Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

  • The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

  • India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial Scale

  • Sameera Groups Emerges as Tamil Nadu's Largest Township Developer with 2,500-Acre Portfolio Across 10+ Integrated Townships

  • Khel Now and Cricketaaa Announce India-UAE Strategic Partnership to Expand Global Cricket Reach Ahead of 2027 ODI World Cup

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी

सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी

By hinditvnews
March 18, 2024
357
0
Maya

सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी, इस सीट पर बढ़ रहा रोमांच

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट को लेकर प्रमुख राजनीतिक दलों के दावेदारों में टिकट को लेकर खींचतान मची है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन ने टिकट तो जारी कर दिया है, लेकिन अभी इसे लेकर रस्साकशी जारी है।

दावेदार लखनऊ में डारे डाले हुए हैं। टिकट में बदलाव का दावा कर रहे हैं, जबकि घोषित किए प्रत्याशी का कहना है कि वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी तरफ, भाजपा अभी मौन है। साफ नहीं है कि उनका प्रत्याशी कौन होगा।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर 2009, 2014 और 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ा है। 2009 में रालोद भाजपा के साथ था, तो 2014 में कांग्रेस के साथ। रालोद इस बार फिर भाजपा के साथ है, जबकि सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। बसपा ने देवव्रत त्यागी को प्रत्याशी बनाया है। पहले बसपा के मुस्लिम कार्ड खेलने की बात कही जा रही थी। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा का प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ेगा।

सपा ने मेरठ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया और बिजनौर से यशवीर सिंह को। दोनों लोकसभा में टिकटों को बदलने के लिए जोर आजमाइश चल रही है। बिजनौर से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान या फिर हस्तिनापुर के पूर्व विधायक योगेश वर्मा टिकट के प्रमुख दावेदार हैं।

भाजपा पर सबकी नजर
भाजपा के प्रत्याशी पर सबकी नजरें हैं, लेकिन अभी उन्होंने पत्ते नहीं खोले हैं। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, दलित और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। अब तक भाजपा ने जो प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान जाट, कैराना और अमरोहा से गुर्जर और गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को टिकट देकर भाजपा ने तीनों समाज का कोटा पूरा कर दिया है। दलित और पिछड़ा वर्ग का कोटा भी पूरा हो गया है। अब क्षत्रिय समाज और वैश्य समाज के उम्मीदवारों पर निर्णय होना है।

गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह को दोबारा टिकट मिलेगा या किसी अन्य प्रत्याशी को उतारा जाएगा, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मेरठ में भी यही स्थिति है। तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल को टिकट मिलेगा या किसी दूसरे प्रत्याशी पर दांव खेला जाएगा, ये अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 में से 8 सीटों के प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बागपत और बिजनौर लोकसभा सीट रालोद के खाते में जा चुकी है। मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के प्रत्याशियों पर सबकी नजरें लगी हैं।

सपा की फर्जी सूची वायरल
इस बीच सोशल मीडिया पर रविवार को बिजनौर और मेरठ सीट की फर्जी टिकट सूची वायरल हो गई। इसमें बिजनौर से कादिर राणा और मेरठ से अतुल प्रधान का टिकट बताया गया। बाद में जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को सोशल मीडिया पर ऑडियो मेसेज जारी करना पड़ा कि यह फर्जी है।

जिले में 33 उड़न दस्ते तैनात 21 निगरानी टीम नियुक्त
लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस-प्रशासन का सर्वोच्च दायित्व है।

डीएम ने बताया कि जनपद की सात विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन के संबंध में कई कार्यवाही की गई है। जनपद में एफएसटी (उड़न दस्ता) के लिए 33 टीमों का गठन किया गया है, जो वर्तमान में सक्रिय है। जनपद में एसएसटी (स्थाई निगरानी) के लिए 21 टीम नियुक्त की गई है। यह टीम जनपद में नामांकन के लिए 28 मार्च से सक्रिय रहेगी।

डीएम ने बताया कि सभी सात विधानसभा के लिए सात वीडियो निगरानी टीम बनाई गई है। जनपद में सात वीडियो अवलोकन टीम का गठन किया गया है। बचत भवन में कॉल सेन्टर बनाया गया। जिसका नंबर 0121-2664134 एवं  1950 है।

Share :
Tagsnews of akhilesh yadavnews of mayawatinews of meeerutnews of uttar pradeshnewwss of uttar pradesh politics
Previous Article

Uttarakhand Weather: दिन के साथ अब रात ...

Next Article

कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Akhilessh yadav
    उत्तर प्रदेश

    Lucknow: JPNIC के गेट पर एलडीए ने जड़ा ताला

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तर प्रदेश

    Baghpat: होली पर जिले में पहली बार अर्द्धसैनिक बल भी रहेगा तैनात

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Amit
    उत्तर प्रदेश

    मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-‘सपा का सूपड़ा साफ करना है

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Wst UP News: मेरठ में भीषण हादसा, बागपत में सपा ने बदला प्रत्याशी

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Kanpur
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur:सेना की वर्दी बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Jharkhand
    उत्तर प्रदेशउत्तराखण्डराष्ट्रीय

    Assembly Bypolls: पहले दो घंटे में 17% मतदान

    September 5, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Farmer Protest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Farmers Protest: गणतंत्र दिवस पर सरकार के खिलाफ किसानों का ‘हल्ला बोल’, हिमाचल में नारकंडा से सचिवालय तक निकाली जाएगी रैली

  • Mirch
    Uncategorizedशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: क्या आपने कभी मिर्च का पेड़ देखा है

  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा: सीएम सुक्खू का निर्देश—सरकारी संस्थानों से अनावश्यक सामान हटेगा

Timeline

  • September 26, 2026

    Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

  • September 26, 2026

    The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

  • September 26, 2026

    India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial Scale

  • September 26, 2026

    Sameera Groups Emerges as Tamil Nadu's Largest Township Developer with 2,500-Acre Portfolio Across 10+ Integrated Townships

  • September 26, 2026

    Khel Now and Cricketaaa Announce India-UAE Strategic Partnership to Expand Global Cricket Reach Ahead of 2027 ODI World Cup

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

    Anant National University Hosts Mass Timber Workshop 2026, Championing Sustainable Construction and a Greener Future

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • The New Real Estate Map of India: How Tier 2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

    The New Real Estate Map of India: How Tier-2 Cities Are Redefining Real Estate Growth

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • India's Maritime Energy Gateway Charts Path for Green Hydrogen Trade as Sector Moves Towards Industrial ...

    By hinditvnews
    September 26, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.