Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›मेरठ: कंकाल बन गईं जिंदगियां, मरने वालों की हुई पहचान, तीन महिलाएं भी शामिल

मेरठ: कंकाल बन गईं जिंदगियां, मरने वालों की हुई पहचान, तीन महिलाएं भी शामिल

By hinditvnews
June 3, 2024
257
0
Car Fire

मेरठ: कंकाल बन गईं जिंदगियां, मरने वालों की हुई पहचान, तीन महिलाएं भी शामिल, बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाई गई तो कार के अंदर का दृश्य देख अधिकारी भी सन्न रह गए। कार में चार लोगों के शव नजर आए जो जलकर कंकाल बन चुके थे। दो आगे वाली सीट पर तो दो पिछली सीट पर पड़े थे। हादसे को जिसने भी देखा उसी की रूह कांप गई। सोमवार सुबह तक सभी मृतकों की पहचान हो गई है।

मेरठ में जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की सोमवार सुबह तक पहचान कर ली गई है। मृतकों में ललित पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी-241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। इनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। रजनी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 40 वर्ष, राधा पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, जनपद गौतम बुध नगर, उम्र लगभग 29 वर्ष, कविता पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबड़ा, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद  लगभग 50 वर्ष शामिल हैं।

कार गंगनहर पटरी की बजाय विपरीत दिशा में खड़ी मिली। इसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार को दूसरी साइड में ले जाकर उतरने का प्रयास किया होगा। लेकिन दरवाजे नहीं खुलने की वजह से सभी लोग तड़प-तड़पकर जिंदा जल गए। कार सवार लोगों को इतना भी वक्त नहीं मिला की वे इमरजेंसी किट का इस्तेमाल कर कार के शीशे तोड़कर अपनी जान बचा पाते।

कार में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई चश्मदीद सामने नहीं आया है। आग बुझाने वाले फायर कर्मियों ने जब चारों लोगों के कंकाल देखे तो वह अवाक रह गए। उन्होंने बताया कि जब वे माैके पर पहुंचे थे तो आग पूरी गाड़ी ने पकड़ ली थी। काफी समय में आग पर काबू पाया गया।

कार में आग की सूचना पर आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हर कोई यही कह रहा था कि कैसे बीती होगी इन लोगों पर। बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। लोगों के पहुंचने के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को वाहनों को रोकना पड़ा।

बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस
कार से 50 गज दूर एक होंडा बाइक पुलिस को सड़क किनारे पड़ी मिली है। कुछ लोगों का कहना है कि एक बाइक सवार ने आग लगने के बाद शीशा तोड़ने की कोशिश की थी, जैसे ही उसने शीशा तोड़ा तो आग और भड़क उठी। माना जा रहा है कि वह युवक भी आग में बुरी तरह झुलस गया।

हालांकि इस बात की अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसा भी हो सकता है कि कार और बाइक की टक्कर हुई हो इसके बाद आग लगी हो। हालांकि किसी ने भी हादसे को देखा नहीं है। बाइक के नंबर यूपी 14ईएच5035 के आधार पर वह गाजियाबाद के निस्तौली निवासी विपुल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस का कहना है कि उसने यह बाइक किसी खानपुर के अंकुर को दे रखी थी।

 

Share :
TagsDeadbodies Have Been IdentifiedFour People Burnt Alive: Lives Turned Into Skeletonsmeerut newsnews of hindi tvnews of meerututtar pradesh news
Previous Article

नहर में नहाते समय पेड़ की जड़ों ...

Next Article

Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: सेंट्रल मार्केट विवाद, सेक्टर-2 में पलायन पोस्टर, 859 अवैध निर्माण गिराने का सुप्रीम आदेश

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी कैबिनेट: 28 प्रस्ताव मंजूर, नई स्टार्टअप नीति को हरी झंडी

    July 6, 2026
    By hinditvnews
  • Xr:d:daftlfcsmei:791,j:46355620422,t:23020311
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या: रामलला के दर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

    June 26, 2026
    By hinditvnews
  • Namo Train
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: शताब्दीनगर से जल्द दौड़ेगी नमो भारत, 10 विभागों की रिपोर्ट का इंतजार

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP Vidhansabha Live: ‘हिन्दुओं का जुलूस मस्जिद के सामने से क्यों नहीं निकल सकता

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ हादसा: खरखौदा में सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, गांव में शोक

    May 24, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दृष्टिबाधित भर्ती पर नया हलफनामा, ड्राइंग टीचर याचिका निपटी

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

  • Buransh
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बदल रहा मौसम, सेब पौधों पर पत्ते और बुरांश में खिल गए फूल

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.