Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार नाराज

हिमाचल: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार नाराज

By hinditvnews
September 7, 2026
5
0
Hp

हिमाचल प्रदेश: अफसरों की गोपनीय रिपोर्ट में देरी पर सरकार खफा, मंत्रियों को भेजे रिमाइंडर

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Sep 2026

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025-26 की क्लास-वन अधिकारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) लंबित रहने पर सरकार ने नाराजगी जताई है। कार्मिक विभाग ने संबंधित रिपोर्टिंग और समीक्षा अधिकारियों को लंबित रिपोर्ट तत्काल निपटाने के निर्देश दिए हैं। मंत्रियों के स्तर पर लंबित मामलों को देखते हुए उनके वरिष्ठ निजी सचिवों और निजी सचिवों को भी रिमाइंडर भेजे गए हैं।

प्रदेश सरकार ने क्लास-वन अधिकारियों की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) में हो रही देरी को गंभीरता से लिया है। कई आईएएस, एचएएस, एचपीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की गोपनीय रिपोर्टें अभी तक लंबित रहने पर कार्मिक विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।  विभाग ने न केवल रिपोर्टिंग और समीक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, बल्कि मंत्रियों के स्तर पर भी लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए रिमाइंडर भेजा है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मानव संपदा प्रणाली के तहत एपीएआर की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी की जानी अनिवार्य है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में रिपोर्टें रिपोर्टिंग और समीक्षा अधिकारियों के स्तर पर अटकी हुई हैं।

विभाग ने इसे प्रशासनिक दक्षता और कार्मिक प्रबंधन से जुड़ा गंभीर विषय मानते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। सरकार को इस मुद्दे पर दूसरी बार हस्तक्षेप करना पड़ा है। कार्मिक विभाग ने 25 जुलाई 2026 को भी सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर लंबित एपीएआर पर ध्यान आकर्षित किया था। उस समय अधिकारियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्टिंग और समीक्षा प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया था। हालांकि, विभागीय समीक्षा में पाया गया कि इसके बावजूद कई अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्टें अब भी लंबित हैं। यही वजह है कि विभाग ने दोबारा रिमाइंडर जारी करते हुए साफ संकेत दिया है कि एपीएआर प्रक्रिया में अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मानव संपदा प्रणाली में लंबित रिपोर्टों पर अपनी टिप्पणियां दर्ज कर प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाएं।
मंत्रियों के स्तर पर भी बढ़ी सक्रियता
सरकार ने इस बार केवल अधिकारियों तक ही मामला सीमित नहीं रखा है। कार्मिक विभाग ने सभी मंत्रियों के वरिष्ठ निजी सचिवों और निजी सचिवों को भी पत्र की प्रतियां भेजी हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि मैन्युअल रूप से प्रस्तुत प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्टों को संबंधित मंत्रियों के संज्ञान में तत्काल लाया जाए। कई मामलों में अंतिम टिप्पणियां और अनुमोदन मंत्री स्तर पर भी लंबित हैं। ऐसे में विभाग चाहता है कि मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो, ताकि अधिकारियों के सेवा अभिलेखों में अनावश्यक विलंब न हो।

पदोन्नति पर पड़ सकता है असर
प्रशासनिक हलकों में एपीएआर को किसी अधिकारी के कॅरिअर का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। यही रिपोर्ट अधिकारी के वार्षिक प्रदर्शन, कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का आधिकारिक मूल्यांकन करती है। पदोन्नति, संवेदनशील पदों पर तैनाती, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और सेवा संबंधी अन्य निर्णयों में भी एपीएआर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में यदि रिपोर्टिंग अथवा समीक्षा स्तर पर एपीएआर लंबे समय तक लंबित रहती है तो इसका सीधा असर अधिकारियों की कैरियर प्रगति पर पड़ सकता है। यही कारण है कि सरकार इस प्रक्रिया पर गंभीर है।

Share :
Tagshimachal government apar delay senior officers reminder ministers 2025-26himachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी में ...

Next Article

नशे की गिरफ्त में युवा: चिट्टा तस्करी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Agni
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 1000 रूट शुरू होंगे, होटलों में लगेंगे चार्जिंग स्टेशन – अग्निहोत्री

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पानी की बोतल गिनती में 50 हजार छात्र गायब, शिक्षा विभाग पर सवाल

    July 11, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बस में हेरोइन संग पकड़ा युवक जमानत पर रिहा

    June 12, 2026
    By hinditvnews
  • S Jaishankar
    राष्ट्रीय

    वहां के लोग जब जम्मू-कश्मीर को देखते होंगे तो…’ PoK की स्थिति पर एस जयशंकर ने जताया दुख, कही ये ...

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, सात स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू: मेड इन हिमाचल ब्रांड से एमएसएमई को मिलेगी वैश्विक पहचान

    January 4, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गगल में फर्जी कृषक बन 100 कनाल जमीन खरीद, FIR

  • Pilia
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: बढ़ रहे पीलिया के मरीज, उबालकर पानी पीने की सलाह

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू अग्निकांड: राख के ढेर बने आशियाने.

Timeline

  • September 7, 2026

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

  • September 7, 2026

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

  • September 7, 2026

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

  • September 7, 2026

    पंजाब: स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 85 वर्षीय संदिग्ध ने दम तोड़ा

  • September 7, 2026

    देहरादून: फर्जी दस्तावेज मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Govt School

    शिक्षा: 62 स्कूलों की जांच रिपोर्ट छह महीने से गायब, दूसरी कमेटी जांच में जुटी

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Delhi

    दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट में याचिका, तत्काल सुनवाई को तैयार

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Rape

    दिल्ली: दुष्कर्म मामले में 66 वर्षीय ठेकेदार हिरासत में

    By hinditvnews
    September 7, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.