Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

By hinditvnews
September 9, 2026
4
0
Ammy virk

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर हमला: कार्यक्रम से लाैट रहे थे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई

हिंदी टीवी  न्यूज, जालंधर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Sep 2026

एबट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद विर्क शहर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ रॉल्स रॉयस पर गोलियां चलाई गईं।

कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि गोलीबारी में निशाना कौन था और एमी विर्क उस वाहन में सवार थे या नहीं।

पुलिस के मुताबिक बीती रात करीब 11 बजे के बाद एक गहरे रंग की एसयूवी में सवार लोगों ने दूसरी गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी के कुछ ही देर बाद सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक एसयूवी को आग के हवाले किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को पूरी तरह जला हुआ पाया। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि जले हुए वाहन का गोलीबारी की घटना से कोई संबंध है या नहीं।
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इतना जरूर कहा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उस पर गोलीबारी जानबूझकर की गई थी।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक 5 सितंबर की रात एबट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम था। दावा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11 बजे एमी विर्क वाहनों के काफिले के साथ शहर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान काफिले में शामिल एक रॉल्स रॉयस पर दूसरे वाहन में सवार लोगों ने गोलियां चला दीं।

सूत्रों का दावा है कि संबंधित रॉल्स रॉयस बुलेटप्रूफ थी, जिसके कारण वाहन में सवार किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि एमी विर्क उसी वाहन में सवार थे। यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के समय गायक के साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।

इस बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे चर्ण दत्त चार्ली नाम के व्यक्ति की एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें उसने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में कहा गया कि हमला एमी विर्क के कार्यक्रम के प्रमोटर को निशाना बनाकर किया गया था।

सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने भी अब तक गोलीबारी को किसी गिरोह से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

एबट्सफोर्ड पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक घटना की रात 10:45 से 11:30 बजे के बीच मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक या रात करीब 11 बजे सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक के आसपास मौजूद लोगों के पास यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी या डैशकैम फुटेज है, तो वे पुलिस से संपर्क करें।
फिलहाल पुलिस गोलीबारी, जले हुए वाहन और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है।
Share :
Tagschandigarh newshindi newsjalandhar newspunjab news
Previous Article

उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया ...

Next Article

प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मेडिकल कॉलेजों में लोकेशन से हाजिरी अनिवार्य

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Kedar
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ धाम में 7 फीट बैरिकेड्स की तैयारी, रील बनाने वालों पर सख्ती

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Pushpa 2
    फ़िल्ममनोरंजन

    Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग में छिड़की गई रहस्यमयी स्प्रे

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Asi
    पंजाब

    लुधियाना: एएसआई की सड़क हादसे में मौत, गोराया हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • pm modi
    पंजाब

    449 करोड़ रुपये की लागत से बने बठिंडा एम्स और संगरूर में पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर का पीएम ने किया वर्चुअली ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Tajmahal
    उत्तर प्रदेश

    ताजमहल: बढ़ाई गई सुरक्षा, सैलानियों की सख्त चेकिंग, जल्द लगेगा ड्रोन सिस्टम

    May 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आउटसोर्स भर्तियों पर रोक जारी, सरकार की अर्जी खारिज

  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Snowfall: पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2 दिन बारिश-बर्फबारी, 12 फरवरी से मौसम साफ

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.