Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

  • Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

  • Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka 2026

  • Ai+ Smartphone is Planning to Expand with 100 Plus New Service Centres in South India, Strengthens Regional Growth Footprint

  • Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल HC ने कॉलेज कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष पर अंतरिम रोक लगाई

हिमाचल HC ने कॉलेज कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष पर अंतरिम रोक लगाई

By hinditvnews
December 13, 2025
216
0
himachal high court

Himachal: कॉलेज कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष पर हिमाचल हाईकोर्ट की अंतरिम रोक

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 13 Dec 2025

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं और दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष और सरकारी सहायता से जुड़े 3 नवंबर 2025 की अधिसूचना और 7 नवंबर 2025 के संचार के क्रियान्वयन और संचालन पर अगली सुनवाई की तारीख तक रोक लगा दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले में राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किए हैं और दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 1 जनवरी 2026 को होगी।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि वे वर्तमान नियमों, अधिसूचनाओं, और पूर्व में पारित अदालती आदेश के अनुसार 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पहले के आदेशों और जीआइए नियमों के प्रभाव के अनुसार कॉलेज कर्मचारियों को 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु तक ग्रांट-इन-एड मिलना चाहिए। याचिकाकर्ताओं ने 3 नवंबर 2025 की अधिसूचना पर आपत्ति जताई, जिसके तहत सहायता प्राप्त गैर-सरकारी कॉलेजों के कर्मचारियों के संबंध में जीआइए की स्वीकार्यता केवल 58 वर्ष की आयु तक ही सीमित कर दी गई है। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह नई अधिसूचना अदालत के पिछले फैसलों और मौजूदा नियमों के विपरीत है और यदि इसे लागू किया गया तो उनकी आय में अचानक और भारी कमी आएगी, जिससे उनका जीवन दयनीय हो जाएगा।

वन निगम से सर्विस कमेटी, निदेशक मंडल के फैसले का रिकॉर्ड मांगा
हाईकोर्ट ने राज्य वन विकास निगम को गिरानी, चरानी और धुलानी पदों को चिंबर, वॉचर में परिवर्तित करने के संबंध में लिए गए फैसले का विस्तृत रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है। अदालत ने प्रतिवादी निगम को आदेश दिया है कि वे अपनी सर्विस कमेटी और निदेशक मंडल की ओर से लिए गए उक्त पदों के रूपांतरण संबंधी फैसले को रिकॉर्ड पर रखें। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवॉल दुआ की अदालत ने निगम को इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर पूरक हलफनामा दायर करने को कहा है। इसके साथ ही हलफनामे में सभी प्रासंगिक दस्तावेज संलग्न करने निर्देश भी दिए हैं। अदालत ने कहा कि हलफनामे में यह भी स्पष्ट करें कि क्या निगम में वर्तमान में कोई रेजिन, टिंबर और वॉचर आउटसोर्स आधार पर कार्यरत है, और क्या निगम में आउटसोर्स आधार पर कोई अन्य नियुक्तियां मौजूद हैं।

मामले की अगली सुनवाई 31 दिसंबर को होगी। अदालत ने यह निर्देश इसलिए दिया है क्योंकि प्रतिवादी निगम ने बताया कि अब उन्हें आउटसोर्स आधार पर टिम्बर वॉचर की भर्ती की कोई आवश्यकता नहीं है। निगम की ओर से 11 दिसंबर को जानकारी दी गई कि वन कार्य प्रभाग कुल्लू के लिए 2022 में आउटसोर्स आधार पर टिंबर वॉचर के 19 पद आवंटित किए गए थे, लेकिन याचिकाकर्ताओं की ओर से आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने और कार्यभार ग्रहण न करने के कारण ये पद अब तक नहीं भरे गए हैं। सर्विस कमेटी और निदेशक मंडल ने अपनी अपनी बैठकों में यह निर्णय लिया है कि वर्तमान में मौजूद 86 गिरानी, चरानी और धुलानी के पदों को अब टिंबर और वॉचर के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है।इस रूपांतरण के कारण निगम को अब आउटसोर्स आधार पर किसी भी टिंबर वॉचर की भर्ती की कोई आवश्यकता नहीं है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चौखुटिया से ...

Next Article

शिमला दौरे पर नड्डा: केंद्र के पैसों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Ram
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: क्लर्क-कर कर्मी बने निकायों के अधिशासी अधिकारी

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Uttarakhand11
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: लोअर PCS भर्ती धीमी, 328 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू बुलावा

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंप्यूटर ऑपरेटरों के नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Heli1
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ: हेली टिकट बुकिंग इसी हफ्ते से, 15 जून के बाद के स्लॉट खुलेंगे

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather Mani Mahesh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 1,217 सड़कें बंद, मणिमहेश यात्रियों को चिनूक से पहुंचाया चंबा

    September 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • dharmshal travel spot
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu: अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, ईको-पर्यटन को देंगे बढ़ावा

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों के लिए बाढ़ का जोखिम, जानें मौसम पूर्वानुमान

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget 2024: शिक्षक महासंघ ने सुक्खू सरकार के बजट को लेकर दी अपनी प्रतिक्रया, पढ़िए क्या कुछ कहा

Timeline

  • August 18, 2026

    Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

  • August 18, 2026

    Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year-End

  • August 18, 2026

    Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka 2026

  • August 18, 2026

    Ai+ Smartphone is Planning to Expand with 100 Plus New Service Centres in South India, Strengthens Regional Growth Footprint

  • August 17, 2026

    Kirtilals Unveils "Sindooram", an Exquisite Bridal Jewellery Collection at Somajiguda Store

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bangalore Watch Company Introduces its First Ever Pocket Watch

    Bangalore Watch Company Introduces its First-Ever Pocket Watch

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by Year End

    Four Months. Eleven Stores. Keemti's Rapid Rise Signals Bold Retail Ambitions, Eyes 88 Stores by ...

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri Lanka

    Intex Partners with Sri Lanka Cricket as National Team Sponsor for India Tour of Sri ...

    By hinditvnews
    August 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.