Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›Muzaffarnagar: गंगनहर में डूबे छात्रों का नहीं लगा कोई सुराग

Muzaffarnagar: गंगनहर में डूबे छात्रों का नहीं लगा कोई सुराग

By hinditvnews
May 21, 2024
225
0
Pac

Muzaffarnagar: गंगनहर में डूबे छात्रों का नहीं लगा कोई सुराग, परिजनों की इंतजार में पथराईं आंखें

चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते हुए दो छात्र डूब गए। डूबने वाला एक छात्र लद्दाख का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी मेरठ का है। मेरठ पीएसी के गोताखोर गंगनहर में दोनों छात्रों को तलाश करने में जुटे हुए हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद के सिखेड़ा में चितौड़ा गंगनहर झाल में नहाते समय दो छात्रों के डूबने की घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पीएसी के गोताखोर दोनों छात्रों को तलाशने में जुटे हैं। सिखेड़ा थाने की पुलिस के अलावा अन्य कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। आज फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

लद्दाख के शहर कारगिल निवासी अब्बास पुत्र मोहम्मद और मेरठ के जैदी फार्म नौचंदी निवासी एलएलबी का छात्र काजिम पुत्र आफताब शनिवार को चितौड़ा झाल में नहाते हुए डूब गए थे।

दोनों छात्रों की तलाश में रविवार शाम से पीएसी के गोताखोरों ने मोटर बोट की मदद से गंगनहर में अभियान चलाया, लेकिन छात्रों का कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार शाम को सात बजे यह अभियान बंद कर दिया गया। इस दौरान सिखेड़ा पुलिस व क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

सीओ नई मंडी रुपाली राव का कहना है कि मेरठ पीएसी के गोताखोर गंगनहर में छात्रों को तलाश कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक छात्रों का गंगनहर में कहीं पता नहीं चल सका है।

 

इस तरह पहुंच गए थे नहाने के लिए
लद्दाख के शहर कारगिल निवासी अब्बास पुत्र मोहम्मद हसन व कारगिल का ही मुस्तफा संधावली के चैरिटेबल ट्रस्ट अजहरे के छात्रावास में रहते थे। अब्बास चार साल से रहता था और वह कक्षा नौ में संधावली के डीएन पब्लिक स्कूल में पढ़ता था, जबकि उसका साथी मुस्तफा दो साल से रहता था और डीएन स्कूल में ही कक्षा आठ में पढ़ता था।

दोनों का एक अन्य साथी मेरठ के जैदी फार्म नौचंदी निवासी काजिम पुत्र आफताब वर्तमान में मुजफ्फरनगर के एक कालेज से एलएलबी की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। वह पूर्व समय में इसी छात्रावास में रहता था। जिस कारण तीनों में दोस्ती थी।

इन्हीं का एक साथी सिखेडा के गांव भटोड़ा का रहने वाला शान हैदर पुत्र वसी पूर्व समय में छात्रावास में रहता था। कुछ समय से उसने वहां रहना छोड़कर अपने घर रहना शुरू कर दिया था। तीनों साथी शनिवार को शान हैदर के घर भटोड़ा पहुंचे थे और इसके चारों चितौड़ा गंगनहर झाल पर नहाने गए थे। वहां अब्बास व काजिम डूब गए थे, अभी तक दोनों छात्रों का सुराग नहीं लग सका है।

लदाख से अब्बास के परिजन नहीं पहुंचे
अब्बास छात्रावास में रहता था। उसके परिजन लदाख में रहते है। उन्हें बेटे के डूबने की सूचना छात्रावास संचालक ने दे दी थी लेकिन परिजन अभी नहीं पहुंचे है।

छात्रावास की चल रही जांच, लापरवाही पर उठ रहे सवाल
मुजफ्फरनगर के गांव संधावली में स्थित चैरिटेबल ट्रस्ट अजहरे के छात्रावास में चार दिन पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने टीम के साथ निरीक्षण किया था। इस दौरान यह बिना पंजीकरण के चलता मिला था। जबकि वहां पर 140 छात्र रह रहे थे। अनाथालय के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है। शनिवार को इस छात्रावास के दो छात्र नहाने के लिए छात्रावास से चले गए इस मामले में छात्रावास के संचालकों पर सवाल उठ रहे हैं।

काजिम नहीं था हमारा छात्र
छात्रावास ट्रस्ट के सदस्य जरगान ने बताया कि भटोडा निवासी शान हैदर ने पढाई छोड दी थी। वह अपने घर रहता था। काजिम ने भी काफी समय पहले छात्रावास को छोड दिया था। वह मेरठ में रहता था। वह मुजफ्फरनगर के किसी कालेज से एलएलबी कर रहा था। अब्बास के परिजनों को हादसे की सूचना कराई गई है।

गर्मी दूर भगाने के लिए लगा रहे हैं छलांग
जिलेभर में गंगनहर, रजबहों और नदी पर दोपहर के समय युवा नहाते नजर आते हैं। खतरनाक तरीके से छलांग लगाकर नहा रहे हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं।

 

Share :
Tagsnews of muzafffarnagarnews of sikhera uttar pradeshnews of upnews of uttar pradesh
Previous Article

Haryana: अंबाला में किसानों ने रोका रास्ता, ...

Next Article

Kullu News: कुल्लू में ब्यास की लहरों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aryan
    उत्तर प्रदेश

    Agra News: कार पार्किंग को लेकर फिल्म कलाकार से क्रिकेट अकादमी के केयरटेकर ने की मारपीट, स्टंप से फोड़ा सर

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: बसपा ने खोले पत्ते, भाजपा अभी मौन, सपा में टिकट पर रस्साकशी

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Railway
    उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सजाया जा रहा अयोध्या धाम जंक्शन

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Meerut
    उत्तर प्रदेश

    Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी सरकार के सात साल: घरों में संपत्ति विवाद खत्म करने की पहल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dimple
    उत्तर प्रदेश

    संसद की कार्यवाही के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर डिंपल यादव ने जताई चिंता

    December 13, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र के पास भेज सकता है निगम

  • Download (52)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal New Roads: सड़क सुविधा से जुड़ेंगी हिमाचल की 2321 बस्तियां, टेंडर आवंटन शुरू

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रातभर ढूंढते रहे सुरक्षित स्थान, बारिश थमी तो रह गए थे तबाही के निशान

Timeline

  • September 12, 2026

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

  • September 12, 2026

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

  • September 12, 2026

    रावत का बयान: कांग्रेस पर असर पड़ा तो पद छोड़ दूंगा

  • September 12, 2026

    हरिद्वार: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Court

    हिसार: राष्ट्रीय लोक अदालत आज, 9 बेंच करेंगी सुनवाई

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kaur

    मंजीत कौर का आखिरी वीडियो: आरोपियों के नाम बताए, बोलीं- मुझे जला दिया

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Crime

    हरिद्वार: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को किया घायल

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.