Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Weatherपंजाब
Home›Weather›पंजाब में मानसून फेल, चार जिलों में 60 फीसदी से कम हुई बारिश; किसानों की बढ़ी टेंशन

पंजाब में मानसून फेल, चार जिलों में 60 फीसदी से कम हुई बारिश; किसानों की बढ़ी टेंशन

By hinditvnews
August 8, 2024
199
0
weather

पंजाब में मानसून फेल, चार जिलों में 60 फीसदी से कम हुई बारिश

पंजाब में मानसून फेल होने की कगार पर है। एक जून से लेकर सात अगस्त तक जो डाटा रिलीज किया गया है। उसको देखकर साफ लग रहा है कि केवल तीन ही जिले ऐसे हैं जहां ठीक-ठाक बारिश हुई है। वहीं चार जिले ऐसे हैं जहां साठ फीसदी से कम बारिश हुई है। फतेहगढ़ साहिब पंजाब का एकमात्र ऐसा जिला है जहां 74 फीसदी बारिश कम हुई है।

कम बारिश होने से फसल को नुकसान

15 जिलों में 50 फीसदी के लगभग बारिश कम हुई है उसका सीधा असर धान की फसल पर पड़ रहा है। बारिश की कमी के कारण धान का कद फिर से कम हो रहा है। पिछले साल जुलाई और अगस्त में बाढ़ आने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ था और कई जगहों पर किसानों को धान की दुबारा रोपाई करनी पड़ी थी लेकिन इस साल बारिश न होने के कारण धान के पौधे बौने रह रहे हैं। बारिश न होने के कारण इनमें जिंक की कमी हो रही है।

किसानों को जिंक स्‍प्रे करने की दी सलाह

पंजाब के खेतीबाड़ी विभाग के डायरेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि जिन खेतों में इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं हमने किसानों को जिंक की स्प्रे करने की सलाह दी है।उन्होंने माना कि भरपूर बारिश न होने के कारण आने वाले दिनों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए कल हम इस बारे में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो इससे फसलों को होने वाले नुकसान के लिए पीएयू क्या एडवाइजरी जारी करेगी।

24 फीसदी से लेकर 60 फीसदी कम हुई बारिश

काबिले गौर है कि पंजाब में फतेहगढ़ साहिब जिले में 74 फीसदी, मोहाली जिले में 66 फीसदी, नवांशहर जिले में 64 फीसदी और बठिंडा जिले में 61 फीसदी बारिश कम हुई है। राज्य के कुल 23 जिलों में से 16 जिले ऐसे हैं जहां बारिश 24 फीसदी से लेकर 60 फीसदी कम हुई है। अगर पंजाब की औसत देखी जाए तो अभी तक 42 फीसदी बारिश कम हुई है। इसका सीधा सीधा असर भूजल पर तो पड़ ही रहा है साथ में बिजली की खपत पर भी पड़ रहा है।आम तौर पर मानसून में जब भारी बारिश हो जाती है तो ज्यादातर मोटरें बंद हो जाती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस समय तक, अगर मानसून समान्य हो तो पंजाब में 262 एमएम बारिश हो जानी चाहिए जबकि इस समय 151.6 फीसदी ही बारिश हुई है।

 

Share :
Tagspunjab
Previous Article

पूर्व सीएम हुड्डा के बयान पर महावीर ...

Next Article

विनेश की अपील पर आज सुनवाई, अंतिम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • punjab
    पंजाब

    पंजाब के दो प्रोफेसर साढ़े तीन लाख के साथ गिरफ्तार

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul
    पंजाब

    Amritsar: स्वर्ण मंदिर में राहुल को स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल

    November 19, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    पंजाब

    Patiala: ड्रग तस्करी मामले में आज एसआईटी के सामने पेश नहीं होंगे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर में केस का दिया हवाला

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    पंजाब

    जगरांव में हादसा: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, भड़के लोगों ने ...

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • Images
    पंजाब

    Pathankot: पठानकोट में कबाड़ की दुकान में लगी आग, तीन दुकानों का हुआ नुकसान

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    election 2024पंजाब

    July 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kidnape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: कॉलेज छात्रा का अपहरण, अपहरणकर्ता ने परिजनों को फोन कर दी यह धमकी

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दिव्यांग कोटे में जातिगत आरक्षण असंवैधानिक: हाईकोर्ट

  • Bus
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Bus Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा, कई लोगों की माैत की आशंका

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.