Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन निर्माण को लेकर जयराम-जगत में नोकझोंक

थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन निर्माण को लेकर जयराम-जगत में नोकझोंक

By hinditvnews
August 31, 2024
290
0
himachal

थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज भवन निर्माण को लेकर जयराम-जगत में नोकझोंक

जिला मंडी के थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज के भवन निर्माण को लेकर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और बागवनी मंत्री जगत सिंह नेगी शुक्रवार को सदन में उलझ गए। नेता विपक्ष ने बजट का प्रावधान होने के बावजूद कॉलेज के भवन निर्माण को नहीं करने का आरोप लगाया। जवाब में मंत्री ने कहा कि सिराज में बने 28-28 कमरों के रेस्ट हाउस और हेलीपोर्ट में कॉलेज चलाने को लेकर विचार किया जाएगा।
पूर्व सरकार के कंसलटेंट ने चयनित स्थान पर भवन बनना संभव नहीं होने की रिपोर्ट दी है। निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट की भी जरूरत है। जयराम सरकार ने 10 करोड़ की राशि का ही प्रावधान किया था। इसको लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने उठे मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री नेगी ही इस बारे में फैसला लेंंगे। मुख्यमंत्री और मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष नारेबाजी कर सदन से बाहर चला गया। हालांकि भाजपा विधायक अनिल शर्मा अंदर ही रहे। इस पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह विपक्ष का वॉकआउट नहीं है। एक विधायक अंदर ही बैठे हैं। प्रश्नकाल के दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय थुनाग में हाॅर्टिकल्चर कॉलेज खोला गया था। 16.36 हेक्टेयर भूमि की वन स्वीकृति भी मिली हुई है। हाॅर्टिकल्चर के दो और फारेस्ट्री का एक बैच यहां से पासआउट भी हो चुका है। कक्षाओं को इधर-उधर लगाकर काम चलाया जा रहा है। पता चला है कि टेंडर को आवंटित करने से विभाग ने इंकार कर दिया है। कॉलेज को बंद या शिफ्ट करने की तैयारी में सरकार जुटी हुई है। सरकार इस मामले की गंभीरता को नहीं समझ रही।कंसलटेंट पर रिपोर्ट को रिजेक्ट करने का दबाव बनाया जा रहा है। अटल मेडिकल विश्वविद्यालय मंडी, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ भी इसी तरह का बर्ताव किया जा रहा है। कृषि विवि पालमपुर की भूमि को भी बेचने की तैयारी है। जवाब में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से नियुक्त किए गए कंसलटेंट ने भूमि को उपयुक्त नहीं माना है। नेता विपक्ष के पास पांच साल का समय था, तब निर्माण क्यों नहीं किया गया। तब तो सिराज में 16 हेलीपोर्ट बना दिए, 28-28 कमरों के करीब दस रेस्ट हाउस बना दिए। कई और बड़े भवन भी बनाए गए। सरकार विचार करेगी कि कॉलेज को इनमें कहीं शिफ्ट किया जाए। मंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष अगर कल 300 करोड़ रुपये के बजट का इंतजाम करवा देते हैं तो मैं तुरंत काम शुरू करवा दूंगा। इस पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप विधायक से बाहर चले गए।

300 करोड़ लेने के लिए साथ चलें नेता विपक्ष : सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता विपक्ष सनसनी फैला रहे हैं। अटल विश्वविद्यालय और नेरचौक मेडिकल कॉलेज बनाने से पहले भूमि इंतकाल में अपने नाम करनी चाहिए थी। हम कोर्ट में इस केस को हार गए हैं। कोर्ट ने 1000 करोड़ रुपये देने के लिए कहा है। 9200 करोड़ रुपये केंद्र से नहीं मिल रहे है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष को 300 करोड़ रुपये का बजट लेने के लिए हमारे साथ केंद्र के पास चलना चाहिए।

Share :
Tagshimaachal
Previous Article

टॉलैंड-खलीनी के बीच 220 मीटर लंबे फ्लाईओवर ...

Next Article

संसद में जाने लायक नहीं कंगना रनौत’, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kangna
    हिमाचल प्रदेश

    कंगना के बयानों में झलक रहा है मानसिक दिवालियापन, मंडी के मुद्दों पर दें ध्यान’

    August 27, 2024
    By hinditvnews
  • हिमाचल प्रदेश

    विधानसभा अध्यक्ष पठानिया के खिलाफ बीजेपी विधायक की टिप्पणी पर हंगामा, निंदा प्रस्ताव पारित

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    कॉलेजों शिक्षक भी नवाजे जाएंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से, नई योजना बना रहा शिक्षा विभाग

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में झमाझम बरसे बादल, नाहन में घरों-दुकानों में घुसा मलबा, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

    August 10, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: बिलासपुर में 949 ग्राम चरस संग हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नाबालिग ने महिला से दुराचार का प्रयास, विरोध पर किया हमला

    November 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्टडी लीव पर पूरा नहीं, अब 40 फीसदी वेतन ही देगी हिमाचल सरकार

  • Accident
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: वरिष्ठ रेजिडेंट चयन पर सरकार हलफनामा दे

Timeline

  • September 7, 2026

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

  • September 7, 2026

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

  • September 7, 2026

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

  • September 7, 2026

    EMCON 2026: When Emergency Medicine Comes of Age in India

  • September 7, 2026

    Equitas Small Finance Bank Launches "When Organisations Win", Exploring the Role of Governance, Trust and Values in Building Sustainable Organisations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    MSC Cruises Highlights Global Itineraries and New Ship Experiences for Indian Travellers

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    The Great Indian Pause: Marriage and Motherhood Forcing Millions of Women Out of India's Workforce

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD

    Tathastu ICS Celebrates Teachers' Day with GURU SAMVAD 2026

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.