Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

पंजाब
Home›पंजाब›चंडीगढ़ में खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, अनुराग ठाकुर बोले- फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

चंडीगढ़ में खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, अनुराग ठाकुर बोले- फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

By hinditvnews
February 26, 2024
343
0
Anurag Thakur Minister

Chandigarh Censor Board अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब फिल्मकारों को फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आनलाइन ही सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक कड़े कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।पंचकूला। Chandigarh Censor Board केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालय शीघ्र ही चंडीगढ़ में खोला जाएगा। इस केंद्र के खुलने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख तथा उत्तराखंड के फिल्मकारों को विशेष लाभ मिलेगा।

अनुराग ठाकुर रविवार को इंद्रधनुष आडिटोरियम में 5वें चित्र भारती फिल्मोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फिल्म फेस्टिवल में चयनित विभिन्न श्रेणी के विजेता फिल्मकारों को ट्राफी, नकद पुरस्कार के चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सरकार फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करेगी

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में संसद ने एक कानून भी पारित किया है, जिसके तहत पायरेसी करने वालों पर लाखों रुपये के जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रविधान किया गया है। पायरेसी की समस्या से निपटने के लिए 12 विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अब सेंसर बोर्ड कार्यालय जाने की जरूरत नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब फिल्मकारों को फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। आनलाइन ही सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है। डीएवीपी के लिए भी पोर्टल लांच किया गया है। इस माध्यम से बुकिंग व पेमेंट आनलाइन की जा सकेंगी।

अनुराग ने फिल्मकारों से आह्वान किया कि वे भारत को कंटेंट कोंटिनेंट और कंटेंट हब बनाने की दिशा में कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने साइंस और सनातन के क्षेत्र में अभूतपूर्व तरक्की की है। आइआइएमसी को डिम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।

भारतीय सिनेमा की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे सिनेमा ने विश्व में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। प्रतिवर्ष दुनिया में 2500 फिल्में बनती हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत फिल्मों का निर्माण भारत करता है। कोविड के समय में जब मनोरंजन का कोई साधन नहीं था दूरदर्शन द्वारा रामायण के प्रसारण ने दर्शकों की रिकार्ड रेटिंग दर्ज की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा. मनमोहन वैद्य, अभिनेत्री इशा गुप्ता, फिल्म निर्देशक विपुल शाह भी उपस्थित थे।

फिल्म फेस्टिवल के समापन पर 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग

तीन दिवसीय चित्र भारती फील्मोत्सव का समापन मास्टर क्लास 133 फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ हुआ। तीसरे दिन 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। इनमें आठ शार्ट फिल्में, आठ डाक्यूमेंट्री, 11 कैंपस एनएफ (डाक्यूमेंट्री) और चार कैंपस प्रोफेशनल फिल्में शामिल रहीं।

भारत की बात विषय पर सुप्रसिद्ध फिल्म लेखक अमिताभ वर्मा और विनोद अनुपम ने मास्टर क्लास में अनुभव सांझा किए। दूसरी मास्टर क्लास फिल्म डायरेक्शन पर थी, जो विपुल अमृत लाल शाह, अमित राय और आकाशादित्य लामा ने ली।

Share :
Tagschandigarhhindi news
Previous Article

449 करोड़ रुपये की लागत से बने ...

Next Article

Dehradun News: 10 साल के बच्चे को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का पक्का मोर्चा, रोड जाम करेंगे

    September 1, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

    September 16, 2026
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ हेली सेवा: पहले दिन ही महीनेभर की बुकिंग फुल, सिर्फ 23150 यात्रियों को मिले टिकट

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी, मैदान में शुष्क मौसम

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Saria
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एक सप्ताह में 500 रुपये बढ़े सरिये के दाम, भवन निर्माण महंगा

    September 14, 2026
    By hinditvnews
  • Aap
    दिल्ली

    Delhi Assembly Live: अकेले बैठे अमानतुल्लाह, AAP विधायकों की नो एंट्री

    February 27, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले खत्म करने हाईकोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें किसके खिलाफ कितने केस

  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षा क्षेत्र को केंद्र से ₹720 करोड़ मंजूर

  • Manimahes yatra
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी रोक, बारिश-बर्फबारी से बढ़ा खतरा

Timeline

  • October 3, 2026

    Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

  • October 3, 2026

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

  • October 3, 2026

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

  • October 3, 2026

    Gurjinder Singh Gavy Congratulates Pargat Singh on Appointment as Punjab Congress President, Extends Best Wishes to Sachin Pilot

  • October 3, 2026

    The Millennium Group of Schools Announces Winners of Millennium AI Creators Championship 2026, Celebrating Young India's Responsible AI Creators

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bitcoin and Ethereum: Five Key Steps for Investors to Navigate the Next Phase

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    Smile Train India Brings Smile Walls to Communities Across the Country for World Smile Day

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future Ready Learners

    Oxford University Press and Canva Join Hands to Empower Future-Ready Learners

    By hinditvnews
    October 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.