पैसे के दुरुपयोग की जांच के लिए लिखा।

बता दें कि ठियोग के इसी क्षेत्र में ही सामने आए पानी सप्लाई के घोटाले के मामले में अधिशासी अभियंता को दो दिन पहले निलंबित किया गया है। ऐसे में यह जांच अब किसी और अधिकारी को दी जा सकती है। सिंचाई योजना के पाइप फटने के सामने आए मामले के बाद अब कसुम्पटी और मतियाना डिवीजन की अन्य योजनाएं भी सरकार के रडार पर हैं। आरोप यह भी है कि अधिकारियों ने क्यार-कमाह सहित क्षेत्र की अन्य पेयजल और सिंचाई योजनाओं के विजिट में ही लाखों रुपये खर्च कर दिए। इस योजना से क्यार और कमाह पंचायतों के लिए हजारों किसानों के खेतों को पानी की सप्लाई होनी है। इसका निर्माण पूर्व जल शक्ति मंत्री विद्या स्टोक्स के कार्यकाल में शुरू हुआ था। इस मामले में चीफ इंजीनियर जोगेंद्र चौहान ने कहा कि पाइप कैसे फटे, इसकी छानबीन की जाएगी। वह सोमवार को इस मामले का पता करेंगे।

क्यार खड्ड से जुड़े हैं पानी घोटाला और सिंचाई योजना
मोटरसाइकिल, कारों और अफसर की गाड़ी के नंबर से हुई पानी की सप्लाई का घोटाला और सिंचाई योजना के पाइप फटने का मामला छैला कस्बे के साथ लगते क्यार खड्ड से ही जुड़ा है। क्यार और कमाह पंचायतों के लिए बनी सिंचाई योजना में करोड़ों की मशीनरियां लगी हैं।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: चिट्टे के झूठे मामले में सीबीआई ...

Next Article

Himachal: एक हजार से अधिक जनसंख्या पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mayawati Akhilesh
    उत्तराखण्ड

    यूपी के बाद सपा-बसपा की उत्तराखंड पर नजर, अखिलेश की पार्टी इन सीटों से लड़ेगी चुनाव; BSP ने भी कसी ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: श्रम बल सहभागिता में शिमला देश की राजधानियों से आगे, दर 70% फीसदी

    October 15, 2026
    By hinditvnews
  • Rana
    दिल्ली

    दिल्ली अलर्ट: JLN मेट्रो गेट-2 बंद, NIA मुख्यालय की सुरक्षा कड़ी

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Latif
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: मस्जिद विवाद में नया मोड़

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Download (63)
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: डगशाई छावनी को सिविल क्षेत्रों में मिलाने की कवायद तेज

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

    April 13, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Leopard
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आधी रात बाजार में घूम रहा खूंखार तेंदुआ

  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट

  • 22 02 2024
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से सीधे जमा नहीं होंगे बिजली बिल

Timeline

  • October 31, 2026

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

  • October 31, 2026

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

  • October 31, 2026

    धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

  • October 31, 2026

    हिमाचल: महंगे कपड़ों और मेकअप की जिद बनी तलाक का आधार, कोर्ट का फैसला

  • October 31, 2026

    Himachal: विंटर सीजन से पहले शिमला-दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट की बुकिंग बंद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oil

    हिमाचल: राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Arrest

    चंबा: तीसा में 9 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, STF की कार्रवाई

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Dalai lama

    धर्मशाला: दलाई लामा को क्राइसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया गया

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.